LOC पर बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, लगातार सातवें दिन तोड़ा सीजफायर; भारत ने दिया करारा जवाब

Pakistan Violated Ceasefire News

LOC पर बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, लगातार सातवें दिन तोड़ा सीजफायर; भारत ने दिया करारा जवाब
Pakistan Violated Ceasefire At LOCIndia-Pak Tensionपाकिस्तान सीजफायर उल्लंघन
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 137 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 63%

Pahalgam Attack: Pakistan ने LoC पर लगातार सातवें दिन तोड़ा Ceasefire; India ने दिया करारा जवाब

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इसके बावजूद पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा और लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के लगातार सातवें दिन सीजफायर का उल्लंघन किया.

कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाक आर्मी ने स्मॉल आर्म्स से फायरिंग की. भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया. पहलगाम के आतंकी हमले को लेकर भारत जिस तरह के सख्त कदम उठा रहा है, उससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है.28-29-30 अप्रैल को भी पाकिस्तान ने की फायरिंगपाकिस्तानी सेना द्वारा यहां नियंत्रण रेखा के उस पार से गोलीबारी की गई है. इससे पहले सेना के मुताबिक 28-29-30 अप्रैल को पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा और बारामुला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की. भारतीय सेना ने इस उकसावे का जवाब संतुलित और प्रभावी तरीके से दिया. वहीं 27-28 अप्रैल की रात को भी पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा के पार से गोलाबारी की थी.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});पाकिस्तान के साथ भारत 3,323 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है. इसमें गुजरात से जम्मू के अखनूर तक लगभग 2,400 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है. जम्मू से लेह तक 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा है. सियाचिन क्षेत्र में 110 किलोमीटर लंबी वास्तविक ग्राउंड पोजिशन लाइन शामिल है.भारत और पाकिस्तान फरवरी 2021 में नए सिरे से संघर्षविराम पर सहमत हुए थे. भारत-पाकिस्‍तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों ने 2003 के संघर्ष विराम समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की थी.भारत के सख्त एक्शन से बौखला गया पाकिस्तानपाकिस्तानी सेना द्वारा यह फायरिंग बिना किसी उकसावे के की जा रही है. मंगलवार को जहां कुपवाड़ा और बारामुला व अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के उस पार से फायरिंग की गई है, वहीं बीते दिन कुपवाड़ा और पुंछ के सीमावर्ती इलाकों में फायरिंग की गई थी. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुक्रवार से ही पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से फायरिंग की जा रही है. 26-27 अप्रैल की रात को पाकिस्तान की सैन्य चौकियों से तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के इलाकों में गोलीबारी की गई थी, जिसका सेना ने माकूल जवाब दिया था.राफेल लड़ाकू विमानों की डील से परेशान पाकभारत आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है. आतंकवादियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से पाकिस्तान परेशान है और इसी झल्लाहट में वह नियंत्रण रेखा पर फायरिंग कर रहा है. भारतीय सेनाओं की बढ़ती शक्ति से भी पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है. इस बीच, सोमवार को नई दिल्ली में भारत और फ्रांस के बीच राफेल मरीन लड़ाकू विमानों का सौदा हुआ. यह सौदा ऐसे समय में हुआ है जब भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है, जिसके चलते पाकिस्तान काफी बेचैन है.राफेल मरीन विमानों की खरीद के लिए यह सरकार-से-सरकार की डील है. इस डील के तहत फ्रांस द्वारा भारतीय नौसेना को मरीन श्रेणी के 26 राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति की जाएगी. तय सौदे के मुताबिक भारतीय नौसेना को फ्रांस द्वारा 26 राफेल मरीन फाइटर जेट की डिलीवरी दी जाएगी. इनमें से 22 फाइटर जेट सिंगल-सीटर होंगे. नौसेना को चार ट्विन-सीटर वेरिएंट के ट्रेनिंग राफेल विमानों की डिलीवरी भी की जाएगी, ये विमान ट्रेनिंग के लिए भी उड़ान भरेंगे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Pakistan Violated Ceasefire At LOC India-Pak Tension पाकिस्तान सीजफायर उल्लंघन पाकिस्तान को सीजफायर तोड़ने पर भारत का जवाब भारत-पाकिस्तान तनाव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, 24 घंटे में दूसरी बार LoC पर गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाबनापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, 24 घंटे में दूसरी बार LoC पर गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाबपाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब उसने 24 घंटे के अंदर दूसरी बार नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। इससे पहले शुक्रवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सीमा पर गोलीबारी की थी। जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब...
Read more »

पाकिस्तान हरकतों से नहीं आ रहा बाज! LOC पर देर रात फिर की गोलीबारी, भारतीय सेना ने भी दिया करारा जवाबपाकिस्तान हरकतों से नहीं आ रहा बाज! LOC पर देर रात फिर की गोलीबारी, भारतीय सेना ने भी दिया करारा जवाबPakistan Firing LOC News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जिस तरह से पर्यटकों को निशाना बनाया गया, उसे लेकर केंद्र सरकार लगातार एक्शन मोड पर है। उधर एलओसी पर तनाव बढ़ता दिख रहा। पाकिस्तानी सेना ने लगातार दूसरे दिन एलओसी पर फायरिंग की। हालांकि, भारतीय सेना ने भी करारा जवाब...
Read more »

पाकिस्तान ने तीसरी बार किया LoC पर सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाबपाकिस्तान ने तीसरी बार किया LoC पर सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब24 अप्रैल को भी पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के LoC पर फायरिंग की की थी. पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर अपनी कई चौकियों से गोलीबारी की थी.
Read more »

LoC पर बौखलाहट दिखा रहा पाकिस्तान, लगातार चौथे दिन तोड़ा सीजफायर, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाबLoC पर बौखलाहट दिखा रहा पाकिस्तान, लगातार चौथे दिन तोड़ा सीजफायर, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाबइससे पहले तीन दिनों से लगातार पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की गई. 26-27 अप्रैल की रात पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के विपरीत क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी.
Read more »

पाकिस्तान ने लगातार सातवें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन, LoC पर फायरिंगपाकिस्तान ने लगातार सातवें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन, LoC पर फायरिंग30 और 01 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की.
Read more »

आतंकियों को सजा... कश्मीर से वापस पाकिस्तानी लौटी मुफजाला ने पहलगाम हमले पर और क्या कहाआतंकियों को सजा... कश्मीर से वापस पाकिस्तानी लौटी मुफजाला ने पहलगाम हमले पर और क्या कहाPahalgam Attack: Pakistan ने LoC पर लगातार सातवें दिन तोड़ा Ceasefire; India ने दिया करारा जवाब
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:11:55