Laapataa Ladies: 'ऑस्कर' के लिए चुनी गई किरण राव की 'लापता लेडीज', फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की पुष्टि
किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' इस साल प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। फिल्म फेडरनेशन ऑफ इंडिया ने फिल्म को भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में ऑस्कर में भेजा है। फिल्म फेडरनेशन ऑफ इंडिया की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। बीते दिनों किरण राव ने यह इच्छा जताई थी कि उनकी फिल्म 'लापता लेडीज' को ऑस्कर में भेजा जाए। किरण राव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी यह तमन्ना है कि फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर की रेस में शामिल हो। और आज फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस फिल्म को ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजे जाने की पुष्टि कर दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आज सोमवार को एलान किया है कि 'लापता लेडीज' को ऑस्कर 2025 के लिए आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। रणबीर कपूर की 'एनिमल', मलयालम फिल्म 'आट्टम' और पायल कपाड़िया की 'ऑल वी इमेजिन एड लाइट' समेत 29 फिल्मों की सूची में से 'लापता लेडीज' का चयन किया गया है। असमिया निर्देशक जाह्नु बरुआ की अध्यक्षता वाली 13 सदस्यीय चयन समिति ने सर्वसम्मति से आमिर खान और राव द्वारा निर्मित 'लापता लेडीज' को अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में शामिल करने का फैसला किया। इस लिस्ट में तमिल फिल्म 'महाराजा', 'कल्कि 2898 एडी', 'हनुमान', 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' और 'आर्टिकल 370' भी लिस्ट में शामिल थीं। हालांकि, बाजी 'लापता लेडीज' ने मारी है। फिल्म 'लापता लेडीज' दो भारतीय दुल्हनों की कहानी पर आधारित है, जिसमें विदाई के बाद ससुराल जाते हुए दोनों ट्रेन में गलती से बदल जाती हैं। फिल्म की कहानी दिल छू लेने वाली है। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस और किरण राव के किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूसर किया गया है। इस फिल्म को इस साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, छाया कदम, स्पर्श श्रीवास्तव और अभय दुबे जैसे कलाकार शामिल हैं। अभिनेता रवि किशन इसमें पुलिस वाले की भूमिका में दिखे। यह महिला सशक्तीकरण के प्रति समाज को जागरुक करने वाली फिल्म है।.
किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' इस साल प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। फिल्म फेडरनेशन ऑफ इंडिया ने फिल्म को भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में ऑस्कर में भेजा है। फिल्म फेडरनेशन ऑफ इंडिया की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। बीते दिनों किरण राव ने यह इच्छा जताई थी कि उनकी फिल्म 'लापता लेडीज' को ऑस्कर में भेजा जाए। किरण राव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी यह तमन्ना है कि फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर की रेस में शामिल हो। और आज फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस फिल्म को ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजे जाने की पुष्टि कर दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आज सोमवार को एलान किया है कि 'लापता लेडीज' को ऑस्कर 2025 के लिए आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। रणबीर कपूर की 'एनिमल', मलयालम फिल्म 'आट्टम' और पायल कपाड़िया की 'ऑल वी इमेजिन एड लाइट' समेत 29 फिल्मों की सूची में से 'लापता लेडीज' का चयन किया गया है। असमिया निर्देशक जाह्नु बरुआ की अध्यक्षता वाली 13 सदस्यीय चयन समिति ने सर्वसम्मति से आमिर खान और राव द्वारा निर्मित 'लापता लेडीज' को अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में शामिल करने का फैसला किया। इस लिस्ट में तमिल फिल्म 'महाराजा', 'कल्कि 2898 एडी', 'हनुमान', 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' और 'आर्टिकल 370' भी लिस्ट में शामिल थीं। हालांकि, बाजी 'लापता लेडीज' ने मारी है। फिल्म 'लापता लेडीज' दो भारतीय दुल्हनों की कहानी पर आधारित है, जिसमें विदाई के बाद ससुराल जाते हुए दोनों ट्रेन में गलती से बदल जाती हैं। फिल्म की कहानी दिल छू लेने वाली है। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस और किरण राव के किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूसर किया गया है। इस फिल्म को इस साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, छाया कदम, स्पर्श श्रीवास्तव और अभय दुबे जैसे कलाकार शामिल हैं। अभिनेता रवि किशन इसमें पुलिस वाले की भूमिका में दिखे। यह महिला सशक्तीकरण के प्रति समाज को जागरुक करने वाली फिल्म है।
97Th Academy Awards Kiran Rao Kiran Rao Film Laapataa Ladies Laapataa Ladies Selected For Oscar 2025 Film Federation Of India Aamir Khan
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' को ऑस्कर की रेस में देखना चाहती हैं किरण राव, बोलीं- मेरा सपना पूरा हो जाएगाकिरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' इस साल खूब चर्चा में रही। इस फिल्म को क्रिटिक्स से खूब तारीफ मिलीं। दर्शकों को भी फिल्म पसंद आई।
Read more »
वेणुगोपाल ने जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता की पुष्टि कीवेणुगोपाल ने जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता की पुष्टि की
Read more »
Laapataa Ladies official indian entry for oscar 2025: ऑस्कर की रेस में किरण राव की 'लापता लेडीज', क्या इस बार आमिर खान का सपना होगा पूरा?इस साल की स्लीपर हिट्स में से एक 'लापता लेडीज' भारत की तरफ से इस साल ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री होगी. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की एक कमेटी ने 29 फिल्मों की एक लिस्ट में से 'लापता लेडीज' को ऑस्कर 2025 के लिए ऑफिशियल एंट्री चुना है.
Read more »
किरण राव की लापता लेडीज Oscars 2025 की रेस में हुई शामिल, 23 साल पहले एक्स पति आमिर खान की ये फिल्म पहुंची थी ऑस्कर97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की ऑफीशियल एंट्री किरण राव के डायरेक्शन में बनी लापता लेडीज है.
Read more »
ऑस्कर 2025 में आमिर की फिल्म 'लापता लेडीज': फॉरेन फिल्म कैटेगरी में मिली ऑफिशियल एंट्री, रणबीर और विक्की की...Aamir Khan Kiran rao film Laapataa Ladies official entry in Oscars 2025- आमिर खान की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर्स 2025 में इंडिया से एंट्री मिली है। फिल्म को फॉरेन फिल्म कैटेगरी में एंट्री दी गई है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन जाहनु बरुआ ने सोमवार को यह अनाउंसमेंट की है। इस साल...
Read more »
Oscar 2025: पूरा हुआ किरण राव का सपना, ऑस्कर में पहुंची फिल्म 'लापता लेडीज', इन 4 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछेकिरण राव के डायरेक्शन में पिछले साल रिलीज हुई फिल्म लापता लेडीज Laapataa Ladies को बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रिस्पांस मिला था। हालांकि फिल्म देखने वालों ने किरण राव के क्राफ्ट और डायरेक्शन की काफी तारीफ की। वहीं कुछ दिन पहले किरण ने कहा था कि वह इस फिल्म को ऑस्कर में देखना चाहती हैं और अब उनका ये सपना पूरा हो चुका...
Read more »
