Moradabad: नोटों से भरे बैग लूटकांड में पुलिस ने पांच दबोचे, ई-कॉमर्स वेबसाइट कंपनी के कर्मचारी ने कराई थी वारदात

Moradabad-City-Crime News

Moradabad: नोटों से भरे बैग लूटकांड में पुलिस ने पांच दबोचे, ई-कॉमर्स वेबसाइट कंपनी के कर्मचारी ने कराई थी वारदात
Moradabad NewsCollection Agent Loot CaseLoot In Moradabad
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 144 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 53%

Moradabad Crime News Update एसओजी व पाकबड़ा पुलिस ने 24 घंटे में लूट का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से 3.

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। हाईवे पर पाकबड़ा क्षेत्र में दिन दहाड़े रेडियंट कैश मैनेजमेंट कंपनी के कलेक्शन एजेंट सुनील कुमार से 3.12 लाख रुपये लूटने के आरोप में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटे में लूट का पर्दाफाश कर दिया। पकड़े गए बदमाश बरेली और रामपुर के रहने वाले हैं। यह लूट बरेली के हाफिजगंज थाने के अहमदाबाद गांव के रहने वाले प्रदीप सागर ने कराई थी। प्रदीप एक ई-कॉमर्स कंपनी का कर्मचारी है। उसी ने गिरोह के सरगना अनुज उर्फ पंकज शर्मा निवासी ग्राम बकैनिया कालेखां थाना बहेड़ी, बरेली के माध्यम से चार बदमाश बुलाकर घटना को अंजाम दिलाया था। सोमवार दोपहर मिलक कल्याणपुर निवासी रेडिएंट कैश मैनेजमेंट कंपनी के कलेक्शन एजेंट सुनील कुमार से बाइक सवार चार बदमाश नोटों से भरा बैग लूटकर ले गए थे। सुनील ने बताया था कि हाईवे पर बागड़पुर गांव के पास अनुज ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया था। तीन और बदमाश दूसरी बाइक पर सवार थे। कलेक्शन एजेंट बाइक से मुरादाबाद से बर्गर किंग से कैश कलेक्शन के लिए जा रहा था। बदमाश उसका पिट्ठू बैग लूटकर भाग निकले थे। पीड़ित ने मौके से ही आईएसटीएम के छात्रों की मदद से बदमाश मुकेश निवासी ग्राम दोली जवाहरलाल, थाना शाही, बरेली को दबोच लिया था। उससे पुलिस को सभी बदमाशों के नाम पते मिल गए। मुखबिरी कर रहा था कंपनी का कर्मचारी एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें घटना के बाद बदमाशों की तलाश में लगी थीं। सेक्टर-6 नया मुरादाबाद से बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है। प्रदीप सागर बदमाशों को कलेक्शन एजेंट की लोकेशन दे रहा था। लूट करने में अनुज के अलावा मुकेश, श्याम निवासी ग्राम सूरजपुर, थाना पटवई, जनपद रामपुर और कृष्णा सिंह निवासी ग्राम मोमिनपुर अहमदाबाद रामपुर शामिल थे। गिरोह का सरगना अनुज, श्याम और कृष्णा सिंह वर्तमान में रुद्रपुर में रह रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि प्रदीप सागर काम तलाशने के लिए उत्तराखंड गया था। वहां उसकी मुलाकात अनुज से हुई थी। इन दोनों ने कलेक्शन एजेंट को लूटने की योजना बनाई थी। एसओजी टीम और पाकबड़ा थाने की टीम ने 24 घंटे में प्रयास करके घटना का पर्दाफाश किया है। कर्ज होने से परेशान हो गया था प्रदीप एसपी सिटी ने बताया कि अनुज, कृष्णा ई-रिक्शा चलाते हैं। श्याम की सैलून है। मुकेश का सिलाई का काम है। प्रदीप सागर एक ई-कामर्स कंपनी में 12 अगस्त से काम करता है। लंबे समय तक नौकरी नहीं होने के कारण प्रदीप पर कर्ज बहुत हो गया था। तगादा करने वाले उसके गांव तक पहुंचने लगे थे। पिता से भी इसे लेकर उसका विवाद हो गया था। बेटे के कारण पिता उसकी मां को परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले अनुज और सुनील रेलवे स्टेशन पर रुके थे। एसपी सिटी का कहना है कि सात हजार रुपये बदमाशों ने खर्च कर लिए हैं। ये भी पढ़ेंः लखीमपुर में तैनात सीओ होंगे गिरफ्तार; वीडियो कांफ्रेंसिंग से गवाही देना किया इनकार, 10 सितम्बर तक का समय ये भी पढ़ेंः UPPCL: फिरोजाबाद में टीम ने मारा छापा तो पकड़ी चोरी, दीवार के पीछे बिजली से चार्ज हो रहे थे 15 ई-रिक्शा बदमाशों से यह रही बरामदगी सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता ने बताया कि बदमाशों के पास से तीन लाख पांच हजार रुपये की नकदी, आरोपित अनुज उर्फ पंकज के कब्जे से तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो बाइकें और कागजात बरामद हुए हैं।.

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। हाईवे पर पाकबड़ा क्षेत्र में दिन दहाड़े रेडियंट कैश मैनेजमेंट कंपनी के कलेक्शन एजेंट सुनील कुमार से 3.12 लाख रुपये लूटने के आरोप में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटे में लूट का पर्दाफाश कर दिया। पकड़े गए बदमाश बरेली और रामपुर के रहने वाले हैं। यह लूट बरेली के हाफिजगंज थाने के अहमदाबाद गांव के रहने वाले प्रदीप सागर ने कराई थी। प्रदीप एक ई-कॉमर्स कंपनी का कर्मचारी है। उसी ने गिरोह के सरगना अनुज उर्फ पंकज शर्मा निवासी ग्राम बकैनिया कालेखां थाना बहेड़ी, बरेली के माध्यम से चार बदमाश बुलाकर घटना को अंजाम दिलाया था। सोमवार दोपहर मिलक कल्याणपुर निवासी रेडिएंट कैश मैनेजमेंट कंपनी के कलेक्शन एजेंट सुनील कुमार से बाइक सवार चार बदमाश नोटों से भरा बैग लूटकर ले गए थे। सुनील ने बताया था कि हाईवे पर बागड़पुर गांव के पास अनुज ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया था। तीन और बदमाश दूसरी बाइक पर सवार थे। कलेक्शन एजेंट बाइक से मुरादाबाद से बर्गर किंग से कैश कलेक्शन के लिए जा रहा था। बदमाश उसका पिट्ठू बैग लूटकर भाग निकले थे। पीड़ित ने मौके से ही आईएसटीएम के छात्रों की मदद से बदमाश मुकेश निवासी ग्राम दोली जवाहरलाल, थाना शाही, बरेली को दबोच लिया था। उससे पुलिस को सभी बदमाशों के नाम पते मिल गए। मुखबिरी कर रहा था कंपनी का कर्मचारी एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें घटना के बाद बदमाशों की तलाश में लगी थीं। सेक्टर-6 नया मुरादाबाद से बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है। प्रदीप सागर बदमाशों को कलेक्शन एजेंट की लोकेशन दे रहा था। लूट करने में अनुज के अलावा मुकेश, श्याम निवासी ग्राम सूरजपुर, थाना पटवई, जनपद रामपुर और कृष्णा सिंह निवासी ग्राम मोमिनपुर अहमदाबाद रामपुर शामिल थे। गिरोह का सरगना अनुज, श्याम और कृष्णा सिंह वर्तमान में रुद्रपुर में रह रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि प्रदीप सागर काम तलाशने के लिए उत्तराखंड गया था। वहां उसकी मुलाकात अनुज से हुई थी। इन दोनों ने कलेक्शन एजेंट को लूटने की योजना बनाई थी। एसओजी टीम और पाकबड़ा थाने की टीम ने 24 घंटे में प्रयास करके घटना का पर्दाफाश किया है। कर्ज होने से परेशान हो गया था प्रदीप एसपी सिटी ने बताया कि अनुज, कृष्णा ई-रिक्शा चलाते हैं। श्याम की सैलून है। मुकेश का सिलाई का काम है। प्रदीप सागर एक ई-कामर्स कंपनी में 12 अगस्त से काम करता है। लंबे समय तक नौकरी नहीं होने के कारण प्रदीप पर कर्ज बहुत हो गया था। तगादा करने वाले उसके गांव तक पहुंचने लगे थे। पिता से भी इसे लेकर उसका विवाद हो गया था। बेटे के कारण पिता उसकी मां को परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले अनुज और सुनील रेलवे स्टेशन पर रुके थे। एसपी सिटी का कहना है कि सात हजार रुपये बदमाशों ने खर्च कर लिए हैं। ये भी पढ़ेंः लखीमपुर में तैनात सीओ होंगे गिरफ्तार; वीडियो कांफ्रेंसिंग से गवाही देना किया इनकार, 10 सितम्बर तक का समय ये भी पढ़ेंः UPPCL: फिरोजाबाद में टीम ने मारा छापा तो पकड़ी चोरी, दीवार के पीछे बिजली से चार्ज हो रहे थे 15 ई-रिक्शा बदमाशों से यह रही बरामदगी सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता ने बताया कि बदमाशों के पास से तीन लाख पांच हजार रुपये की नकदी, आरोपित अनुज उर्फ पंकज के कब्जे से तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो बाइकें और कागजात बरामद हुए हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Moradabad News Collection Agent Loot Case Loot In Moradabad Moradabad Police UP News UP Crime News Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Tanishq Showroom Loot: तनिष्क शोरूम लूटकांड में तीन गिरफ्तार, गिरोह के सरगना ने जेल से रची थी साजिशTanishq Showroom Loot: तनिष्क शोरूम लूटकांड में तीन गिरफ्तार, गिरोह के सरगना ने जेल से रची थी साजिशतनिष्क शोरूम लूटकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को पता चला है कि लूटकांड की साजिश जेल में बंद गैंग के सरगना ने की थी। इसकी पूरी प्लानिंग तीन स्तर पर की गई थी। गिरोह को तीन स्थानीय सहयोगियों से मदद भी मिली थी। पुलिस ने लूटकांड में अभी तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 13 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी...
Read more »

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया में भेजे कचरे से भरे 240 गुब्बारेउत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया में भेजे कचरे से भरे 240 गुब्बारेउत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया में भेजे कचरे से भरे 240 गुब्बारे
Read more »

Bengaluru: एक व्हाट्सएप तस्वीर से जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गई घरेलू सहायिका, जानिए क्या है पूरा मामलाBengaluru: एक व्हाट्सएप तस्वीर से जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गई घरेलू सहायिका, जानिए क्या है पूरा मामलाशिकायत में ब्रजेश ने बताया था कि उनकी पत्नी के कीमती आभूषण घर से गायब हो गए हैं। आभूषण एक बैग में रखे थे लेकिन बैग से वे आभूषण गायब हैं।
Read more »

Tripura: भारत में घुसपैठ के आरोप में बांग्लादेश के 18 नागरिक गिरफ्तार, मदद करने वाले पांच भारतीय भी पकड़े गएTripura: भारत में घुसपैठ के आरोप में बांग्लादेश के 18 नागरिक गिरफ्तार, मदद करने वाले पांच भारतीय भी पकड़े गएत्रिपुरा में पुलिस ने तीन स्थानों से 18 बांग्लादेशी नागरिकों और उनकी मदद कर रहे पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी है।
Read more »

पीयूष गोयल ने ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा कीमत निर्धारण में गड़बड़ी को लेकर जताई चिंतापीयूष गोयल ने ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा कीमत निर्धारण में गड़बड़ी को लेकर जताई चिंतापीयूष गोयल ने ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा कीमत निर्धारण में गड़बड़ी को लेकर जताई चिंता
Read more »

Pune: बदलापुर के बाद पिंपरी चिंचवाड़ में सामने आया बच्ची के यौन उत्पीड़न का केस; पीटी शिक्षक समेत आठ गिरफ्तारPune: बदलापुर के बाद पिंपरी चिंचवाड़ में सामने आया बच्ची के यौन उत्पीड़न का केस; पीटी शिक्षक समेत आठ गिरफ्तारअधिकारी ने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने निगडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:55:12