Mercury Retrograde 2025: 10 नवंबर 2025 को बुध वृश्चिक राशि में वक्री होंगे, इस दौरान संचार, संबंध, करियर और आर्थिक मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं.‘ग्रहों का राजकुमार’ बुध जब उल्टी चाल चलते हैं, तो यह समय बहुत संवेदनशील होता है.
Mercury Retrograde 2025 : वैदिक ज्योतिष में बुध को “ग्रहों का राजकुमार” कहा जाता है. यह वह ग्रह है जो व्यक्ति के निर्णयों में स्पष्टता और मानसिक संतुलन बनाए रखता है. बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं, लेकिन जब यह ग्रह अपनी वक्री चाल में चला जाता है, तो इनकी ऊर्जा उलटी दिशा में काम करने लगती है.
10 नवंबर 2025, रविवार, दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में वक्री हो जाएगें. यह उल्टी चाल लगभग 20 दिनों तक यानी 30 नवंबर 2025 तक रहेगी. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंवृश्चिक एक रहस्यमयी जल राशि है . जिसका स्वामी मंगल है और जिस पर केतु का गहरा प्रभाव रहता है. यह राशि गहराई, भावनाओं और गुप्त बातों की प्रतीक मानी जाती है. जब बुध, जो तर्क और संवाद का प्रतीक है, इस रहस्यमयी राशि में उल्टा चलता है, तो कई अनदेखे परिणाम सामने आते हैं. इस समय बुध की दृष्टि तीसरे, सातवें और दसवें भाव पर पड़ेगी. तीसरा भाव संचार, लेखन, भाई-बहन और यात्रा का है. सातवां भाव संबंध, साझेदारी और विवाह का है. वहीं दसवां भाव करियर, प्रतिष्ठा और कार्यक्षेत्र का है. ऐसे में कई आयामों पर अलग-अलग राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है. जानते हैं कौन सी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा. मेष राशि मेष राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल आठवें भाव में सक्रिय होगी. यह भाव अचानक होने वाली घटनाओं, गुप्त बातों, रहस्यों, आयु, और आकस्मिक लाभ या हानि का द्योतक है. इसलिए यह समय आपको उतार-चढ़ाव से गुजार सकता है. पैसों को लेकर इस अवधि में विवाद या मतभेद संभव हैं. किसी के साथ आर्थिक लेन-देन करते समय सावधानी बरतें, वरना धन अटक सकता है या नुकसान हो सकता है. Advertisement कर्ज बढ़ने या अचानक वित्तीय संकट आने की भी संभावना है. निवेश, शेयर मार्केट या किसी जोखिमपूर्ण सौदे से दूर रहें. यह समय बचत पर ध्यान देने और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने का है. बुध वक्री का असर आपकी बातचीत और समझने की क्षमता पर पड़ सकता है. इस वजह से छोटी-छोटी बातों से भी गलतफहमियां जन्म ले सकती हैं. पार्टनर, परिवार या सहयोगियों के साथ संवाद में संयम रखें. उपाय: बुधवार के दिन हरी मूंग का दान करें या गौशाला में दान देना शुभ रहेगा. “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का 108 बार जप रोजाना करें. नई शुरुआत, नया निवेश या नया कर्ज लेने से फिलहाल बचें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, विशेषकर रात में यात्रा टालें. यदि संभव हो तो गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और हरे वस्त्र धारण करें. वृषभ राशि वृषभ राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल आपके सप्तम भाव में होगी. यह भाव जीवनसाथी, विवाह, साझेदारी, व्यापारिक संबंधों और सार्वजनिक व्यवहार का प्रतिनिधित्व करता है. जब बुध इस भाव में उल्टी चाल चलता है, तो संबंधों की कसौटी परखने का समय आता है. जीवनसाथी या प्रेमी/प्रेमिका के साथ बड़े विवाद या मतभेद हो सकते हैं. छोटी बातों को लेकर झगड़े बढ़ सकते हैं और मनमुटाव गहराई ले सकता है. एक-दूसरे की बात बिना सुने निर्णय लेना या पुराने आरोपों को दोहराना रिश्तों को और बिगाड़ सकता है. Advertisement जो लोग बिजनेस पार्टनरशिप में हैं, उन्हें सावधानी से आगे बढ़ना होगा. गलतफहमी, विश्वास की कमी या वित्तीय असहमति के कारण साझेदारी टूट सकती है. किसी भी नए अनुबंध या डील पर हस्ताक्षर करने से पहले हर बिंदु को ध्यान से पढ़ें. कानूनी मामलों में देरी या जटिलता भी आ सकती है, इसलिए जल्दबाजी में कोई दस्तावेज न साइन करें. इस अवधि में यात्राएं लाभ के बजाय थकान और आर्थिक नुकसान ला सकती हैं. अगर यात्रा अत्यावश्यक न हो तो टालें. भावनात्मक रूप से आप खुद को असुरक्षित या बेचैन महसूस कर सकते हैं. रिश्तों और सामाजिक व्यवहार में अनिश्चितता से मन उदास हो सकता है. ध्यान और संगीत से मन को शांत रखें. उपायप्रतिदिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएँ और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जप करें. बुधवार के दिन हरे वस्त्र पहनें या हरे रंग की वस्तुएं अपने पास रखें. किसी भी बड़े निर्णय या नई साझेदारी को बुध मार्गी होने तक टालना बेहतर रहेगा.संवाद में स्पष्टता रखें, अधूरी या अस्पष्ट बातों से बचें. मन में यदि अधिक भ्रम हो तो हरे मूंग का दान करें . यह बुध ग्रह को शांत करता है. सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल आपके चौथे भाव में होगी. यह भाव मां, घर-परिवार, सुख-सुविधा, संपत्ति और मानसिक शांति का सूचक है. जब बुध इस भाव में उलटी चाल चलता है, तो घरेलू जीवन और मानसिक स्थिरता दोनों ही प्रभावित होते हैं. यह समय भावनात्मक रूप से संवेदनशील और थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. Advertisement घर के भीतर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. पारिवारिक सदस्यों, विशेषकर मां या किसी महिला सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी. पुरानी बातों पर मनमुटाव या तकरार बढ़ सकती है. यदि पहले से कोई प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है, तो इस दौरान वह फिर से उभर सकता है. घर के रखरखाव, सजावट या मरम्मत से जुड़ी दिक्कतें भी सामने आ सकती हैं. ऑफिस में बॉस या वरिष्ठों के साथ मतभेद हो सकते हैं. उपायबुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र दान करें या किसी जरूरतमंद को दें. विष्णु मंदिर में दूध चढ़ाएँ और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें. घर में अनावश्यक बहस या झगड़ा न होने दें.प्रॉपर्टी या दस्तावेजों से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सभी कागजों की अच्छी तरह जांच करें. घर में तुलसी का पौधा रखें . ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Budh Vakri 2025 Mercury Retrograde In Scorpio Budh Vakri In Vrishchik Rashi Mercury Retrograde November 2025 Mercury Retrograde Astrology Prediction Mercury Retrograde Zodiac Signs Budh Vakri Effect On Zodiac Signs बुध वक्री 2025 बुध वक्री 2025 वृश्चिक राशि में बुध वक्री नवंबर 2025 में बुध वक्री बुध वक्री ज्योतिष भविष्यवाणी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ದಿನಭವಿಷ್ಯ 05-11-2025: ಬುಧವಾರ ಕಾರ್ತಿಕ ಹುಣ್ಣಿಮೆಯಂದು ಸಿದ್ಧಿ ಯೋಗ, ಈ ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಇಷ್ಟಾರ್ಥ ಸಿದ್ಧಿToday Horoscope 05th November 2025: ನವೆಂಬರ್ 05, 2025ರ ಈ ದಿನ ಬುಧವಾರ, ಕಾರ್ತಿಕ ಹುಣ್ಣಿಮೆಯಂದು ಮೇಷ, ವೃಷಭ, ಮಿಥುನ, ಕರ್ಕ, ಸಿಂಹ, ಕನ್ಯಾ, ತುಲಾ, ವೃಶ್ಚಿಕ, ಧನು, ಮಕರ, ಕುಂಭ ಮತ್ತು ಮೀನ ರಾಶಿಯವರ ರಾಶಿಫಲ ಹೇಗಿದೆ ತಿಳಿಯೋಣ.
Read more »
Jupiter Retrograde November 2025: బృహస్పతి తిరోగమనం.. ఈ రాశుల వారికి 100 శాతం ఇదే జరుగుతుంది!Jupiter Retrograde 2025 Effect On Zodiac: బృహస్పతి కర్కాటక రాశిలో తిరోగమనం (Jupiter Retrograde 2025)చేయబోతోంది.. దీని కారణంగా కొన్ని రాశుల వారి జీవితాల్లో అద్భుతమైన మార్పులు వస్తాయి. ముఖ్యంగా ఎన్నో సమస్యలు తలెత్తే అవకాశాలు ఉన్నాయి. అలాగే భారీ మొత్తంలో ఖర్చులు కూడా పెరుగుతాయి.
Read more »
8वें भारत-जापान हिंद-प्रशांत फोरम 2025 में शामिल हुए जयशंकर, कहा- 10 सालों में 10 ट्रिलियन येन के निवेश का है लक्ष्य8वें भारत-जापान हिंद-प्रशांत फोरम 2025 में शामिल हुए जयशंकर, कहा- 10 सालों में 10 ट्रिलियन येन के निवेश का है लक्ष्य
Read more »
रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 से उठा पर्दा, EICMA 2025 में कंपनी ने किया पेश, अब तक का सबसे पावरफुल है मॉडलरॉयल एनफील्ड बुलेट 650 ने EICMA 2025 मिलान में डेब्यू किया, नवंबर 2025 में वागाटोर गोवा के मोटोवर्स 2025 में कीमत घोषित होगी, अनुमानित कीमत 3.40 लाख रुपये से शुरू.
Read more »
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण की वोटिंग शुरू, 10 हॉट सीटों पर दिग्गजों की साखबिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। 10 हॉट सीटों पर तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। पहले चरण में 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 3.75 करोड़ मतदाता करेंगे। 2 डिप्टी सीएम समेत 18 मंत्रियों की साख भी दांव पर है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Read more »
Airforce Agniveer Result 2025: अग्निवीर वायु भर्ती 02/2026 का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्डIAF Agniveer Vayu Result 2025: एयरफोर्स अग्निवीर वायु भर्ती 2025 का परिणाम जारी हो गया है। अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Read more »
