Indore MBA Student Murder Case: पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोपी ने इंदौर में हत्या के बाद मुंबई के पनवेल में काला जादू किया था. वह छात्रा की आत्मा बुलाने की कोशिश कर रहा था. सबूत मिले हैं...
Indore News: इंदौर के MBA छात्रा मर्डर केस में पुलिस का नया खुलासा चौंकाने वाला है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पीयूष धमनोतिया ने मुंबई के पास पनवेल के एक सुनसान कोने में अगरबत्ती जलाई. YouTube पर “आत्माओं को कैसे बुलाएं” वाले वीडियो देखे.
उसने अंधेरे में धीरे से माफी मांगी और कहा कि वह छात्रा की ‘आत्मा’ से बात करना चाहता है जिसका उसने कुछ घंटे पहले मर्डर किया था. पुलिस के मुताबिक, द्वारकापुरी इलाके में MBA स्टूडेंट की हत्या का आरोपी पीयूष तीन दिन की रिमांड में है. उससे पूछताछ से जो बातें सामने आई हैं, वो चौंकाने वाली हैं. आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को और हैरानी तब हुई, जब उन्हें महाराष्ट्र में ऐसे निशान मिले, जिनसे पता चलता था कि पीयूष ने सुनसान इलाके में काला जादू करने की कोशिश की थी. संबंध बना, बहस हुई और घोंट दिया गला मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर DCP कृष्णलाल चांदनी ने बताया, अंकल गली मर्डर के आरोपी पीयूष को मुंबई में गिरफ्तार किया गया था. वह पुलिस रिमांड पर है. रिमांड में उसने बताया, वह एक छात्रा के साथ रिलेशनशिप में था, लेकिन उसका परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था. इससे झगड़ा हो रहा था. वह मामला सुलझाने के लिए छात्रा को लेकर रूम पर गया, जहां फिजिकल रिलेशन बन गए. बहस हुई और उसने उसका गला घोंट दिया. उसी रात पनवेल में किया काला जादू आगे बताया, उसी रात यानी 10 फरवरी की रात पीयूष मुंबई के पनवेल निकल गया. वहां एक होटल में रुका और अगले दिन उसने छात्रा का मोबाइल फोन तोड़ दिया. DCP के अनुसार, मुंबई पुलिस की मदद से जब इंदौर पुलिस उसे पकड़ने पनवेल पहुंची, तब उन्हें एक जगह मिली, जहां उसने काला जादू करने की कोशिश की थी. ऐसा लग रहा था कि घटना के बाद वह मेंटली डिस्टर्ब हो गया था और छात्रा की आत्मा से बात करने की कोशिश कर रहा था. गर्लफ्रेंड दूसरों से बात कर रही थी अपने बयान में आरोपी ने कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड एक ऐप के जरिए किसी और से बात कर रही थी, जिससे यह घटना हुई. इसके मुख्य कारणों में शादी का दबाव और बाद में छात्रा के साथ दिक्कतें शामिल थीं, क्योंकि वह दूसरे लोगों से भी बात कर रही थी, जिससे आरोपी इनसिक्योर हो गया था. हत्या के बाद, उसने शराब पी और कुछ देर लाश के पास बैठा रहा. फोरेंसिक टीमें अब डिजिटल सबूत, CCTV फुटेज, अन्य चीजों की जांच कर रही है.
Indore MBA Student Murder Case Indore Uncle Gali Murder Case Indore Police Indore Crime News इंदौर लोकल समाचार इंदौर एमबीए छात्रा मर्डर केस इंदौर अंकल गली मर्डर केस इंदौर पुलिस इंदौर क्राइम न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आईवी लीग को जाएं भूल, MBA करने के लिए ये हैं टॉप-5 बिजनेस स्कूलMBA in USA: अमेरिका में एक से बढ़कर एक बिजनेस स्कूल हैं, जहां आप प्रतिष्ठित MBA डिग्री हासिल कर सकते हैं। ज्यादातर लोग आईवी लीग यूनिवर्सिटीज से MBA करना पसंद करते हैं।
Read more »
अमेरिका में भारतीय छात्र: जीवन के विभिन्न पहलूअमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों के जीवन के अनुभवों पर एक नज़र, जिसमें सुविधाओं और चुनौतियों दोनों पर प्रकाश डाला गया है। एक भारतीय छात्र, जो येल यूनिवर्सिटी में MBA कर रहा है, ने अमेरिका में जीवन के सकारात्मक पहलुओं को उजागर किया है, जैसे कि बेहतर बुनियादी ढांचा और सड़क सुरक्षा।
Read more »
इंदौर में MBA छात्रा की हत्या का आरोपी क्लासमेट गिरफ्तार: गोवा में ट्रेन से पकड़ाया; सोशल मीडिया पर डाले थे ...Madhya Pradesh Indore MBA Student Murder Case Investigation Update; इंदौर के द्वारकापुरी में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी पीयूष धमनोतिया की तलाश में जुटी हुई है।
Read more »
नशे में शव से हैवानियत, आत्मा से बात करने के लिए टोटका, MBA छात्रा हत्याकांड में आरोपी पीयूष की करतूतें चौंका देगाIndore News: इंदौर में एमबीए छात्रा की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पीयूष को गिरफ्तार कर लिया है। उसने शराब पीकर छात्रा के साथ हैवानियत की थी। पुलिस तीन दिन की रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
Read more »
इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड : सहपाठी ने शराब पीकर की थी शव के साथ दरिंदगी, यू-ट्यूब देखकर 'आत्मा से बात' करने मुंबई में किया टोटकाइंदौर में एमबीए छात्रा की हत्या के आरोपी सहपाठी पीयूष धामनोदिया को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी का व्यवहार असामान्य पाया गया। उसने हत्या के बाद शव के साथ आपत्तिजनक हरकत की, शराब पी और फिर मुंबई भाग गया। वहां उसने यू-ट्यूब देखकर छात्रा की आत्मा से बात करने के लिए टोटके किए। आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी कॉलेज ग्रुप में...
Read more »
ढाई घंटे तक हैवानियत की, शव के साथ भी... MBA छात्रा की हत्या के आरोपी ने उगला सच! रो पड़ी बयान लिख रही SIIndore MBA Girl Student Murder: इंदौर में एमबीए छात्रा की हत्या में झकझोर देने वाला सच बाहर आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस को ऐसा बयान दिया, जिसके आगे हैवानियत, हवस, वहशीपन जैसे कठोर शब्द भी बौने लगे...
Read more »
