राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे जुड़े इलाकों में शुक्रवार को भी मानसून का असर देखने को मिला. सुबह से ही कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिशों का दौर जारी रहा, जिससे मौसम सुहावना हो गया है. आईएमडी ने आने वाले दो दिन के लिए भी अलर्ट जारी किया है.
Monsoon in Delhi: बुधवार रात दिल्ली और एनसीआर में हुई तेज बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी। बारिश का यह सिलसिला बृहस्पतिवार को भी थमा नहीं और दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। इसके बाद शुक्रवार का दिन भी लोगों के लिए गर्मी और उमस से राहत भरा ही रहा। 11 जुलाई को भी मानसून की बारिश ने दिल्ली और इससे सटे इलाके के लोगों को राहत देने का काम किया। फरीदाबाद समेत कई इलाकों में हल्की फुहारें पड़ीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया। Advertismentमौसम विभाग की भविष्यवाणी भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा, कुछ जगहों पर आंधी और गरज के साथ भी वर्षा हो सकती है। यानी अब दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड भी मानसूनी बारिश के साथ ही बीतेगा। तापमान में गिरावट लगातार हो रही बारिश और बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में भी गिरावट देखी गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.
6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम था। यह बदलाव राजधानीवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। नमी का स्तर और वातावरण बारिश के कारण हवा में नमी का स्तर काफी अधिक बना हुआ है। गुरुवार को नमी का स्तर 100 प्रतिशत से लेकर 79 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। इससे वातावरण में ताजगी महसूस की गई, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की सी चिपचिपाहट भी रही। जनजीवन पर असर हालांकि बारिश से जहां एक ओर मौसम सुहावना हो गया, वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक और जलजमाव की समस्याएं भी सामने आईं। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। इसके बावजूद लोगों ने मौसम का आनंद लिया। दिल्ली-एनसीआर में हो रही लगातार बारिश से गर्मी से राहत मिली है और आने वाले कुछ दिन भी ऐसे ही बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून अभी सक्रिय रहेगा और अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। यह भी पढ़ें - घर में कर लें राशन-पानी का इंतजाम, भयंकर बारिश का शुरू होने वाला है दौर, मौसम विभाग का अलर्ट
Imd Alert Heavy Rainfall Monsoon Update Rainfall Alert Monsoon In Delhi Monsoon In Delhi-NCR
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather Forecast: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, अब गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्टWeather Forecast: Weather pattern changed in Delhi-NCR, Weather Forecast: दिल्ली वालों के खुशखबरी, अब गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने बारिश के लेकर जारी किया अलर्ट, देश
Read more »
Delhi Rain Alert: दिल्ली में होने वाली है झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और वर्षा का अलर्टIMD issue alert for heavy rain and thunderstorm on Sunday evening in Delhi NCR । दिल्ली में होने वाली है झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और वर्षा का अलर्ट
Read more »
Monsoon Update: देश के इन इलाकों में मूसलाधार बारिश के आसार, आईएमडी ने जारी किया अलर्टMonsoon Update: देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग की ओर से मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों में अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
Read more »
Weather Update: आज दिल्ली सहित इन प्रदेशों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्टWeather Update: आज इन प्रदेशों में होगी भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट Weather Update news IMD Predicts heavy Rain in Delhi UP bihar rajasthan
Read more »
यूपी का मौसमः UP के इन जिलों में होने वाली है भारी बारिश, IMD ने जारी कर दिया येलो अलर्ट, जानें अपने शहर का...UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.
Read more »
Weather Update: दिल्ली-NCR, यूपी समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्टWeather Update: IMD Rain Alert for Delhi NCR UP Bihar Haryana Punjab and Kashmir । दिल्ली-NCR, यूपी समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
Read more »
