DDA Karmayogi Awaas Yojana: डीडीए ने अपनी नई हाउसिंग स्कीम का ब्रॉशर जारी कर दिया है। इस स्कीम का नाम कर्मयोगी आवास योजना है। ये फ्लैट अब बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नई हाउसिंग स्कीम का ब्रॉशर लॉन्च कर दिया है। इस स्कीम का नाम कर्मयोगी आवास योजना है। डीडीए के अनुसार, स्कीम में 'पहले आओ पहले पाओ' के तहत फ्लैट मिलेंगे। फ्लैट की बुकिंग 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। सरकारी कर्मचारियों को 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। यह स्कीम सिर्फ केंद्र सरकार, राज्य सरकार, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग , पब्लिक सेक्टर बैंक, लोकल बॉडीज, ऑटोनोमस बॉडी, सरकारी यूनिवर्सिटी और इसी तरह के सरकारी इंस्टिट्यूट्स के कर्मचारियों के लिए है। इनमें रिटायर्ड कर्मचारी भी शामिल हैं।कहां हैं फ्लैट और क्या है साइज? इस स्कीम में वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके के 1168 नए फ्लैट्स शामिल हैं। ये फ्लैट पॉकेट-9, सेक्टर ए1 से ए4, नरेला में हैं। 1-BHK के 320 फ्लैट, 2-BHK के 576 फ्लैट और 3-BHK के 272 फ्लैट हैं। कॉमन एरिया और बालकनी एरिया समेत इन फ्लैट का साइज इस प्रकार है:1-BHK: 61.
17 से 61.65 स्क्वेयर मीटर के बीच2-BHK: 126.53 से 140.56 स्क्वेयर मीटर के बीच3-BHK: 163.76 से 183.36 स्क्वेयर मीटर के बीचजानें स्कीम से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें यह स्कीम इसी महीने यानी दिसंबर 2025 में लॉन्च हुई थी। 19 दिसंबर को इसका ब्रॉशन लॉन्च किया गया था। इसे आप डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर भी देख सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरूः 19 दिसंबर 2025बुकिंग शुरू होगी: 14 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे सेस्कीम बंद होगीः 31 मार्च 2026 को रात 11:59 बजेआमतौर पर फ्लैट बुक करवाने के 24 घंटों के अंदर डिमांड-कम-अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया जाता है। यह ऑनलाइन जारी होगा। इसकी जानकारी SMS और ईमेल के जरिए दी जाएगी। कितनी है फ्लैट की कीमत? 1-BHK: 45.37 से 45.71 लाख रुपये। 25 फीसदी डिस्काउंट के बाद 34.03 से 34.28 लाख रुपये।2-BHK: 1.06 से 1.17 करोड़ रुपये। 25 फीसदी डिस्काउंट के बाद 79.81 से 88.16 लाख रुपये।3-BHK: 1.53 से 1.69 करोड़ रुपये। 25 फीसदी डिस्काउंट के बाद 1.14 से 1.27 करोड़ रुपये।फ्लैट बुक कराते समय बुकिंग राशि भी जमा करनी होगी। 3 बीएचके फ्लैट बुकिंग के लिए दस लाख रुपये, 2 बीएचके के लिए चार लाख और 1 बीएचके के लिए बुकिंग अमाउंट 50 हजार रुपये है। सभी फ्लैट्स रेडी टु मूव इन हैं। डीडीए के मुताबिक डिमांड-कम-अलॉटमेंट लेटर जारी होने के 60 दिनों में फ्लैट की पूरी कीमत देनी होगी। इसके बाद भी 30 दिन तक फ्लैट की कीमत दी जा सकती है, लेकिन इस पर 10 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज लगेगा। कैसे करें अप्लाई? जो लोग इन फ्लैट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें DDA आवास पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। इसके पोर्टल पर लिखे DDA Karamyogi Awas Yojna 2025 पर क्लिक करें। अब Create Login पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। अब लॉग इन करने के बाद आप DDA कर्मयोगी आवास योजना 2025 के लिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको 2500 रुपये देने होंगे। यह पैसे ऑनलाइन देने होंगे और ये वापस नहीं मिलेंगे। अगर आप पहले से ही Awaas Portal पर रजिस्टर हैं, तो आपको यह रजिस्ट्रेशन फीस दोबारा नहीं देनी होगी। अब आप अपनी पसंद का फ्लैट चुनें और उसे बुक करें। जब आप ऑनलाइन कोई खास फ्लैट चुनेंगे, तो आपको 15 मिनट का समय मिलेगा। इस दौरान आपको बुकिंग अमाउंट ऑनलाइन जमा करना होगा। इन 15 मिनटों में वह खास फ्लैट किसी और के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। अगर आप 15 मिनट के अंदर बुकिंग अमाउंट जमा कर देते हैं और बैंक से कन्फर्म हो जाता है, तो आपका चुना हुआ फ्लैट आपके लिए बुक हो जाएगा। इसके बाद, आपको डिमांड-कम-अलॉटमेंट लेटर आमतौर पर 24 घंटे के अंदर मिल जाएगा। सैंपल फ्लैट भी हैं तैयार अगर आप प्रॉपर्टी देखना चाहते हैं, तो DDA ने नरेला में सैंपल फ्लैट्स तैयार करवाए हैं। आप वहां जाकर फ्लैट्स देख सकते हैं। इसके लिए साइट इंजीनियर्स भी मौजूद रहेंगे जो आपकी मदद करेंगे। यह स्कीम सरकारी कर्मचारियों के लिए घर खरीदने का एक शानदार मौका है।
DDA Housing Scheme Dda Karmayogi Awaas Yojana 2025 Dda Scheme For Govt Employees डीडीए डीडीए फ्लैट्स डीडीए फ्लैट्स स्कीम डीडीए कर्मयोगी आवास योजना
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भागलपुर में ठंड का कहर: तापमान 7 डिग्री गिरा, 25 दिसंबर तक स्कूलों का समय बदलाभागलपुर में ठंड का प्रकोप जारी है, जिससे तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शीतलहर के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने 25 दिसंबर तक सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सुबह की पाली में लगने वाली कक्षाएं अब देरी से शुरू...
Read more »
पाली में जवाई नदी पर पुल का शिलान्यास, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माणराजस्थान के पाली जिले में जवाई नदी पर पुल का शिलान्यास किया गया। 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल शिवगंज और सुमेरपुर के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा, जिससे आवागमन आसान होगा। पुल से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को लाभ होगा।
Read more »
25 हजार का बकरा 95000 में बिका, खासियत जान आप भी चाहेंगे खरीदनाहिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के एक छोटे से गांव में पाले गए बीटल नस्ल के बकरे ने बकरी पालन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान रच दिया है. 15 महीने की उम्र में 95 हजार रुपये में बिके इस बकरे की खासियत उसका कद, वजन और देसी आहार है. अब यह बकरा केरल के ब्रीडिंग फार्म में रखा जाएगा.
Read more »
25 KM दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर से सुधरेगी कनेक्टिविटीपटना में 25 किलोमीटर लंबे दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से कनेक्टिविटी में सुधार होगा। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले इस प्रोजेक्ट के बारे में एजेंसी ने जानकारी दी है। इस एलिवेटेड कॉरिडोर के बनने से दानापुर और बिहटा के बीच यातायात सुगम होगा और क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। यह परियोजना पटना और आसपास के इलाकों के लिए महत्वपूर्ण...
Read more »
राउरकेला पुलिस ने फर्जी लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार; 25 लाख नकद बरामदराउरकेला पुलिस ने प्लांट साइट थाना क्षेत्र में फर्जी लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर शहर में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध और जाली लॉटरी, 25,37,260 रुपये नकद बरामद किए। यह गिरोह लोगों को ऊंचे मुनाफे का लालच देकर फर्जी लॉटरी बेच रहा था, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था। पुलिस ने...
Read more »
कमर्शियल उड़ान भरने के लिए तैयार नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 25 दिसंबर को पहली फ्लाइटनवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट 25 दिसंबर से कमर्शियल उड़ानों के लिए तैयार है। एक साल तक चले ORAT और लाइव ट्रायल्स में यात्रियों, स्टाफ और सिस्टम की व्यापक जांच की गई, जिससे एयरपोर्ट को संचालन के लिए सक्षम बनाया गया।
Read more »
