लोकसभा चुनाव से पहले 9 साल बाद किसी चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक साथ दिखेंगे. NitishKumar narendramodi BJP4India
लोकसभा चुनाव से पहले 9 साल बाद किसी चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक साथ दिखेंगे. दोनों 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे. बिहार की राजधानी पटना में होने वाली एनडीए की संकल्प रैली में ये मौका एक बार फिर आएगा.
जाहिर हैऔर सीएम नीतीश के एक साथ राजनीतिक मंच पर देखने के लिए दोनों ही दलों के समर्थकों की नजरें बेताब हो रही हैं. बता दें कि मोदी और नीतीश इससे पहले 2010 में पंजाब के लुधियाना में एनडीए के लिए प्रचार करने के दौरान एक साथ चुनावी मंच पर दिखे थे. आपको बता दें कि नीतीश कुमार 1998 से एनडीए का हिस्सा रहे. वे एनडीए के लिए बढ़-चढ़ कर प्रचार भी करते रहे. लेकिन, जून 2013 में उन्होंने एनडीए से नाता तोड़ लिया. हालांकि अगस्त 2017 से वह फिर से एनडीए का हिस्सा बन गए.बहरहाल एनडीए से फिर जुड़ाव के बाद मोदी-नीतीश की केमिस्ट्री में भी अब नया रंग और उमंग देखा जा रहा है. पीएम मोदी जहां नीतीश कुमार को अपना मित्र बताते हैं वहीं सीएम नीतीश पीएम मोदी के मुरीद हो गए हैं. सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट- 2 का जिस अंदाज में सीएम नीतीश ने पीएम मोदी का समर्थन किया है उससे दोनों ही दलों के समर्थकों में बड़ा उत्साह है.इतना ही नहीं एनडीए की ये रैली 2 फरवरी को पटना में हुई राहुल गांधी की रैली का जवाब भी माना जा रहा है. उसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव, जीतनराम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा, शरद यादव सरीखे नेताओं ने एक मंच पर आकर मजबूती का संकेत दिया था. हालांकि एनडीए और महागठबंधन में एक बड़ा फर्क अब भी नजर आ रहा है.Loading... दरअसल एनडीए में जहां सीटों का बंटवारा हो गया है, वहीं महागठबंधन में अब भी पेंच फंसा हुआ है. इस रैली में लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी शामिल होंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि जीतनराम मांझी भी पाला बदलकर एनडीए में जा सकते हैं. ऐसे भी सिर्फ मोदी और नीतीश के साथ आने भर से कोई भी सियासी मंच दूसरे किसी भी अन्य दल या गठबंधन से भारी लगने लगता है. पासवान की मौजूदगी से यह और भी वजनदार हो जाता है. कहीं पीएम मोदी की मौजूदगी में मांझी अगर एनडीए के मंच पर चढ़ गए तो जाहिर है बिहार की सियासत में एनडीए का मंच और भी वजनी हो जाएगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक दलों ने एक सुर में कहा, 'well done वायुसेना'सर्वदलीय बैठक में शामिल नेताओं ने सरकार एवं सुरक्षा बलों के साथ अपनी एकजुटता प्रकट की.
Read more »
