कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका रजुन खड़गे ने अडानी के एनर्जी पार्क के लिए सीमा सुरक्षा नियमों में बदलाव किए जाने की आशंका जताई है और प्रधानमंत्री मोदी से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी अपनी छद्म राष्ट्रवादी छवि को बनाए रखने के लिए निजी अरबपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए देश की सीमा सुरक्षा को खतरे में डाल रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका रजुन खड़गे ने आज आई मीडिया की उस रिपोर्ट पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के कच्छ में बन रहे अडानी के एनर्जी पार्क के लिए सीमा सुरक्षा के नियमों को बदल दिया। खड़गे ने कहा कि बीजेपी का छद्म राष्ट्रवादी चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। खड़गे ने कहा कि आपने निजी अरबपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए हमारी सीमाओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है।\ कांग्रेस अध्यक्ष ने अडानी के लिए नियमों को ताक पर रखकर देश की
सुरक्षा को खतरे में डालने की रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री मोदी से कई सवालों के जवाब भी मांगे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या यह सच है कि आपने सीमा सुरक्षा नियमों में ढील देकर अपने 'प्रिय मित्र' को पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बहुमूल्य रणनीतिक भूमि उपहार में दे दी है? खड़गे ने आगे पूछा कि क्या यह सच नहीं है कि आपकी सरकार ने न केवल भारत-पाकिस्तान सीमा पर, बल्कि बांग्लादेश, चीन, म्यांमार और नेपाल से सटी भूमि पर भी ऐसे नियमों में ढील दी है, जिससे हमारी सामरिक और सीमा सुरक्षा खतरे में पड़ गई है? याद कीजिए, यह आप ही थे जिन्होंने कहा था कि 'कोई भी हमारी सीमा में नहीं घुसा' जब देश के 20 बहादुरों ने लद्दाख में चीन से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था! \खड़गे ने अगला सवाल किया कि क्या होगा यदि माइंस बिछाने, टैंक रोधी और कार्मिक रोधी तंत्र स्थापित करने की आवश्यकता हो? आक्रामक और रक्षात्मक अभियानों में स्पेस और सरप्राइज की अवधारणा के बारे में क्या? यह एक वरिष्ठ सेना अधिकारी ने पूछा है। हम वही सवाल दोहराते हैं। खड़गे ने कहा कि आप भारत-पाकिस्तान सीमा के आसान मारक दूरी के भीतर एक विशाल निजी परियोजना की अनुमति क्यों देंगे, जिससे हमारे सशस्त्र बलों की रक्षा जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी और उनके सामरिक लाभ कम होंगे
कांग्रेस खड़गे अडानी एनर्जी पार्क सीमा सुरक्षा प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार को अब नए ब्रांड की जरूरत, सासाराम में तेजस्वी ने बोला नीतीश सरकार पर हमलासासाराम: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम लोगों के पास बहुत काम है। हम लोग काम में विश्वास करते हैं। हम जनता के साथ हैं और जनता के हीं मुद्दों को उठा रहे हैं। सासाराम में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आए तेजस्वी यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग समस्याएं...
Read more »
खड़गे का महाकुंभ पर बयान, सियासी हंगामाकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाकुंभ को लेकर अमित शाह पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया, जिस पर भाजपा ने सनातन विरोधी आरोप लगाया.
Read more »
महाराष्ट्र में बजट पर सियासत: शिवसेना का केंद्र सरकार पर हमलाबजट 2025 को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है. खासकर विपक्षी दल शिवसेना (यूबीटी) बजट को लेकर केंद्र सरकार को घेर रही है. पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut on Budget) ने बजट की आलोचना की है और इसे चुनावी पैकेज करार दिया है.
Read more »
राजस्थान विधानसभा में डोटासरा का सरकार पर हमला, ERCP और यमुना जल परियोजना पर सवालराजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ERCP और यमुना जल परियोजना को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। डोटासरा ने आरोप लगाया कि सरकार मध्य प्रदेश के साथ ERCP का समझौता नहीं कर सकी है और केंद्र सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। उन्होंने नोनेरा बांध को लेकर भी सरकार के दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह कांग्रेस सरकार की देन है। डोटासरा ने मुख्यमंत्री पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वे भाई बनाकर छुरा घोंप दिए हैं।
Read more »
मोदी के जाति सवाल, संसद में सनसनीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में OBC आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के दावे के साथ, जाति आधारित राजनीति पर हमला बोला और नेहरू-गांधी और यादव परिवार पर तंज कसा.
Read more »
अखिलेश यादव ने सरकार पर जीडीपी, ड्रोन और डिजिटल इंडिया पर हमला बोलाअखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर जीडीपी, ड्रोन और डिजिटल इंडिया के विषय में हमला बोला। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और कई मुद्दों पर आलोचना की।
Read more »
