LIVE: संकल्प रैली में पहुंचे PM, नीतीश बोले: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बिहार साथ
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आज पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 'संकल्प' रैली के जरिए अपनी ताकत दिखा रहा है। इस ऐतिहासिक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए भारी भीड़ जुटी है। प्रधानमंत्री के पहले जनता दल यूनाइटेड सुप्रीमो व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित करेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी महत्वपूर्ण वक्ता होंगे। हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं।- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मात की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया।- संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करता हूं। - आतंकियों ने जो किया, उसके बाद प्रधानमंत्री ने जो पहले की, उसके बाद आतंकवाद के खिलाफ सब लोग एकजुट हुए। मैं देश की सेना व सुरक्षा बलों काे सलाम करता हूं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बिहार साथ है। आतंकवाद से कोई समझौता नहीं होगा। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बिहार के भी कई जवान शहीद हुए हैं।- उज्जवला योजना से गरीबों को गैस कनेक्शन मिला, साथ ही पर्यावरण भी सुधरा है। आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी शुरू की है।- 2017-18 में बिहार की विकास दर देश में सर्वाधिक रहा। बिहार की विकास दर दहाई अंकों में हो गई है।- हमने घर-घर बिजली पहुंचा दिया। जब लालटेन की जरूरत खत्म हो गई है।- संकल्प रैली को संबाेधित करते हुए रामविलास पासवान ने केंद्र सरकारी की उपलब्धयां गिनाईं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। कहा उनका सीना 56 इंच नहीं, 156 इंच है।- सरकार ने गैस, बिजली व स्वास्थ्य का सपना पूरा किया।- कहा कि पीएम मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। यह सरकार बुद्ध व युद्ध दोनों को लेकर चल रही है। राष्ट्रहित सर्वोपरि है। - रैली के लिए प्रधानमंत्री पटना के गांधी मैदान में पहुंच चुके हैं। मंच पर पहुंचने के बाद उन्होंने हाथ हिलाकर जनता का अभिनन्दन किया। जनता ने भी जयकारों व तालियों के साथ उनका स्वागत किया। इसके पहले नई दिल्ली से रवाना होने के पूर्व प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से इससे जुड़ने की अपील की। रैली में प्रधानमंत्री का संबोधन अपराह्न 12.
45 बजे शुरू होगा। - रैली को लेकर बड़े नेताओं का आना आरंभ है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, आरसीपी सिंह, उपेंद्र यादव, सीपी ठाकुर आदि गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। बिहार सरकार में अधिकांश मंत्री व विधायक-विधान पार्षद भी पहुंच चुके हैं। - रैली को लेकर भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। लोग तरह-तरह के मास्क पहन व रूप बनाकर भी आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मास्क पहनकर आए लोग अनके लोग आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।- राजग के घटक दलों के पोस्टर-बैनर से पटना पटा दिख रहा है। पटना के आयकर गोलंबर को जदयू के झंडा़ें व बैनर-पोस्टरों से पाट दिया गया है। डाकबंगला चौराहा भी राजग के बैनर-पोस्टर व झंडे से पटा दिख रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10.05 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। वे 11.40 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री 11.45 बजे पटना एयरपोर्ट से सीधे पटना के गांधी मैदान में 12 बजे के बाद पहुंचे। वे 12.45 बजे अपना संबोधन शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री रैली के बाद 1.35 में गांधी मैदान से पटना एयरपोर्ट के लिए चलकर 1.50 बजे वहां पहुंचेंगे। वे 1.55 बजे पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।रैली को लेकर पटना के गांधी मैदान में भारी सुरक्षा के इंतजाम हैं। मैदान के बाहर भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। गांधी मैदान में अस्थायी थाना बनाया गया है। इसमें एक इंस्पेक्टर समेत 20 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। रैली की सुरक्षा में चार हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही पटना में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बीते लोकसभा चुनाव के पहले पटना गांणी मैदान में ही नरेंद्र मोदी की रैली के पहले बम धमाके हुए थे।रैली की तैयारियों में राजग के तीनों घटक दल जी जान से जुटे रहे। शायद ही कोई गांव-टोला बचा हो, जहां के लोगों को रैली में आने का आमंत्रण न मिला हो। लोगों को लाने के लिए डेढ़ दर्जन रेलगाडिय़ों के अलावा छह हजार बसों का इंतजाम किया गया है। राजधानी में आने वालों को असुविधा न हो, इसके लिए राजधानी से जोडऩे वाले सेतुओं को वन वे कर दिया गया है। इन कोशिशों से इतर अपने स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने आने वालों की संखया भी कम नहीं है। ऐसे में रैली में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। सीमा पार की सैन्य कार्रवाई के बाद नरेंद्र मोदी को सुनने की दिलचस्पी बढ़ी है। लिहाजा, भीड़ के अधिक होने का अनुमान है। राजग का दावा है कि प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पांच लाख से अधिक भीड़ जुटेगी।रैली का राजनीतिक महत्व इसलिए बढ़ गया है कि यह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रही है और एक तरह से यहां से चुनाव का शंखनाद किया जाएगा। हालांकि, इसके पहले 17 फरवरी को प्रधानमंत्री ने बेगूसराय में राज्य के लिए 33 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की घोषणा की थी। इसमें पटना मेट्रो की महात्वाकांक्षी परियोजना भी शामिल है। इसके बावजूद उम्मीद की जा रही है प्रधानमंत्री अपने संबोधन के दौरान राज्य के विकास के लिए कुछ और महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे।यह पहला अवसर होगा जब प्रधानमंत्री की हैसियत से नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक ही मंच से एनडीए के पक्ष चुनाव की कोई चर्चा करेंगे। दोनों किसी राजनीतिक रैली में नौ साल बाद एक साथ दिखेंगे।राजग की इस रैली पर विपक्षी दलों की भी नजर है। इसमें जुटने वाली भीड़ के आधार पर ही विपक्ष अपनी ताकत को तौलेगा। इससे पहले फरवरी में इसी गांधी मैदान में कांग्रेस की रैली हुई थी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी मुख्य वक्ता थे। महागठबंधन के अन्य दलों के नेताओं ने भी इसे संबोधित किया था।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेरजम्मू। कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शोपियां के मेमानदर में हुई। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद 23वीं पैरामिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने तीन आतंकियों को यहां एक घर में घेर लिया। दोनों तरफ से हुई भारी गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Read more »
9 साल बाद मोदी-नीतीश की साझा चुनावी रैली, ये हो सकता है इस केमिस्ट्री का असर– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव से पहले 9 साल बाद किसी चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक साथ दिखेंगे. दोनों 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे. बिहार की राजधानी पटना में होने वाली एनडीए की संकल्प रैली में ये मौका एक बार फिर आएगा. जाहिर है नीतीश- मोदी के एक साथ राजनीतिक मंच पर देखने के लिए दोनों ही दलों के समर्थकों की नजरें बेताब हो रही हैं.
Read more »
राजस्थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्थान न्यूज़: पाकिस्तान से सटे राजस्थान के सीमावर्ती दो गांवों में कथित रूप से धातु के टुकड़े गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह किसी विमान के टुकड़े हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Read more »
पीएम मोदी की रैली में विस्फोट की अफवाह फैलाने के आरोप में एक गिरफ्तार- Amarujalaशहर के गांधी मैदान में तीन मार्च को एनडीए की प्रस्तावित रैली में विस्फोट की अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस
Read more »
दुश्मन के गढ़ में भी अभिनंदन ने लगाए देशभक्ति के नारे, आत्मरक्षा में किए हवाई फायरपाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनंदन जब भारत समर्थक नारे लगाए तो एक युवक ने बड़ी चालाकी से उन नारों को दोहराया।
Read more »
पटना के गांधी मैदान में 10 साल बाद NDA के मंच पर साथ होंगे PM मोदी और नीतीश कुमार, फूकेंगे चुनावी बिगुल, 10 बड़ी बातेंबिहार (Bihar) की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)) की संकल्प रैली को संबोधित करेंगे. कई सफल रैलियों के गवाह रहे गांधी मैदान में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बिहार में किसी चुनावी रैली को एक साथ संबोधित करेंगे. इस रैली में इन दोनों नेताओं के अलावा राजग में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) भी संबोधित करेंगे. राजग के तीनों प्रमुख नेता राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस राज्य में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) का बिगुल बजाएंगे जहां लोकसभा की 40 सीटें हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव का बिगुल : पहली बार अमेठी जाएंगे पीएम मोदी, पटना में नीतिश के साथ करेंगे संकल्प रैलीपटना/ लखनऊ। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एनडीए की 'संकल्प रैली' को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में किसी चुनावी रैली को एकसाथ संबोधित करेंगे। इस रैली में इन दोनों नेताओं के अतिरिक्त लोजपा के प्रमुख रामविलास पासवान भी संबोधित करेंगे। राजग के तीनों प्रमुख नेता बिहार में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। इसके अलावा मोदी उत्तरप्रदेश के अमेठी में पहली बार पहुंच रहे हैं। यहां मोदी असॉल्ट राइफल की नई यूनिट का लोकार्पण करेंगे। अमेठी में 29 साल बाद पहुंचने वाले वे पहले गैर कांग्रेसी और तीसरे प्रधानमंत्री होंगे।
Read more »
LIVE: पटना के गांधी मैदान में NDA की रैली, बैंड बाजे के साथ पहुंचे कार्यकर्तापटना के गांधी मैदान में पीएम narendramodi की रैली होने वाली है जिसमें सालों बाद पीएम मोदी के साथ NitishKumar मंच साझा करेंगे. जानिए क्यों है खास ये रैली.
Read more »
