उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया में भेजे कचरे से भरे 240 गुब्बारे
सोल, 11 अगस्त । उत्तर कोरिया ने एक बार फिर दक्षिण कोरिया में कचरे से भरे गुब्बारे भेजे हैं। अधिकारियों ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर कोरिया की ओर से दक्षिण कोरिया में कचरे से भरे लगभग 240 गुब्बारे भेजे गए हैं। इनमें से 10 दक्षिण क्षेत्र में उतरे हैं। दक्षिण कोरिया की सेना के हवाले से योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि शनिवार को उत्तर कोरिया द्वारा ऐसे गुब्बारे भेजे गए थे। हालांकि, सुबह 10 बजे तक कोई भी गुब्बारा हवा में उड़ता दिखाई नहीं दिया।इससे पहले दिन में ग्योंगगी बुक्बू प्रांतीय पुलिस एजेंसी ने कहा कि उसे उत्तर कोरिया के गुब्बारों से संबंधित दो रिपोर्ट मिली हैं। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि गुब्बारों में कागज के टुकड़े और प्लास्टिक की बोतलें थीं और उनमें कोई खतरनाक पदार्थ नहीं था। उत्तर कोरिया ने दो सप्ताह के अंतराल बाद शनिवार को अपना कचरा भरा गुब्बारा अभियान फिर से शुरू किया है। संख्या की बात करें तो इस साल अब तक कुल 11 कचरे से भरा गुब्बारा उत्तर कोरिया से भेजा जा चुका है। जुलाई में, उत्तर कोरिया द्वारा लॉन्च किए गए कुछ गुब्बारे सोल में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय परिसर में उतरे थे। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कोरिया ने 28 मई के बाद से 3,600 से अधिक कचरे भरे गुब्बारे छोड़े हैं। उत्तर कोरिया के कचरे भरे गुब्बारे अभियान के जवाब में दक्षिण कोरिया जुलाई के मध्य से अपने सीमावर्ती लाउडस्पीकरों के माध्यम से प्रतिदिन बड़े पैमाने पर प्योंगयांग-विरोधी प्रचार कर रहा है। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिमाग तो देखो...तानाशाह किम जोंग ने साउथ कोरिया में भेजे विशाल गुब्बारे, अंदर भरा है सिरदर्दी का सामानNorth Korea South Korea Tension: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने दक्षिण कोरिया की ओर कूड़े कचरे से भरे गुब्बारे एक बार रवाना किए हैं. बता दें कि मई से लेकर अब तक उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की ओर 2,000 से ज्यादा गुब्बारे छोड़े हैं...
Read more »
दक्षिण कोरिया की दरियादिली देखें, उत्तर कोरिया के भगोड़े को बनाया राष्ट्रपति का सलाहकारदक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया से भागकर आए एक पूर्व राजनयिक को राष्ट्रपति यूं सुक येओल का सलाहकार नियुक्त किया है। वह उत्तर कोरिया-दक्षिण कोरिया एकीकरण पर राष्ट्रपति की सलाहकार परिषद के सदस्य बने हैं। ताय 2016 में उत्तर कोरिया से भागकर दक्षिण कोरिया आ गए थे। वह दक्षिण कोरिया में चुनाव भी जीत चुके...
Read more »
उत्तर कोरिया की नहीं थम रही कचरे वाली हरकत, एक बार फिर दक्षिण कोरिया की ओर फेंका 'गंदगी' वाला गुब्बाराउत्तर कोरिया लगातार दक्षिण कोरिया की ओर कचरे से भरे गुब्बारे छोड़ रहा है। इन हरकतों की वजह से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ता जा रहा है। दक्षिण कोरिया ने चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया गुब्बारा उड़ाने जैसी उकसावे वाली हरकतें जारी रखता है तो वह लाउडस्पीकर प्रसारण को और भी बेहतर तरीके से करेगा और अन्य कड़े कदम...
Read more »
उद्घाटन समारोह में दक्षिण कोरिया को उत्तर कोरिया बोल दिया, आईओसी ने माफ़ी मांगीउद्घाटन समारोह में दक्षिण कोरिया को उत्तर कोरिया बोल दिया, आईओसी ने माफ़ी मांगी
Read more »
दक्षिण कोरिया के नौसेना प्रमुख ने उत्तर कोरिया के खिलाफ एकजुटता का किया आह्वानदक्षिण कोरिया के नौसेना प्रमुख ने उत्तर कोरिया के खिलाफ एकजुटता का किया आह्वान
Read more »
'कचरे' वाली हरकत से बाज नहीं आ रहा किम जोंग, एक बार फिर दक्षिण कोरिया की ओर फेंके कूड़े से भरे गुब्बारेउत्तर कोरिया लगातार दक्षिण कोरिया की ओर कचरे से भरे गुब्बारे छोड़ रहा है। इन हरकतों की वजह से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ता जा रहा है। उत्तर कोरिया ने एक बार फिर दो सप्ताह से अधिक समय के बाद पहली बार शनिवार को फिरसे शर्मनाक हरकत करते हुए दक्षिण कोरिया की ओर कचरे वाले गुब्बारे उड़ाए...
Read more »
