द्वारका में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय साहिल धनशेरा की मौत हो गई। दुर्घटना में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साहिल की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। चौंकाने वाली बात यह है कि स्कॉर्पियो को एक नाबालिग चला रहा था और उस पर पहले से ही 13 चालान लंबित थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन मृतक की मां न्याय की मांग कर रही है।
Scorpio accident Dwarka: ‘जब मैं वहां पहुंची, मेरा बेटा सड़क पर पड़ा था. उसकी जैकेट फटी हुई थी… वह बहुत बुरी हालत में था. मुझे समझ आ गया कि वह 10 मिनट तक मदद के लिए चिल्लाता रहा होगा. वहां एम्बुलेंस थी, लेकिन उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया.
’ ये शब्द उस मां के हैं, जिसका 23 साल का बेटा साहिल धनशेरा अब इस दुनिया में नहीं है. यह दुखद घटना 3 फरवरी की सुबह करीब 11:57 बजे की है. द्वारका साउथ थाना क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही साहिल की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी से जा टकराई. साहिल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. 13 चालान और एक ‘नाबालिग’ कातिल साहिल की मां इना माकन ने NDTV को दिए एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जिस स्कॉर्पियो ने उनके बेटे को कुचला, उस पर पहले से ही 13 चालान लंबित थे. ज्यादातर उत्तर प्रदेश के थे और सभी ओवर-स्पीडिंग के लिए थे. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उस भारी-भरकम गाड़ी को एक 17 वर्षीय नाबालिग चला रहा था, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था. पुलिस जांच में इसकी पुष्टि हो चुकी है. मां का सवाल- ‘मेरे बेटे का क्या?’ हादसे के बाद आरोपी नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया था, लेकिन 10 फरवरी को उसे 10वीं की बोर्ड परीक्षा के आधार पर अंतरिम जमानत दे दी गई. इना माकन का कहना है, ‘हमें उसकी रिहाई के बारे में बाद में पता चला क्योंकि हम अपने बच्चे के अंतिम संस्कार में व्यस्त थे. पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन जिस गाड़ी पर इतने चालान हों और जिसे एक बच्चा चला रहा हो, क्या वह केवल एक हादसा है?’ कानूनी कार्रवाई और जांच पुलिस ने इस मामले में FIR संख्या 28/2026 दर्ज की है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106 जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. टैक्सी चालक अजीत सिंह भी इस हादसे में घायल हुए हैं, जिनका बयान दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर ली है और मामले की गहन जांच जारी है. साहिल के जाने से उसके परिवार में मातम पसरा है. क्या एक छात्र की बोर्ड परीक्षा, एक बेगुनाह की जान से बड़ी है?
द्वारका स्कॉर्पियो दुर्घटना सड़क दुर्घटना नाबालिग चालान मृत्यु
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड में 3 शहरों का तापमान -20°C से नीचे: यूपी-राजस्थान में कल से बारिश की संभावना; MP-छत्तीसगढ़ में प...Western Himalayan region two western disturbances active Feb 13-16. Follow latest weather updates for UP, Rajasthan, MP, Chhattisgarh & Uttarakhand.
Read more »
बांग्लादेश में 17 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण समारोह, 13 देशों को भेजा गया न्योताबांग्लादेश में 17 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण समारोह, 13 देशों को भेजा गया न्योता
Read more »
BSEB 12th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षाएं संपन्न, इस डेट तक रिजल्ट आने की उम्मीदबिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आयोजन 2 से लेकर 13 फरवरी तक करवाया गया था जिसमें 13.
Read more »
पीएम मोदी सोमवार को एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का करेंगे उद्घाटन, 13 देशों की भागीदारी; 600 से अधिक स्टार्टअप्स दिखाएंगे एआई के समाधानपीएम मोदी सोमवार को एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का करेंगे उद्घाटन, 13 देशों की भागीदारी; 600 से अधिक स्टार्टअप्स दिखाएंगे एआई के समाधान
Read more »
विवाह समारोह में युवती का हंगामा: कोर्ट मैरिज का दावा, बरात बंधक, 13 लाख में समझौताशामली में एक विवाह समारोह में उस समय हंगामा मच गया जब एक युवती ने खुद को दूल्हे की पत्नी बताते हुए कोर्ट मैरिज का दावा किया। युवती ने बरात को बंधक बनवा लिया और बाद में 13 लाख रुपये में समझौता हुआ। घटना के पीछे लिव-इन रिलेशनशिप और शादी को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read more »
उत्तराखंड में भाजपा की हैटट्रिक रणनीति: हारी हुई 23 सीटों पर जीत की तैयारीउत्तराखंड में भाजपा तीसरी बार सत्ता में आने के लिए 23 हारी हुई सीटों पर विशेष रणनीति बना रही है। बूथों को मजबूत करने, BLA-2 नियुक्त करने और वरिष्ठ नेताओं के प्रवास कार्यक्रम निर्धारित किए जा रहे हैं। पार्टी ने पिछले चुनावों के परिणामों का विश्लेषण कर अपनी रणनीति तैयार की है, साथ ही हाईकमान ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर भी सख्ती दिखाई...
Read more »
