धर्म-कर्म Laddu Gopal: लड्डू गोपाल को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को कहा जाता है. कई लोग अपने घरों में लड्डू गोपाल की मूर्ति रखते हैं और बच्चे की तरह उनकी सेवा करते हैं.
Laddu Gopal : आपको बहुत से घरों में लड्डू गोपाल यानी कृष्ण के बाल रूप की मूर्ति देखने को मिल जाएगी. ज्योतिष में इसको घर में रखने को लेकर कई नियम बताए गए हैं. इन्हीं में से एक इनके वस्त्र से जुड़े नियम है.
लड्डू गोपाल को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को कहा जाता है. कई लोग अपने घरों में लड्डू गोपाल की मूर्ति रखते हैं और बच्चे की तरह उनकी सेवा करते हैं. पूजा और सेवा के दौरान लोग लड्डू गोपाल को सुंदर और रंग-बिरंगे कपड़े पहनाते हैं. मौसम के अनुसार उनके वस्त्र भी बदले जाते हैं. लेकिन एक सवाल जो अक्सर मन में आता है वह यह है कि लड्डू गोपाल के पुराने कपड़े क्या करें. आइए आज हम आपको बताते हैं लड्डू गोपाल के पुराने कपड़ों का क्या करना चाहिए. साथ ही जानिए क्या इसे दोबारा पहना सकते हैं या नहीं.सबसे पहले तो यह जान लेना जरूरी है कि जो वस्त्र बहुत पुराने या फट चुके हों उन्हें लड्डू गोपाल को कभी नहीं पहनाना चाहिए. ऐसे वस्त्रों को खंडित माना जाता है और यह पूजा के नियमों के अनुसार ठीक नहीं है. लड्डू गोपाल के वस्त्र भगवान के वस्त्र माने जाते हैं, इसलिए उनका निपटान भी विशेष तरीके से करना चाहिए. पुराने या कटे-फटे वस्त्रों को कहीं भी रद्दी में न डालें और न ही इसे फेंके. इन वस्त्रों को फेंकने के बजाय उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ संभालकर रखना चाहिए.यदि लड्डू गोपाल के वस्त्र अच्छे स्थिति में हैं और केवल पुराने हो गए हैं तो आप इन्हें किसी धार्मिक स्थान में दान कर सकते हैं. कई स्थानों पर ऐसे वस्त्रों का दुबारा उपयोग किया जाता है जिससे वे अन्य भक्तों के काम आ सकें. अगर वस्त्र बहुत पुराने हो चुके हैं और आप इन्हें घर पर नहीं रखना चाहते तो इन्हें धार्मिक विधि से किसी पवित्र नदी में विसर्जित कर दें. यह एक सम्मानजनक तरीका होता है जिससे पुराने वस्त्रों का सही निपटान किया जा सके.पवित्र नदी के अलावा आप लड्डू गोपाल के वस्त्रों का भूमि विसर्जन भी कर सकते हैं. इसके लिए मिट्टी में लगभग एक फीट का गड्ढा खोदें. उसके बाद इनके वस्त्र उसमें डालकर मिट्टी भर दें और फिर उसके ऊपर कोई पौधा लगा दें. ज्योतिष की मानें तो लड्डू गोपाल के पुराने वस्त्रों का सम्मानजनक रखना बहुत जरूरी होता है. इन्हें कभी भी बेकार न समझें, क्योंकि ये वस्त्र भगवान के स्वरूप से जुड़े होते हैं. श्रद्धा और सम्मान के साथ इनके निपटान के लिए सही विधि का चुनाव करें. चाहे वह दान हो, नदी में विसर्जन, या भूमि विसर्जन. हर तरीका भगवान के प्रति आपकी भक्ति को दर्शाता है.
Shri Krishna Bhagwan Shri Krishna Lord Shri Krishna Religion Religion News Religion News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Baby की मूवमेंट नहीं हो रही फील, तो फटाफट खा लें ये चीज, तुरंत किक मारना शुरू कर देगा बच्चाकई बार गर्भवती महिलाओं को अपने शिशु की मूवमेंट या हलचल महसूस नहीं होती है और इस वजह से वो बहुत टेंशन में आ जाती हैं। ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए?
Read more »
Laddu Gopal: क्या लड्डू गोपाल को लगा सकते हैं बिसकुट, नमकीन जैसी चीजों का भोग?अधिकतर घरों में लड्डू गोपाल जी की सेवा की जाती है और उन्हें घर के एक सदस्य की तरह ही रखा जाता है। इस दौरान लोग जो स्वयं खाते हैं उसका भोग लड्डू गोपाल जी को भी लगते हैं। आपने देखा होगा कि कई लोग नमकीन बिस्कुट आदि चीजों का भी भोग लड्डू गोपाल को लगाते हैं। चलिए जानते हैं कि ऐसा करना सही है या...
Read more »
लड्डू गोपाल को भोग में बिस्कुट नमकीन चढ़ा सकते हैं या नहीं, जानें यहांLaddu Gopal Puja: श्रीकृष्ण के बहुत सारे भक्त उनके लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) स्वरूप की सेवा और पूजा करते हैं. भक्त भगवान के लड्डू गोपाल स्वरूप की सेवा बिल्कुल एक बच्चे की तरह करते हैं. उन्हें समय से जगाने और सुलाने से लेकर समय-समय पर भोग लगाने के नियम का भी पूरा ध्यान रखते हैं.
Read more »
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की दो बार करें विशेष पूजा, जानें लड्डू गोपाल का पूजन मुहूर्त, श्रृंगार और पूजा नियमJanmashtami par laddu gopal ki puja ke niyam: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की पूजा दो बार करने का नियम है। सबसे पहले लड्डू गोपाल की पूजा सुबह करें। इसके अलावा लड्डू गोपाल की पूजा चांद निकलने के बाद मध्यरात्रि को भी करनी चाहिए। लड्डू गोपाल के वस्त्र बदलते हुए उनका श्रृंगार करें और उन्हें झूला झुलाएं। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग...
Read more »
दुनिया की नजरों में खराब होते हैं ये पेरेंट्स, बच्चे की जिंदगी में मचा देते हैं खलबलीजानिए आल्मंड पेरेंटिंग क्या है और मां-बाप को अपने बच्चों की परवरिश में इस तरह के पेरेंटिंग स्टादल को क्यों शामिल नहीं करना चाहिए या इसके क्या नुकसान होते हैं?
Read more »
बच्चा हर बात पर देता है उल्टा जवाब तो मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास की यह बात अपनाएं, आज्ञाकारी बन जाएगा लाडलाGaur Gopal Das Parenting Tips : गुरु गौर गोपाल दास ने बताया अगर आपके बच्चे आपका कहना नहीं मान रहे हैं, तो माता-पिता को अपनी इन आदतों को सुधारना चाहिए.
Read more »
