Lal Quila Blast Update: तीन घंटे तक पार्किंग में खड़ी थी i20, CCTV फुटेज से चौंकाने वाला खुलासा, शाह ने बुल...

Delhi Blast News

Lal Quila Blast Update: तीन घंटे तक पार्किंग में खड़ी थी i20, CCTV फुटेज से चौंकाने वाला खुलासा, शाह ने बुल...
Delhi BlastDelhi Blast NewsDelhi Blast Red Fort
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 169 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 123%
  • Publisher: 51%

द‍िल्‍ली लाल क‍िला ब्‍लास्‍ट में फिलहाल जो तस्वीर सामने आ रही है, वह साफ करती है कि यह कोई साधारण घटना नहीं थी. तीन घंटे पार्किंग में खड़ी रहना, धमाके से पहले कई लोकेशनों पर गाड़ी का घूमना, और पहचान से बचने की कोशिश, यह सब किसी प्लांड ऑपरेशन की ओर इशारा करता है.

लालकिला के पास सोमवार शाम हुए धमाके की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है. सूत्रों के मुताबिक, जिस हुंडई i20 कार में धमाका हुआ, वह लालकिले के पास करीब तीन घंटे तक पार्किंग में खड़ी थी. CCTV फुटेज में यह कार दोपहर 3:19 बजे लालकिले की पार्किंग में प्रवेश करती दिखाई देती है और फिर 6:48 बजे वहां से निकलती है.

उसके कुछ ही मिनट बाद, यह कार सब्ज़ी मंडी और दरीयागंज रोड से होते हुए लालकिला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास पहुंची और वहीं तेज़ धमाका हुआ जिसने पूरी दिल्ली को हिला दिया. गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सुबह 9 बजे हाईलेवल मीटिंग बुलाई है, जिसमें एक-एक गत‍िव‍िध‍ि पर चर्चा होगी. जांच एजेंसियों को मिली फुटेज के अनुसार, कार लगभग तीन घंटे पार्किंग में खड़ी रही.पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि उस दौरान वाहन के पास कौन-कौन गया, क्या किसी ने उसमें कुछ रखा या बदला, या क्या अंदर बैठे लोग लगातार संपर्क में थे.फुटेज में यह भी दिखा कि शाम को जब कार पार्किंग से बाहर निकली, तो इलाके में ट्रैफिक काफी था. इसी वजह से गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ी और कुछ मिनटों बाद धमाके की जगह तक पहुंची. CCTV नेटवर्क से मिल रहे नए क्लू द‍िल्‍ली पुल‍िस के मुताबिक, जांच टीमों ने बताया कि कार दरीयागंज, लालकिला क्षेत्र, कश्मीरी गेट और सुनेहरी मस्जिद इलाके में भी दिखी थी. अब इन सभी रूट्स के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया क‍ि पूरे रास्ते का टाइमलाइन बनाया जा रहा है. किस टोल से गुज़री, किस सिग्नल पर कितनी देर रुकी, और पार्किंग से निकलने के बाद कहां-कहां देखी गई. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और एनआईए की टीमें एक साथ मिलकर जांच कर रही हैं ताकि यह साफ़ हो सके कि यह फिदायीन हमला था या कार में पहले से विस्फोटक प्लांट किया गया था. कार में कौन था? दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोल्चा ने बताया कि शुरुआती जांच में कार में एक से ज़्यादा लोग होने की जानकारी मिली है. हालांकि धमाके के बाद वाहन पूरी तरह जल गया, जिससे डीएनए और पहचान से जुड़ी प्रक्रिया में कठिनाई आ रही है.फॉरेंसिक टीम और NSG का पोस्ट-ब्लास्ट यूनिट मौके पर पहुंचा है, जो गाड़ी के बचे हिस्सों से यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि विस्फोटक कौन-सा था. क्‍या यह IED था या अमोनियम नाइट्रेट. या फ‍िर किसी हाई ग्रेड के केमिकल से बना बम. गाड़ी की पहचान से खुला नया एंगल धमाके में इस्तेमाल हुई हुंडई i20 गुरुग्राम की पंजीकृत गाड़ी निकली. यह मोहम्मद सलमान नाम के व्यक्ति के नाम पर थी, जिसे गुरुग्राम पुलिस ने डिटेन कर पूछताछ की. सलमान ने बताया कि उसने यह कार डेढ़ साल पहले ओखला निवासी देवेंद्र को बेच दी थी. जांच में यह भी सामने आया है कि देवेंद्र ने कार को आगे हरियाणा के अंबाला में किसी व्यक्ति को बेच दिया था.अब अंबाला पुलिस इस लिंक की जांच कर रही है कि गाड़ी आखिरकार किसके कब्ज़े में थी और धमाके के दिन कौन चला रहा था. शाह की हाईलेवल मीटिंग आज गृह मंत्री अमित शाह ने धमाके के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया और मौके की स्थिति की जानकारी ली. शाह ने कहा, हम सभी संभावनाओं पर जांच कर रहे हैं. मैंने दिल्ली पुलिस, एनआईए और एनएसजी को निर्देश दिया है कि कोई भी एंगल छोड़ा न जाए. सभी CCTV कैमरों की जांच हो और जल्द रिपोर्ट पेश की जाए. उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं घटनास्थल का दौरा करेंगे और घायलों से मिलने अस्पताल भी जाएंगे. कैसे होगी जांच एनआईए, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, एफएसएल और एनएसजी की संयुक्त टीमें अब कार की मेटल फ्रेमिंग, वायरिंग और रिमोट-कंट्रोल सिस्टम की जांच कर रही हैं. फुटेज से पता चला है कि धमाका हाई इंटेंसिटी का था. इतना शक्तिशाली कि पास खड़ी चार गाड़ियां पूरी तरह जल गईं और आसपास के भवनों के शीशे टूट गए. अब यह जांच का सबसे अहम सवाल है क‍ि क्या यह रिमोट-कंट्रोल बम था या टाइमर सेट डिवाइस? क्या यह किसी बड़े हमले की शुरुआत थी? जांच एजेंसियां यह भी जांच रही हैं कि धमाका किसी टेस्ट ब्लास्ट का हिस्सा तो नहीं था. एक अधिकारी के मुताबिक, कई बार आतंकी पहले छोटे पैमाने पर धमाका कर तकनीक आज़माते हैं, ताकि बाद में बड़े पैमाने पर हमला किया जा सके. इसलिए दिल्ली-एनसीआर के सभी मॉल, मेट्रो स्टेशन और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Delhi Blast Delhi Blast News Delhi Blast Red Fort Delhi Blast Lal Kila Delhi Blast Today Hindi Delhi Car Blast Today Delhi Car Explosion Delhi Car Blast 2025 Lal Quila Blast Kisne Kiya Red Fort Blast Lal Quila Blast Reason Red Fort Explosion Update Delhi Blast Today Lal Quila Metro Station Blast Delhi Terror Alert

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Red Fort blast: লালকেল্লার কাছে ভয়াবহ বিস্ফোরণ! রক্তাক্ত রাজধানীতে মৃত কমপক্ষে ৮Delhi Red Fort blast: লালকেল্লার কাছে ভয়াবহ বিস্ফোরণ! রক্তাক্ত রাজধানীতে মৃত কমপক্ষে ৮delhi red fort blast major explosion near lal quila in Chandni Chowk
Read more »

दिल्ली में कार ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट, NIA-एनएसजी घटना स्थल पर पहुंचीदिल्ली में कार ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट, NIA-एनएसजी घटना स्थल पर पहुंचीDelhi Lal Quila Blast: लाल किला ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, NIA-एनएसजी और दिल्ली पुलिस पहुंची मौके पर
Read more »

Lal Quila Blast Update : पता चल गया ब्‍लास्‍ट में क‍िस गाड़ी का हुआ इस्‍तेमाल, लाल क‍िला धमाके में बड़ा खुल...Lal Quila Blast Update : पता चल गया ब्‍लास्‍ट में क‍िस गाड़ी का हुआ इस्‍तेमाल, लाल क‍िला धमाके में बड़ा खुल...लालकिला के पास सोमवार रात हुए धमाके ने राजधानी को दहशत में डाल दिया है. धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए और सड़क पर दूर-दूर तक कांच के टुकड़े बिखर गए.
Read more »

Delhi Lal Quila Blast: लाल किला ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, NIA-एनएसजी और दिल्ली पुलिस पहुंची मौके...Delhi Lal Quila Blast: लाल किला ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, NIA-एनएसजी और दिल्ली पुलिस पहुंची मौके...Delhi Lal Quila Blast:: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार धमाके में 8 की मौत, 18 घायल. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए, NSG और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी. दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.
Read more »

Lal Quila Blast Update : सकाळी पकडले गेले दहशतवादी आणि संध्याकाळी राजधानीत स्फोट; दिल्ली हादरवण्याची Inside स्टोरीLal Quila Blast Update : सकाळी पकडले गेले दहशतवादी आणि संध्याकाळी राजधानीत स्फोट; दिल्ली हादरवण्याची Inside स्टोरीLal Quila Blast Update : सोमवारी संध्याकाळी दिल्लीतील लाल किल्ला मेट्रो स्टेशनच्या गेट क्रमांक 1 जवळ अचानक झालेल्या स्फोटामुळे राजधानी हादरली आहे. प्रत्यक्षदर्शींच्या म्हणण्यानुसार, एका कारचा मोठा आवाज झाला आणि त्यामुळे जवळच उभ्या असलेल्या तीन वाहनांना आग लागली.
Read more »

Delhi Red Fort Blast: বড় আপডেট! ঘাতক i-20 গাড়ির মালিক মহম্মদ নাদিম! দিল্লি পুলিস পৌঁছল হরিয়ানা, তারপর...Delhi Red Fort Blast: বড় আপডেট! ঘাতক i-20 গাড়ির মালিক মহম্মদ নাদিম! দিল্লি পুলিস পৌঁছল হরিয়ানা, তারপর...Car In Delhi Blast Was Hyundai i20 Explosion Took Place Towards Rear
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:53:31