Mi Band 4 भारत में 17 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

United States News News

Mi Band 4 भारत में 17 सितंबर को हो सकता है लॉन्च
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 60 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 27%
  • Publisher: 63%

Mi Band 4 Launch Date in India: Mi Band 3 के बाद अब शाओमी अपने नए मी बैंड 4 को भारत में उतारने की तैयारी में है। जानें नए मी बैंड के बारे में।

Mi Band 4 Launch Date in India: Mi Band 3 के बाद अब शाओमी अपने नए मी बैंड 4 को भारत में उतारने की तैयारी में है। Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर इस बात का संकेत दिया है कि Mi Band 4 को भारत में 17 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। मी बैंड 4 की भारत में कीमत क्या होगी, फिलहाल इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है लेकिन इसकी कीमत 2,000 रुपये से कम हो सकती है। आइए जानते हैं Xiaomi के नए मी बैंड 4 के बारे में। Mi Band 4 price in Indiaभारत में मी बैंड 4 का क्या दाम होगा, इस बात से पर्दा उठना अभी शेष है। लेकिन चीनी मार्केट में Xiaomi मी बैंड 4 की शुरुआती कीमत 169 चीनी युआन है। यह दाम स्टेंडर्ड एडिशन का है। इसका एनएफसी वेरिएंट भी है जिसे 229 चीनी युआन में बेचा जाएगा। कुछ समय पहले इस बात की जानकारी मिली थी कंपनी ने मात्र 8 दिनों में मार्केट में 10 लाख से ज़्यादा शाओमी मी बैंड 4 को उपलब्ध करा दिए हैं।जैसा कि हमने आपको बताया शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने हाल में ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने '4' पर फोकस किया है। यह इस बात का संकेत दे रहा है कि Xiaomi भारत में मी बैंड 4 को लॉन्च करने की तैयारी में है। Mi Band 4 Featuresचीन में Mi Band 4 को लॉन्च किया जा चुका है जिससे इसके स्पेसिफिकेशन का पता चला है। शाओमी मी बैंड 4 में 0.

95 इंच का कलर एमोलेड डिस्प्ले है। रिजॉल्यूशन 120x240 पिक्सल है और यह 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। नया मॉडल टच इनपुट को सपोर्ट करता है। इसमें वॉयस कमांड्स को इनेबल करने के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है। मी बैंड 4 में सिक्स एक्सिस एक्सेलेरोमीटर है। बताया गया है कि यह फिजिकल एक्टिविटी को मॉनीटर करने में मदद करेगा। डिवाइस 5 ATM रेटेड है। Xiaomi ने अपने मी बैंड 4 में पेमेंट मोड इंटीग्रेट किया है। यूज़र्स को क्यूआर कोड दिखाने के लिए स्क्रीन पर स्वाइप करना पड़ेगा। ऐसा करके मी बैंड 4 से पेमेंट करना संभव होगा। बिल्ट-इन माइक्रोफोन के कारण मी बैंड 4 वॉयस कमांड की पहचान कर सकता है। Xiaomi ने खुलासा किया है कि यूज़र्स नए मी बैंड के ज़रिए वॉयस कमांड भेज पाएंगे। ऐसा करके कंपेटबल डिवाइस को नियंत्रित किया जा सकेगा। मी बैंड 4 का एमोलेड डिस्प्ले पैनल यूज़र्स को उनके फिजिकल एक्टिविटी के बारे में जानकारी देगा। इसके अलावा यूज़र्स के फोन में आने वाले टेक्स्ट मैसेज और वॉयस कॉल्स का भी नोटिफिकेशन मिलेगा। डिस्प्ले का इस्तेमाल फोन खोजने या गाने बदलने के लिए किया जा सकेगा। यह अब लाइव वेदर और स्टॉक अपडेट का भी देगा। Mi Band 4 के डिस्प्ले में 77 कलरफुल वॉच फेसेज और सिक्स स्पोर्ट्स मोड्स के लिए सपोर्ट है। इस फिटनेस बैंड के बारे में 20 दिनों की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

iPhone 11 सीरीज की लॉन्चिंग कल, जानें संभावित फीचर्स और ऐसे देखें लाइव इवेंटiPhone 11 सीरीज की लॉन्चिंग कल, जानें संभावित फीचर्स और ऐसे देखें लाइव इवेंटअभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक 10 सितंबर को होने वाले इवेंट में आईफोन 11 सीरीज के तीन आईफोन लॉन्च हो सकते हैं जिनमें आईफोन
Read more »

JNU Election 2019: वोटों की गिनती पूरी, लेकिन 17 को घोषित होंगे नतीजेJNU Election 2019: वोटों की गिनती पूरी, लेकिन 17 को घोषित होंगे नतीजेजेएनयू में मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। नतीजों की आधिकारिक घोषणा पर 17 सितंबर को कोर्ट में होने वाली सुनवाई के बाद ही कोई फैसला लिया जा सकता है।
Read more »

Mi Mix 4 में हो सकता है 100 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, अन्य स्पेसिफिकेशन भी लीकMi Mix 4 में हो सकता है 100 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, अन्य स्पेसिफिकेशन भी लीकएक रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi Mix 4 में 'वाटरफॉल स्क्रीन' होगी, वीवो नेक्स 3 की तरह। दावा है कि यह डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला होगा।
Read more »

Samsung Galaxy A50s भारत में 11 सितंबर को हो सकता है लॉन्चSamsung Galaxy A50s भारत में 11 सितंबर को हो सकता है लॉन्चSamsung Galaxy A50s के लॉन्च के संबंध में सैमसंग इंडिया ने सोमवार को ट्विटर पर एक वीडियो टीज़र पोस्ट किया जिसमें भारत में गैलेक्सी ए सीरीज़ के सफर को दिखाया गया है।
Read more »

Apple iPhone 11 सीरीज की लॉन्चिंग आज, ऐसे देखें लाइव इवेंटApple iPhone 11 सीरीज की लॉन्चिंग आज, ऐसे देखें लाइव इवेंटअभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक 10 सितंबर को होने वाले इवेंट में आईफोन 11 सीरीज के तीन आईफोन लॉन्च हो सकते हैं जिनमें आईफोन
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:59:41