Ladki Bahin Yojana eKYC: 31 दिसंबर से आगे बढ़ सकती है ईकेवाईसी की तारीख

Ladki Bahin Yojana News

Ladki Bahin Yojana eKYC: 31 दिसंबर से आगे बढ़ सकती है ईकेवाईसी की तारीख
Ladki Bahin Ekyc Last DateMaharashtra Ladki Bahin SchemeLadki Bahin Yojana Latest News
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 51%

लाडकी बहिण योजना के तहत ईकेवाईसी कराना बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि इसके बिना लाभार्थी सूची से नाम हट सकता है। संभावना जताई जा रही की आखिरी तारीख बढ़ेगी लेकिन पात्र महिलाओं को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द ईकेवाईसी पूरी कर लें ताकि किस्त का लाभ जारी...

क्या अभी तक आपने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बह‍िण योजना के अंतर्गत ईकेवाईसी नहीं कराया है? इस काम के बिना लिस्ट से आपका नाम हटाया जा सकता है। Ladki Bahin eKYC कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर रखी गई है, जिसमें बस कुछ ही दिन बचे हैं। आप जितनी जल्दी इसे कर लें, उतना ही बेहतर है। हालांकि ऐसी जानकारी मिल रही है कि लाडकी बहिण योजना ईकेवाईसी की तारीख को एक बार फिर से बढ़ाया जा सकता है। वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों की मानें तो जनवरी के मध्य में नगर निगम के चुनाव होने हैं, ऐसे में तारीख आगे बढ़ने की पूरी संभावना है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने फर्जीवाड़े को रोकने के लिए 2.

4 करोड़ रजिस्टर्ड महिलाओं का फिर से ईकेवाईसी कराने की मुहिम चलाई हुई है। हालांकि अभी भी 40 लाख से ज्यादा महिलाओं का ईकेवाईसी नहीं हुआ है। आधिकारिक तौर पर अभी इस काम के लिए आखिरी तारीख 31 दिसंबर ही है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इसकी तारीख बढ़ना लगभग तय है। अभी भी बहुत सी पात्र महिलाएं ईकेवाईसी नहीं करा पाई हैं। जिले के हिसाब से हो रही समीक्षाएक सीनियर अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक ईकेवाईसी प्रक्रिया जिलों के हिसाब से रोज समीक्षा की जा रही है। अगर 31 दिसंबर के नजदीक आने तक भी बड़ी संख्या में पात्र महिलाएं इस काम को नहीं करा पाएंगी तो तारीख को बढ़ाया जा सकता है। राजनीतिक कारण भीदूसरी तरफ राजनेताओं का कहना है कि निकाय चुनावों की तारीख नजदीक होने के चलते सत्तारूढ़ पार्टी के लिए ईकेवाईसी की अंतिम तारीख के फैसले को कड़ाई से लागू करने में दिक्कत होने वाली है। एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि लाडकी बहिण योजना ने विधानसभा चुनावों में जीत में अहम भूमिका निभाई थी। निकाय चुनावों से पहले पैसा रुकने के राजनीतिक दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। अपात्र लाभार्थियों के नाम काटने के लिए आक्रामक रुख अपनाने का दांव उलटा पड़ सकता है। लाडकी बहिण योजना ईकेवाईसी का लिंकअगर आपने अभी तक लाडकी बहिण योजना के लिए ईकेवाईसी नहीं कराया है तो हमारी सलाह है कि तारीख बढ़ने का इंतजार न करें। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से इस काम को कराया जा सकता है। इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पास जाकर भी ईकेवाईसी हो जाएगा। मोबाइल से ईकेवाईसी करना है तो https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ekyc/ से भी कर सकते हैं। कब आएंगे लाडकी बहिण की नवंबर और दिसंबर की किस्तदिसंबर खत्म होने वाला है और अभी तक लाडकी बहिण योजना की लाभार्थियों को नवंबर और दिसंबर का पैसा नहीं मिला है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कह चुके हैं कि दो महीने का पैसा एक साथ खाते में आएगा। माना जा रहा है कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते में पैसा ट्रांसफर हो सकता है। हालांकि अभी तक कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Ladki Bahin Ekyc Last Date Maharashtra Ladki Bahin Scheme Ladki Bahin Yojana Latest News Ladki Bahin Installment Update मुख्यमंत्री माझी लाडकी बह‍िण योजना

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली में नए साल से पहले फायर विभाग का एक्शन, 31 क्लब और रेस्तरां नोटिस परदिल्ली में नए साल से पहले फायर विभाग का एक्शन, 31 क्लब और रेस्तरां नोटिस परगोवा अग्निकांड के बाद, दिल्ली अग्निशमन विभाग ने नए साल और त्योहारों के मौसम को सुरक्षित बनाने के लिए क्लबों, होटलों और रेस्तरां में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। 97 प्रतिष्ठानों में से 31 में खामियां पाई गईं, और 9 को बंद करने का आदेश दिया गया। विभाग ने सुरक्षा से कोई समझौता न करने की बात कही है।
Read more »

बिहार में अब 31 दिसंबर तक योगदान दे सकेंगे आयुष चिकित्सक, बढ़ाई गई तारीखबिहार में अब 31 दिसंबर तक योगदान दे सकेंगे आयुष चिकित्सक, बढ़ाई गई तारीखबिहार में संविदा पर नियुक्त होने वाले आयुष चिकित्सक अब 31 दिसंबर तक योगदान दे सकेंगे। राज्य स्वास्थ्य समिति ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत नियोजित होने वाले चिकित्सकों के योगदान की अंतिम तिथि 20 दिसंबर थी, जिसे बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दिया गया...
Read more »

DDA Flats: डीडीए की नई हाउसिंग स्कीम, इन्हें मिलेगा 25% तक डिस्काउंट, फ्लैट के साइज से लेकर कीमत तक जानें पूरी डिटेलDDA Flats: डीडीए की नई हाउसिंग स्कीम, इन्हें मिलेगा 25% तक डिस्काउंट, फ्लैट के साइज से लेकर कीमत तक जानें पूरी डिटेलDDA Karmayogi Awaas Yojana: डीडीए ने अपनी नई हाउसिंग स्कीम का ब्रॉशर जारी कर दिया है। इस स्कीम का नाम कर्मयोगी आवास योजना है। ये फ्लैट अब बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
Read more »

गाजियाबाद में शीतलहर जैसा मौसम: 31 दिसंबर से सरकारी स्कूलों में 15 दिन का अवकाशगाजियाबाद में शीतलहर जैसा मौसम: 31 दिसंबर से सरकारी स्कूलों में 15 दिन का अवकाशगाजियाबाद में आज सुबह हल्की धुंध है, हल्का कोहरा भी है। जहां शीतलहर जैसा मौसम है। दिन में धूप न खिलने के आसार है। सुबह के समय तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।
Read more »

INDW vs SLW 1st T20 Live Score: 6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 31-1INDW vs SLW 1st T20 Live Score: 6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 31-1Indian Women Cricket Team vs Sri lanka Women Cricket team Live: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 आज यानी 21 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है।
Read more »

...तर तब्बल 40 लाख लाडक्या बहिणींना योजनेतून वगळणार राज्य सरकार; एक पैसाही मिळणार नाही...तर तब्बल 40 लाख लाडक्या बहिणींना योजनेतून वगळणार राज्य सरकार; एक पैसाही मिळणार नाहीLadki Bahin Yojana Update: नोव्हेंबर महिन्यामध्ये राज्य सरकारमधील महिला आणि बालविकास मंत्रालयाने मोठा दिलासा देणारा निर्णय घेतला होता. मात्र त्याची मुदत आता संपत आली आहे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:24:45