Monsoon Session Live Update: संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीडियो को संबोधित करेंगे. इस सत्र में मोदी सरकार 8 नए और 7 पुराने विधेयकों को सदन में पारित करेगी.
Monsoon Session Live Updates: संसद का मानसून सत्र सोमवार यानी 21 जुलाई से शुरू हो रहा है. 21 अगस्त तक चलने वाले मानसून सत्र में संसद की कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरू होगी. मानसून सत्र के शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के बाहर मीडिया को संबोधित करेंगे.
इस दौरान पीएम मोदी देश के नाम संदेश भी जारी करेंगे. संसद के मानसून सत्र में सरकार 8 नए और 7 पुराने विधेयकों को पारित करेगी. वहीं विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है. जिसके लिए विपक्षी दल कांग्रेस ने 8 मुद्दों की सूची तैयार की है. विपक्ष की ओर से सदन में उठाए जाने मुद्दों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बयान दे सकते हैं. Advertisment मानसून सत्र में इन बिलों को पेश करेगी सरकार सोमवार से शुरू होने वाले मानसून सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं. क्योंकि विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान, पहलगाम आतंकी हमले समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी. वहीं इस सत्र में मोदी सरकार आठ नए बिल पेश करने जा रही है. इसके अलावा 7 पुराने पेंडिंग पड़े हुए बिल भी इस सत्र में पेश किए जाएंगे. जो विधेयक मानसून सत्र में पेश किए जाएंगे उनमें- 1. मणिपुर जीएसडी बिल 2025- मणिपुर के GST ढांचे में संशोधन के लिए 2. टैक्सेशन एक्ट बिल 2025 – कर कानूनों में सुधार के लिए 3. पब्लिक ट्रस्ट बिल 2025 – बिजनेस रूल्स को आसान बनाने के लिए 4. आईआईएम बिल 2025 – IIM गुवाहाटी को सूची में शामिल करने के लिए 5. नेशनल एंटी डोपिंग बिल 2025 – डोपिंग विरोधी उपायों को मजबूत करने के लिए 6. नेशनल स्पोर्ट्स बिल 2025 – खेल संघों के लिए मानक स्थापित करने के लिए 7. माइन्स एंड मिनरल्स संशोधन बिल 2025 – माइनिंग सेक्टर में सुधार के लिए 8. भू-विरासत स्थल और भू-अवशेष बिल 2025 – भू-वैज्ञानिक स्थलों के संरक्षण के लिए बिल शामिल हैं. 32 दिन चलेगा संसद का मानसून सत्र बता दें कि इस बार संसद का मानसून सत्र कुल 32 दिनों तक चलेगा. संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 21 जुलाई से होगी. ये सत्र 21 अगस्त तक चलेगा. इन 32 दिनों में सदन में कुल 21 दिन बैठक होंगी. इस दौरान स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की छुट्टी भी रहेगी. जिसके चलते 12 से 17 अगस्त तक सदन की कार्यवाही नहीं होगी. वहीं मानसून सत्र के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 26 जुलाई तक दो देशों ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर जाएंगे.
Rahul Gandhi Monsoon-Session Parliament-Monsoon-Session Monsoon Session 2025 Parliament Monsoon Session 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका: 10 मजदूरों की मौत, 20 लोग जख्मी; रिएक्टर में विस्फोट के बाद लोग भागत...Telangana Sangareddy Sigachi Chemicals Factory Blast Update; तेलंगाना के संगारेड्डी जिले की केमिकल फैक्ट्री के एक रिएक्टर में विस्फोट में 10 मजदूरों की मौत हो गई है। हादसा सुबह 7 बजे हुआ।
Read more »
मोहम्मद सिराज रहे तीसरे दिन के हीरो... 407 बनाने वाले अंग्रेज अभी भी मैच में कैसे फंसे हुए?भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 दिन का खेल खत्म होने के बाद 244 रन की लीड बना ली है। तीसरे दिन भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लिए।
Read more »
'पंचायत' वेब सिरीज़ के 'बिनोद' यानी अशोक पाठक का अभिनय का सफ़रवेब सिरीज़ 'पंचायत’ के बिनोद यानी अशोक पाठक से जानिए उनके अब तक के अभिनय की दुनिया के सफ़र की कहानी और यह किरदार उनके लिए क्यों है ख़ास?
Read more »
'चक्रासन' से 'वृक्षासन' तक, बच्चों की लंबाई के लिए 5 योगासन'चक्रासन' से 'वृक्षासन' तक, बच्चों की लंबाई के लिए 5 योगासन
Read more »
बांग्लादेश दौरा स्थगित होने के बाद श्रीलंका को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत की मेजबानी की उम्मीदबांग्लादेश दौरा स्थगित होने के बाद श्रीलंका को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत की मेजबानी की उम्मीद
Read more »
मानसून सत्र पर I.N.D.I.A. की ऑनलाइन बैठक आज: AAP शामिल नहीं होगी; गठबंधन की लोकसभा चुनाव के बाद दूसरी बार म...INDIA Alliance Bloc Meeting Schedule Update;लोकसभा चुनाव 2024 के बाद दूसरी बार I.N.D.I.A.
Read more »
