इंडिया टुडे ग्रुप और C-Voter द्वारा किए गए Mood of the Nation (MOTN) सर्वे में 51.2 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले प्रधानमंत्री के तौर पर चुना है. सर्वे में 1 लाख 25 हजार 123 लोगों की राय का विश्लेषण किया गया है.
इंडिया टुडे ग्रुप और C-Voter ने Mood of the Nation सर्वे किया है. इसमें सवाल पूछा गया था कि अगर आज लोकसभा चुनाव हों, तो जनता अगले प्रधानमंत्री के तौर पर किसे पसंद करेगी? सर्वे में सामने आया कि 51.2 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर सहमति जताई, जबकि 24.
9 फीसदी लोगों की पसंद राहुल गांधी हैं. ममता बनर्जी को 4.8 फीसदी लोग प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहते हैं, जबकि 2.1 फीसदी लोगों ने अमित शाह और 1.2 फीसदी लोगों ने अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया. Advertisement MOTN के सर्वे में पूछा गया कि अब तक का सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री कौन है? इस सवाल के जवाब में 50.7 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी का नाम लिया. जबकि 10.3 फीसदी लोगों ने इंदिरा गांधी का नाम लिया. 13.6 फीसदी लोगों की पसंद मनमोहन सिंह हैं, 5.2 फीसदी लोगों ने जवाहरलाल नेहरू तो 11.8 फीसदी लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी को अब तक का सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री बताया है. पीएम मोदी के कामकाज को लेकर लोगों की रायमूड ऑफ द नेशन सर्वे में पीएम मोदी के कामकाज को लेकर सवाल पूछा गया. 36.1 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी का कामकाज को बहुत अच्छा बताया. जबकि 25.7 फीसदी लोगों ने अच्छा, 15.8 फीसदी लोगों ने औसत, 8.3 फीसदी लोगों ने खराब और 12.8 फीसदी लोगों ने बहुत खराब बताया. कितने लोगों से ली गई राय?AdvertisementMOTN सर्वे इंडिया टुडे ग्रुप और CVoter द्वारा किया गया है. ये सर्वे 2 जनवरी 2025 से 9 फरवरी 2025 के बीच किया गया है, जिसमें भारत की सभी 543 लोकसभा सीटों के 54,418 लोगों से बातचीत की गई. इसके अलावा सी-वोटर ने पिछले 24 हफ्तों के दौरान 70,705 लोगों की राय भी जानी. MOTN रिपोर्ट को बनाने के लिए कुल 1 लाख 25 हजार 123 लोगों की राय का विश्लेषण किया गया. ये भी देखें
प्रधानमंत्री मोदी राहुल गांधी लोकसभा चुनाव सर्वेक्षण भारत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Swamitva Yojana: करोड़ों लोगों को संपत्ति का अधिकार, पीएम मोदी ने 65 लाख कार्ड बांटेPM Swamitva Yojana के तहत केंद्र सरकार 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को उनके नाम पर संपत्ति का अधिकार दे रही है. इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को अपनी संपत्ति का कानूनी अधिकार मिलेगा. पीएम मोदी ने शनिवार को 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे.
Read more »
Delhi Election 2025: PM Modi दोपहर एक बजे NAMO APP के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगेDelhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीत का मंत्र देंगे...पीएम मोदी दोपहर एक बजे नमो ऐप के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे.
Read more »
PM Modi Viral Clip: अभी तो हमारा तीसरा ही टर्म है... पीएम मोदी के भाषण का सबसे वायरल वीडियोPM Modi Viral Clip: अभी तो हमारा तीसरा ही टर्म है... पीएम मोदी के भाषण का सबसे वायरल वीडियो
Read more »
PM Modi US Visit: 12-13 फरवरी को अमेरिका के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया है निमंत्रणदेश | विदेश 12-13 फरवरी को अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप ने किया है इनवाइट PM Modi US Visit on 12 and 13 Feb likely to meet Donald Trump
Read more »
'PM मोदी का इंटरव्यू लेने से पहले रखूंगा 72 घंटे का व्रत', अमेरिकी पॉडकास्टर का दावाPM Modi podcast lex fridman in India Fast upto 72 hours ‘PM मोदी सबसे आकर्षक व्यक्ति’, पीएम का इंटरव्यू लेने से पहले 72 घंटे तक का व्रत रखेंगे अमेरिकी पॉडकास्टर देश | विदेश
Read more »
PM Modi France Visit LIVE : समाज और सुरक्षा के लिए AI बहुत जरूरी...: फ्रांस में AI समिट में पीएम मोदीपीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की इस यात्रा का मुख्य कार्यक्रम एआई एक्शन समिट है, जहां पीएम मोदी वैश्विक नेताओं के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं..
Read more »
