LIVE: धनबाद लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, 20 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में होगी कैद

United States News News

LIVE: धनबाद लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, 20 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में होगी कैद
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 169 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 63%

LokSabhaElections2019 VotingRound6 Phase6 धनबाद सीट से कांग्रेस पार्टी ने कीर्ति आजाद पर दांव खेला है, तो बीजेपी ने पशुपति नाथ सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है.

झारखंड के धनबाद लोकसभा सीट पर आज 12 मई को मतदान हो रहे हैं. यहां पर 6वें चरण में वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में धनबाद समेत 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

पूरे इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. इस सीट पर कुल 20 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस बार यहां से कांग्रेस पार्टी ने कीर्ति आजाद पर दांव खेला है, तो भारतीय जनता पार्टी ने पशुपति नाथ सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है. इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस ने माधवी सिंह, बहुजन समाज पार्टी ने मेघनाथ रावनी, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक ने दीपक कुमार दास, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया ने मिहिर चंद्र महतो और समाजवादी पार्टी ने मिराज खान को चुनाव मैदान में उतारा है.झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से एक धनबाद को कोयले की राजधानी कहा जाता है. धनबाद संसदीय क्षेत्र दो जिलों धनबाद और बोकारो में फैला हुआ. इस संसदीय क्षेत्र में सूबे की 6 विधानसभा सीटें आती हैं. फिलहाल यहां से बीजेपी के पशुपति नाथ सिंह सांसद हैं. वो पिछले दो बार से लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं. इस बार भी बीजेपी ने उन पर विश्वास जताया है और उनको चुनाव मैदान में उतारा है. इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर होती है. धनबाद संसदीय क्षेत्र भले आर्थिक रूप से पिछड़ा हो, लेकिन यह अपने औद्योगिक क्षेत्रों के लिए जाना जाता है. झारखंड के अधिकांश औद्योगिक प्लांट यही हैं. यहां मुंबई के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे सब डिवीजन है, जो राजस्व का दूसरा बड़ा जरिया है.धनबाद लोकसभा सीट से साल 1951 और 1957 का चुनाव कांग्रेस के पीसी बोस ने जीता था. साल 1962 में इस सीट से कांग्रेस पीआर चक्रवर्ती जीतने में कामयाब हुए थे. साल 1967 में निर्दलीय प्रत्याशी रानी ललिता राज्य लक्ष्मी ने चुनाव जीता था. साल 1971 में फिर इस सीट पर कांग्रेस ने वापसी की थी और उसके टिकट पर राम नारायण शर्मा जीते थे. साल 1977 में इस सीट पर कम्यूनिस्ट पार्टी का कब्जा हो गया था और उसके टिकट पर एके रॉय ने चुनाव जीता था. साल 1980 के चुनाव में भी एके रॉय जीतने में कामयाब हुए थे. इसके बाद साल 1984 में कांग्रेस ने फिर वापसी की थी और उसके टिकट पर शंकर दयाल सिंह जीते थे. साल 1989 का चुनाव कम्युनिस्ट पार्टी के ही एके रॉय जीते थे और तीसरी बार सांसद बने थे. इसके बाद साल 1991 में इस सीट पर पर पहली बार बीजेपी का खाता खुला था और उसके टिकट पर रीता वर्मा जीती थीं. इसके बाद उन्होंने लगातार चार बार चुना जीता था. अटल बिहारी सरकार में कई मंत्रालयों की मंत्री भी रहीं. साल 2004 में इस सीट से कांग्रेस के चंद्र शेखर दूबे जीते थे. साल 2009 में बीजेपी ने फिर वापसी की थी और उसके टिकट पर पशुपति नाथ सिंह जीते थे. साल 2014 में मोदी लहर में वो अपनी सीट बचाने में कामयाब हुए. उन्होंने कांग्रेस के अजय कुमार दूबे को करीब 2.92 लाख वोटों से हराया. पशुपति नाथ सिंह को 5.43 लाख वोट मिले थे, जबकि अजय कुमार दूबे को 2.50 लाख वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर मार्कसिस्ट को-ऑर्डिनेशन के आनंद महतो और चौथे नंबर पर झारखंड विकास मोर्चा के समरेस सिंह रहे.धनबाद लोकसभा सीट पर शहरी मतदाताओं का दबदबा है. इस सीट पर करीब 62 फीसदी शहरी मतदाता और 38 फीसदी ग्रामीण मतदाता है. इस सीट पर अनुसूचित जाति की तादात 16 फीसदी और अनुसूचित जनजाति की तादात 8 फीसदी है. इसके अलावा सीट पर उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों की अच्छी तादात है. इस संसदीय क्षेत्र के तहत 6 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें बोकारो, सिन्दरी, निरसा, धनबाद, झरिया, चन्दनकियारी विधानसभा सीटें शामिल हैं. इसमें चंदनकियारी सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने चार सीटें , मार्क्सिस्‍ट कोऑर्डिनेशन ने एक सीट और झारखंड विकास मोर्चा ने एक सीट पर जीत हासिल की. इस सीट पर वोटरों की संख्या 18.89 लाख है, जिनमें 10.32 लाख पुरुष वोटर और 8.57 लाख महिला वोटर शामिल हैं. 2014 के चुनाव में सीट पर करीब 61 फीसदी मतदान हुआ था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Phase 5 Voting: क्या BJP दोहरा पाएगी 2014 जैसा प्रदर्शन, 51 में से जीती थी 39 सीटें, 2 पर सिमटी थी कांग्रेस, 10 बड़ी बातेंPhase 5 Voting: क्या BJP दोहरा पाएगी 2014 जैसा प्रदर्शन, 51 में से जीती थी 39 सीटें, 2 पर सिमटी थी कांग्रेस, 10 बड़ी बातेंकेंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज सात राज्यों में 51 सीटों पर होने वाले चुनावों में करीब नौ करोड़ मतदाता करेंगे. सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) और इसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है क्योंकि 2014 के चुनावों में इसने इनमें से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी और दो सीटों पर कांग्रेस (Congress) ने जीत हासिल की थी जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की. उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में सात- सात सीटों पर चुनाव होंगे जबकि बिहार में पांच और झारखंड में चार सीटों के लिए चुनाव होना है. जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होना है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने 94 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. पांचवें और सबसे छोटे चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भविष्य तय करेंगे. इस चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे और शेष 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे.
Read more »

लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण में 71 सीटों पर 62.56 प्रतिशत वोटिंग, बंगाल फिर अव्वल-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव: पांचवें चरण में 71 सीटों पर 62.56 प्रतिशत वोटिंग, बंगाल फिर अव्वल-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: वर्ष 2014 के चुनाव में इन 51 सीटों में से 39 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीत हासिल की थी। राजस्थान में 12, उत्तरप्रदेश की 14 सीटों में से 12, मध्य प्रदेश में सभी सात, बिहार में पांच में से तीन, झारखंड में सभी चार और जम्मू एवं कश्मीर की दो में से एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।
Read more »

चुनाव आजतक: गुना के सियासी गणित में क्या है लोगों की गणना? Chunav AajTak:Which way voters will swing in Scindia bastion - Lok Sabha Election 2019 AajTakचुनाव आजतक: गुना के सियासी गणित में क्या है लोगों की गणना? Chunav AajTak:Which way voters will swing in Scindia bastion - Lok Sabha Election 2019 AajTakचुनाव आजतक का कारवां मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र में आ पहुंचा है. मध्य प्रदेश की गुना सीट कांग्रेस के लिए बेहद खास है क्योंकि यहां सिंधिया परिवार का वर्चस्व रहा है. इस सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी मैदान में हैं. पिछली 4 बार से इस सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया जीत दर्ज करते आए हैं. 1957 में पहली बार गुना लोकसभा सीट पर चुनाव हुआ था. इस चुनाव में विजया राजे सिंधिया ने जीत दर्ज की थी. माधवराव सिंधिया के निधन के बाद 2002 में पहली बार ज्योतिरादित्य गुना सीट पर जीते थे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर.
Read more »

VIDEO: प्रियंका गांधी ने की ऑटो में सवारी, पिछली सीट पर मुस्तैद था एसपीजी कमांडोVIDEO: प्रियंका गांधी ने की ऑटो में सवारी, पिछली सीट पर मुस्तैद था एसपीजी कमांडोऑटो से माता दरवाजा पहुंचने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
Read more »

सिद्धू पर रोहतक की सभा में महिला ने चप्पल फेंकी, पुलिस ने हिरासत में लियासिद्धू पर रोहतक की सभा में महिला ने चप्पल फेंकी, पुलिस ने हिरासत में लियानवजोत सिंह सिद्धू ने दीपेंद्र हुड्डा के समर्थन में सभा की पुलिस ने चप्पल फेंकने वाली महिला को हिरासत में लिया | Lok sabha chunav 2019 9th may news and updates
Read more »

झाड़ग्राम लोकसभा सीट: TMC के सामने है सीट बचाने की चुनौती, मुकाबले में BJP– News18 हिंदीझाड़ग्राम लोकसभा सीट: TMC के सामने है सीट बचाने की चुनौती, मुकाबले में BJP– News18 हिंदीझाड़ग्राम, पश्चिमी मेदिनीपुर और पुरुलिया जिले के विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर झाड़ग्राम लोकसभा सीट बनी है. इस सीट पर दशकों तक सीपीएम ने राज किया. ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »

खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakखबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कल के मतदान के बाद किसका होगा राजतिलक, इसी पर शुरू करेंगे आज की चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

LIVE: बिष्णुपुर सीट पर मतदान शुरू, 9 प्रत्याशी मैदान मेंLIVE: बिष्णुपुर सीट पर मतदान शुरू, 9 प्रत्याशी मैदान मेंपश्चिम बंगाल की बिष्णुपुर लोकसभा सीट पर आज सुबह सात बजे  से वोट डाले जा रहे हैं. इस सीट पर कुल 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. यहां से कांग्रेस ने खान नारायण चंद्र, तृणमूल कांग्रेस ने श्याम संत्रा, भारतीय जनता पार्टी ने खान सौमित्र, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट ने खान सुनील, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट ने अजीत कुमार बौरी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट रेड स्टार ने जितेंद्र नाथ रॉय और बहुजन मुक्ति पार्टी ने बसुदेब सिकारी को चुनाव मैदान में उतारा है. इस सीट पर 23 मई को काउंटिग होगी और चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे.
Read more »

LIVE: तामलुक लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजामLIVE: तामलुक लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजामइस सीट पर बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है. इस लोकसभा सीट पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी ने इस सीट पर सिद्धार्थ शंकर को उतारा है. वहीं कांग्रेस की ओर से इस सीट पर लक्ष्मण चद्र सेठ उम्मीदवार है. टीएमसी ने इस सीट पर दिव्येंदू अधिकारी को टिकट दिया है. इस सीट पर सीपीएम ने भी अपना कैंडिडेट उतारा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:30:17