Ladki Bahin Yojana: क्या 31 दिसंबर के बाद कट जाएंगे 40 लाख नाम? eKYC के लिए बस चंद दिन शेष

लाडकी बहिण योजना News

Ladki Bahin Yojana: क्या 31 दिसंबर के बाद कट जाएंगे 40 लाख नाम? eKYC के लिए बस चंद दिन शेष
महाराष्ट्र सरकार योजनामुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजनाई-केवाईसी लास्ट डेट
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 39 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

महाराष्ट्र की लाडकी बहिण योजना को लेकर बड़ा अपडेट आया है। ईकेवाईसी की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है और अब तक 40 लाख से ज्यादा महिलाओं ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की हैं। अगर ईकेवाईसी नहीं कराया तो इन महिलाओं के खाते में 1500 रुपये आना बंद हो सकता है।

क्या कुछ दिनों के बाद 40 लाख महिलाओं को झटका लगने वाला है? महाराष्ट्र की लाडकी बहिण योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। e-KYC की प्रक्रिया पूरी करने में महज कुछ ही दिन बचे हैं और अभी भी लाखों महिलाएं इस काम को पूरा नहीं कर पाई हैं। हालांकि ईकेवाईसी की तारीख बढ़ने की पूरी संभावना है, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो 1 जनवरी, 2026 से करीब 40 लाख महिलाओं के खाते में 1500 रुपये आने रुक सकते हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से मिले अपडेट के मुताबिक 2 करोड़ 47 लाख महिलाओं को ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी थी। लेकिन अभी भी 40 लाख से ज्यादा महिलाएं ईकेवाईसी नहीं कर पाई हैं। ऐसे में इन्हें योजना से बाहर भी किया जा सकता है। विधानसभा चुनावों में महायुति को ' मुख्यमंत्री माझी लाडकी बह‍िण योजना ' से बड़ा फायदा हुआ था। लेकिन बाद में फर्जी लाभार्थियों तक भी पैसा पहुंचने की बातें सामने आने लगी। 31 दिसंबर है ईकेवाईसी की आखिरी तारीख लाडकी बहिण योजना की ईकेवाईसी करने के लिए 18 नवंबर तक दो महीने का समय दिया गया था। लेकिन लाखों महिलाओं के इस काम को पूरा न कर पाने की वजह से इसे 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया था। हालांकि अभी तक भी बड़ी संख्या में ईकेवाईसी का काम अधूरा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि ईकेवाईसी करने की तारीख फिर से आगे बढ़ सकती है। महाराष्ट्र में आगामी चुनावों को देखते हुए इसके आसार कम ही हैं कि सरकार नियमों का सख्ती से पालन करें। इंतजार न करें तुरंत करें ईकेवाईसीजो महिलाएं 31 दिसंबर से पहले ईकेवाईसी के काम को पूरा कर लेंगी तो उनके सिर से टेंशन हट जाएगी। ईकेवाईसी कराना बहुत ही आसान है। पोर्टल ladakibahin.

maharashtra.gov.in पर जाएं, 'ईकेवाईसी' चुनें फिर अपना आधार नंबर भरना है और मोबाइल पर आए ओटीपी को भरकर आगे बढ़ना है। इसके बाद आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी, उन्हें दे। पिता या पति जीवित हैं तो आधार नंबर भरें अगर नहीं तो उसके मुताबिक सिलेक्ट करें जाति का चयन करें और बताएं कि कहीं परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है या नहीं अब बायोमेट्रिक माध्यम से ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर देंलाडकी बहिण योजना का पैसा कब मिलेगालाडकी बहिण योजना का पैसा नवंबर से अटका हुआ है। नवंबर और दिसंबर की किस्त का लाडकी बहिण की लाभार्थियों को इंतजार है। माना जा रहा था कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दो महीने का पैसा एक साथ आ सकता है। लेकिन अभी तक कोई अपडेट नहीं मिली है। ईकेवाईसी प्रक्रिया के पूरी नहीं होने की वजह से भी पैसा अटका हुआ है। ऐसे में इंतजार जनवरी तक खिंच सकता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

महाराष्ट्र सरकार योजना मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना ई-केवाईसी लास्ट डेट लाडकी बहिण योजना अपडेट महिलाओं के लिए सरकारी योजना 1500 रुपये सहायता राशि लाडकी बहिण योजना समाचार ईकेवाईसी जरूरी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बह‍िण योजना

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बांग्लादेश में बढ़ रहे आत्महत्या के मामले, रोज 40 से ज्यादा लोग दे रहे जान: रिपोर्टबांग्लादेश में बढ़ रहे आत्महत्या के मामले, रोज 40 से ज्यादा लोग दे रहे जान: रिपोर्टबांग्लादेश में बढ़ रहे आत्महत्या के मामले, रोज 40 से ज्यादा लोग दे रहे जान: रिपोर्ट
Read more »

पैन को आधार से 31 दिसंबर से पहले जोड़े, नहीं तो हो सकता है निष्क्रियपैन को आधार से 31 दिसंबर से पहले जोड़े, नहीं तो हो सकता है निष्क्रियपैन को आधार से 31 दिसंबर से पहले जोड़े, नहीं तो हो सकता है निष्क्रिय
Read more »

Jharkhand New Scheme: झारखंड में अधिसूचित हुई राह-वीर योजना, 31 मार्च 2026 तक रहेगी चालूJharkhand New Scheme: झारखंड में अधिसूचित हुई राह-वीर योजना, 31 मार्च 2026 तक रहेगी चालूझारखंड में राह-वीर योजना अधिसूचित कर दी गई है। यह योजना 31 मार्च 2026 तक चालू रहेगी। इस योजना का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सरकार ने इस योजना को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिससे योजना का क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो...
Read more »

बिहार में 31 आईपीएस अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, कुंदन कृष्णन बने पुलिस महानिदेशकबिहार में 31 आईपीएस अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, कुंदन कृष्णन बने पुलिस महानिदेशकबिहार सरकार के गृह विभाग ने मंगलवार को राज्य के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 31 अधिकारियों को पदोन्नति दे दी। इस बारे में विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह प्रमोशन एक जनवरी 2026 से लागू होंगे।
Read more »

भीषण ठंड का कहर: 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम का आदेशभीषण ठंड का कहर: 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम का आदेशभागलपुर में शीतलहर के चलते जिलाधिकारी ने आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद करने का आदेश दिया है। यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। भीषण ठंड के कारण बच्चों को स्कूल आने में हो रही परेशानी को देखते हुए यह फैसला किया गया...
Read more »

राजस्वकर्मियों की छुट्टियों पर 31 दिसंबर तक रोक, पटना को आदर्श राजस्व जिला बनाने की कवायदराजस्वकर्मियों की छुट्टियों पर 31 दिसंबर तक रोक, पटना को आदर्श राजस्व जिला बनाने की कवायदपटना को आदर्श राजस्व जिला बनाने की कवायद के चलते राजस्वकर्मियों की छुट्टियों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी गई है। इस दौरान सभी राजस्व कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में राजस्व संबंधी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है ताकि पटना को आदर्श राजस्व जिला बनाया जा...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:24:41