Landslide in Himachal Pradesh पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे 707 पर भारी भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो गया है। शिलाई के पास उतरी में भूस्खलन होने से हाईवे रात से ही बंद है जिससे छात्र-छात्राएं मरीज और कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। नाहन-श्रीरेणुकाजी सड़क पर भी चट्टानें गिरने से यातायात बाधित रहा। प्रशासन द्वारा हाईवे को बहाल करने के...
जागरण संवाददाता, नाहन। Landslide in Himachal Pradesh, जिला सिरमौर के पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे 707 पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरक गया है। शिलाई के समीप उतरी में भारी भूस्खलन होने से रात से ही हाईवे बंद है। भारी वाहन रात से जाम में फंसे हैं। छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। सड़क बंद होने से स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं, अस्पताल जाने वाले मरीजों तथा आफिस जाने वाले कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भूस्खलन के दौरान वाहन चालक बाल-बाल बचे। तीन जुलाई की रात से चार जुलाई रात तक भी यहां पर नेशनल हाईवे 20 घंटे बंद रहा था। हिमाचल प्रदेश के पहले ग्रीन कारिडोर के निर्माण के कारण अकसर यह सड़क कहीं ना कहीं बंद होती है। जिला सिरमौर में पिछले दो सप्ताह से हो रही भारी बारिश के चलते प्रतिदिन लोक निर्माण विभाग की दर्जनों सड़कें बंद हो रही हैं। जिला सिरमौर के पावंटा साहिब-गुम्मा हाईवे पर शिलाई में दरका पहाड़.
.. pic.twitter.com/w4aj9Ek091— Rajesh Sharma July 16, 2025 सब्जी मंडी जाने वाले वाहन फंसे पावंटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे पर पिछले तीन वर्षों से निर्माण कार्य चला हुआ है। वही मंगलवार रात को उतरी में फिर से भारी भूस्खलन हुआ, भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें व भारी मलबा सड़क पर आ गया। वही शिलाई विधानसभा क्षेत्र से सब्जियां मंडियों तक पहुंचने वाले ट्रक और यात्रियों को ले जाने वाली बसें रोड बहाल करने का इंतजार कर रही हैं। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा हाईवे पर पहाड़ से गिर रहा मलबा व चट्टानें और पास में खड़ी मशीनरी। यह भी पढ़ें- Bijli Mahadev: देव आदेश! पहली बार सावन के महीने में बिजली महादेव के कपाट बंद, इस बड़ी वजह से मंदिर में प्रवेश पर लगी रोक हाईवे को बहाल करने के लिए कंपनी को निर्देश दे दिए गए हैं। सड़क बहाल करने के लिए मशीन भेज दी गई है, शाम तक हाईवे बहाल हो जाएगा। -जसपाल, एसडीएम, शिलाई। नाहन-श्रीरेणुकाजी सड़क पर गिरी चट्टानें वही भारी बारिश के चलते नाहन-श्रीरेणुकाजी सड़क पर भूस्खलन और पहाड़ी से बड़ी चट्टानें गिरने के कारण डेढ़ घंटे आवाजाही पूरी तरह बंद रही। इसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों सामना करना पड़ा। यात्रियों को बसों में ट्रांसमिशन से गंतव्य तक पहुंचाया गया। जबकि, अन्य छोटे-बड़े वाहन सड़क के दोनों ओर फंसे रहे। सड़क बड़ोलिया पुल के समीप बड़ी चट्टानें गिरने से बंद हो गई थी। बताया जा रहा है कि आज सुबह साढ़े सात बजे के आसपास यहां बड़े पत्थर पहाड़ी से सड़क पर आ गिरे। गनीमत ये रही कि सुबह के समय सड़क पर ट्रैफिक कम होने की वजह से कोई इस भूस्खलन की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यह भी पढ़ें- 106 लोगों की मौत, 1000 करोड़ का नुकसान, कई सड़कें बंद... हिमाचल में बारिश बनी आफत
Landslide In Himachal Pradesh Sirmaur News Himachal Pradesh News Paonta Sahib Silai Highway National Highway 707 Landslide Near Shilai Heavy Rainfall Nahhan-Shri Renukaji Road Himachal Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रोका तो थार सवार ने की कुचलने की कोशिश, देखें कैसे बाल-बाल बचे जवानपटना में मंगलवार 24 जून को एक थार सवार ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए. इससे पहले भी पटना में थार सवारों द्वारा पुलिसकर्मियों को रौंदने की घटनाओं में दो पुलिसकर्मियों की जान जा चुकी है. इस घटना से कानून और प्रशासन का खौफ न होने की बात सामने आई है और नंबर प्लेट के आधार पर जांच जारी है.
Read more »
Chamoli: बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरा भारी मलबा, बाल-बाल बचे लोग, आवाजाही बंद, आज बारिश का रेड अलर्ट जारीबदरीनाथ हाईवे गौचर तलधारी के पास पहाड़ी से मलबा आने से बंद हो गया है। सुबह पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर हाईवे पर गिरे। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग बाल-बाल बचे। कर्णप्रयाग नेनीसैंण
Read more »
पुणे-सोलापुर हाइवे पर ड्राइवर ने चाय पीने को रोकी कार, बाइक से आए बदमाश, परिवार को लूटा और नाबालिग का किया रेपPune News : पुणे-सोलापुर हाईवे पर एक भयानक घटना घटी, जहाँ दो बाइक सवार बदमाशों ने एक प्राइवेट वैन में सवार दो महिलाओं को लूट लिया और लगभग 1.
Read more »
बर्मिंघम टेस्ट: शुभमन गिल को सिर पर लगी गेंद, हरीत हुई लेकिन बाल-बाल बचेभारतीय ओपनर शुभमन गिल को बर्मिंघम टेस्ट मैच में गेंद से सिर पर लगने वाली चोट का सामना करना पड़ा. गेंद लगने के बाद उन्हें दर्द हुआ, और फिजियो मैदान पर आए. हालांकि, कप्तान पूरी तरह फिट हैं.
Read more »
Viral News: भोपाल रेलवे स्टेशन बना स्टंट अड्डा! प्लेटफॉर्म पर दौड़ाई कार और स्कूटी, बाल-बाल बचे लोगViral News MP: भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कार और स्कूटी चलाने का मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यात्रियों द्वारा बनाए गए वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है.
Read more »
Bemetara News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी MLA की गाड़ी पर हमला, कार के शीशे टूटे, बाल-बाल बचे विधायकChhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में असामाजिक तत्वों ने आरंग से भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर पथराव कर हमला किया. इस हमले में विधायक बाल-बाल बच गए.
Read more »
