किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' इस साल खूब चर्चा में रही। इस फिल्म को क्रिटिक्स से खूब तारीफ मिलीं। दर्शकों को भी फिल्म पसंद आई।
किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' इस साल खूब चर्चा में रही। इस फिल्म को क्रिटिक्स से खूब तारीफ मिलीं। दर्शकों को भी फिल्म पसंद आई। हालांकि, सिनेमाघरों में फिल्म ज्यादा नहीं चली, लेकिन जब ओटीटी पर रिलीज हुई तो इसकी चर्चा जबर्दस्त तरीके से हुई। सुप्रीम कोर्ट में खासतौर से इसकी स्क्रीनिंग हुई। अब ऐसी चर्चा है कि ऑस्कर में इस फिल्म को भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में नामांकित किया जा सकता है। किरण राव ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। किरण राव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी यह तमन्ना है कि फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर की रेस में शामिल हो। निर्देशक चाहती हैं कि इस फिल्म को ऑस्कर 2025 में भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजा जाएगा। किरण राव ने कहा, ' अगर यह फिल्म ऑस्कर में जाए तो मेरा सपना पूरा होगा'। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह एक प्रक्रिया है, और उन्हें उम्मीद है कि उनकी फिल्म पर विचार किया जाएगा। 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री का एलान 27 सितंबर को होगा। 1 नवंबर 2023 से 30 सितंबर 2024 के बीच रिलीज हुई फिल्मों को ही ऑस्कर की रेस में शामिल किया जा सकेगा। आधिकारिक रूप से लिस्ट तो 27 सितंबर को जारी होगी। इससे पहले ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक रूप से नामांकित किए जाने को लेकर जिन फिल्मों पर संभावनाएं जताई जा रही हैं, उनमें 'लापता लेडीज' का नाम भी शामिल है। इसके अलावा 'एनिमल', 'स्त्री 2' को भी मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। Johnny Depp: रोम फिल्म फेस्टिवल में जॉनी डेप को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, इस फिल्म का होगा प्रीमियर फिल्म 'लापता लेडीज' दो भारतीय दुल्हनों की कहानी पर आधारित है, जिसमें विदाई के बाद ससुराल जाते हुए दोनों ट्रेन में गलती से बदल जाती हैं। फिल्म की कहानी दिल छू लेने वाली है। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस और किरण राव के किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूसर किया गया है। Shibani Dandekar: 'लव जिहाद, गोल्ड डिगर', फरहान अख्तर से शादी करने पर शिबानी दांडेकर को सुनने पड़े थे ये ताने इस फिल्म को इस साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, छाया कदम, स्पर्श श्रीवास्तव और अभय दुबे जैसे कलाकार शामिल हैं। अभिनेता रवि किशन इसमें पुलिस वाले की भूमिका में दिखे। यह महिला सशक्तीकरण के प्रति समाज को जागरुक करने वाली फिल्म है।.
किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' इस साल खूब चर्चा में रही। इस फिल्म को क्रिटिक्स से खूब तारीफ मिलीं। दर्शकों को भी फिल्म पसंद आई। हालांकि, सिनेमाघरों में फिल्म ज्यादा नहीं चली, लेकिन जब ओटीटी पर रिलीज हुई तो इसकी चर्चा जबर्दस्त तरीके से हुई। सुप्रीम कोर्ट में खासतौर से इसकी स्क्रीनिंग हुई। अब ऐसी चर्चा है कि ऑस्कर में इस फिल्म को भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में नामांकित किया जा सकता है। किरण राव ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। किरण राव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी यह तमन्ना है कि फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर की रेस में शामिल हो। निर्देशक चाहती हैं कि इस फिल्म को ऑस्कर 2025 में भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजा जाएगा। किरण राव ने कहा, ' अगर यह फिल्म ऑस्कर में जाए तो मेरा सपना पूरा होगा'। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह एक प्रक्रिया है, और उन्हें उम्मीद है कि उनकी फिल्म पर विचार किया जाएगा। 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री का एलान 27 सितंबर को होगा। 1 नवंबर 2023 से 30 सितंबर 2024 के बीच रिलीज हुई फिल्मों को ही ऑस्कर की रेस में शामिल किया जा सकेगा। आधिकारिक रूप से लिस्ट तो 27 सितंबर को जारी होगी। इससे पहले ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक रूप से नामांकित किए जाने को लेकर जिन फिल्मों पर संभावनाएं जताई जा रही हैं, उनमें 'लापता लेडीज' का नाम भी शामिल है। इसके अलावा 'एनिमल', 'स्त्री 2' को भी मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। Johnny Depp: रोम फिल्म फेस्टिवल में जॉनी डेप को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, इस फिल्म का होगा प्रीमियर फिल्म 'लापता लेडीज' दो भारतीय दुल्हनों की कहानी पर आधारित है, जिसमें विदाई के बाद ससुराल जाते हुए दोनों ट्रेन में गलती से बदल जाती हैं। फिल्म की कहानी दिल छू लेने वाली है। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस और किरण राव के किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूसर किया गया है। Shibani Dandekar: 'लव जिहाद, गोल्ड डिगर', फरहान अख्तर से शादी करने पर शिबानी दांडेकर को सुनने पड़े थे ये ताने इस फिल्म को इस साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, छाया कदम, स्पर्श श्रीवास्तव और अभय दुबे जैसे कलाकार शामिल हैं। अभिनेता रवि किशन इसमें पुलिस वाले की भूमिका में दिखे। यह महिला सशक्तीकरण के प्रति समाज को जागरुक करने वाली फिल्म है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नतीजों के बारे में ज्यादा सोचे बिना टीम में बदलाव करना मेरा सपना था: रोहित शर्मानतीजों के बारे में ज्यादा सोचे बिना टीम में बदलाव करना मेरा सपना था: रोहित शर्मा
Read more »
शाहरुख की जायदाद में हिस्सा चाहती हैं उर्फी, बोलीं- मैं रिटायर हो जाऊंगी अगर...उर्फी जावेद अपनी सीरीज 'फॉलो कर लो यार' को लेकर चर्चे में हैं. इस बीच उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में शाहरुख खान की जायदाद का कुछ हिस्सा पाने को लेकर बात की.
Read more »
'हद पार नहीं...', इंटीमेट सीन देने में एक्ट्रेस को झिझक, बोली- मम्मी-पापा शर्मिंदा...टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ओटीटी की दुनिया में काम करना चाहती हैं, लेकिन उनकी कुछ शर्ते हैं, जो एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने रखी.
Read more »
Urfi Javed: भारत की सबसे बड़ी रिएलिटी टीवी स्टार बनना चाहती हैं उर्फी जावेद, बोलीं- बॉलीवुड अब मेरा सपना नहीं'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे धारावाहिक में अपने अभिनय का दम दिखा चुकीं उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उर्फी जहां जाती हैं, वहीं सुर्खियां बन जाती हैं।
Read more »
एमपी में लापता कर्मचारियों को खोजेगी सरकार; वित्त विभाग ने जारी किया निर्देशMP News: मध्य प्रदेश में 5 साल से लापता कर्मचारियों की तलाश करने का निर्देश जारी हुआ है, इन कर्मचारियों को विभाग के द्वारा डाइस नान घोषित किया जाएगा.
Read more »
आमिर खान की राह पर चलीं एक्स वाइफ किरण राव, 'लापता लेडीज' के लिए ढूंढ लिया नया मार्केट, इस देश में बजेगा डं...किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' को दर्शकों और समीक्षकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही बंपर कमाई ना कर पाई हो, लेकिन माउथ पब्लिसिटी का फिल्म को काफी फायदा मिला था. अब किरण राव की ये फिल्म 4 अक्टूबर को जापान में भी रिलीज की जाएगी.
Read more »
