LIVE जम्मू-कश्मीर चुनाव 2019: जम्मू-पुंछ और बारामुला में एक बजे तक हुआ 35.52% मतदान

United States News News

LIVE जम्मू-कश्मीर चुनाव 2019: जम्मू-पुंछ और बारामुला में एक बजे तक हुआ 35.52% मतदान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 364 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 149%
  • Publisher: 51%

LIVE जम्मू-कश्मीर चुनाव 2019: जम्मू-पुंछ और बारामुला में एक बजे तक हुआ 35.52% मतदान LokSabha2019 JammuAndKashmir jammukashmir Baramulla

जम्मू-कश्मीर में भारी संख्या में मतदान करने पहुंच रहे मतदातापहले चरण में गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए जम्मू-पुंछ और बारामुला लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। दोनों सीटों पर 3317882 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें से जम्मू पुंछ लोकसभा सीट पर ही मतदाताओं की संख्या 20,00,485 है। प्रशासन की तरफ से सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। जम्मू पुंछ लोकसभा सीट पर 24 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और बारामूला सीट पर नौ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे।01:35 PM: दोपहर 1 बजे तक बारामुला लोकसभा सीट पर बारामुला में 15.

1%, कुपवाड़ा में 30.8%, बांदीपोरा में 20.9% मतदान हुआ है।दोपहर 1 बजे तक जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर जम्मू में 45.9%, सांबा में 52.1%, राजोरी में 44.8%, पुंछ में 35.8% मतदान हुआ है।जम्मू में 33 डिग्री तापमान में भी भारी संख्या में वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं मतदाता।उधमपुर में कश्मीरी पंडितों ने भारी संख्या में पहुंचकर मतदान किया। उधमपुर में कश्मीरी पंडितों के लिए टाउन हॉल में विशेष पोलिंग बूथ बनाया गया था। यह सभी बारामुला लोकसभा सीट के वोटर हैं। एक वोटर ने कहा कि 'वोट करना हमारा कर्तव्य है, वो बारामुला वापस जाना चाहते हैं।'डीसी पुंछ राहुल यादव ने बताया कि चार पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम मशीन खराब थी। एक पोलिंग स्टेशन पर बीजेपी का बटन नहीं काम कर रहा था तो एक जगह कांग्रेस और दो जगह निर्दलीय प्रत्याशी का बटन काम नहीं कर रहा था। जिसके बाद मशीन को तत्काल बदल दिया गया है।सुबह 11 बजे तक बारामुला लोकसभा सीट पर बारामुला में 11.40%, कुपवाड़ा में 19%, बांदीपोरा में 12.63%, कश्मीरी माइग्रेंट्स ने 19.36% मतदान हुआ है।सुबह 11 बजे तक जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर जम्मू में 30.57%, सांबा में 35.91%, राजोरी में 30.80%, पुंछ में 32.83% मतदान हुआ है।सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के अनुसार जम्मू सिटी में किसी पोलिंग बूथ पर आतंकियों ने बाइक में आईईडी बम लगाया है। सभी पोलिंग बूथ अलर्ट किए गए। पोलिंग बूथ के आसपास सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।बारामुला में मतदान के दौरान पल्हालन इलाके में पोलिंग बूथ पर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्थरबाजों ने पल्हालन इलाके के तांत्रे मोहल्ले में पोलिंग बूथ पर पत्थरबाजी की। महिला रजा बेगम गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बूथ नंबर 114 और 115 पर लगी मतदाताओं की लंबी कतार।10: 05 AM: सुबह 9 बजे तक बारामुला लोकसभा सीट पर बारामुला में 5.80%, कुपवाड़ा में 7.98, बांदीपोरा में 5.97%, कश्मीरी माइग्रेंट्स ने 10.24% मतदान किया है।सुबह 9 बजे तक जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर जम्मू में 14.12%, सांबा में 16.52%, राजोरी में 11.88%, पुंछ में 12.98% मतदान हुए हैं।बीजेपी से लोकसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में डाला वोट।जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर हो रहे मतदान में राजोरी जिले में सुबह 9 बजे तक 7% वोटिंग हुई है।जम्मू में मॉडल पोलिंग बूथ पर रेड कारपेट पर वोट डालने पहुंच रहे मतदाता।बीजेपी एमएलसी विक्रम रंधावा ने जम्मू के गांधी नगर पोलिंग बूथ पर किया अपना मतदान।पुंछ जिले के मंडी तहसील में चक्रिबन ए और बी पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब, नई ईवीएम लगाकर 9 बजे शुरू हो सका मतदान।पुंछ जिले के मंडी तहसील में चक्रिबन ए और बी पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब, अबतक नहीं शुरू हो सका मतदान।सुबह आठ बजे बाद जम्मू, पुंछ और बारामुला के पोलिंग बूथों पर मतदान ने रफ्तार पकड़ी। बूथ पर मतदातों की संख्या बढ़ने लगी है।जम्मू के ज्यौड़िया में छंब विधानसभा क्षेत्र की पंचायत अपर नरायाणा के पोलिंग बूथ नंबर 36 पर 103 वर्षीय धन्नी देवी ने किया मतदान।बारामुला लोकसभा सीट पर भारी संख्या में मतदाता वोट डालने के लिए निकले हैं। इसमें अधिकतर महिलाएं, युवा और बुजुर्ग कतारों में नजर आ रहे हैं। बारामुला लोकसभा क्षेत्र में करीब 13 लाख 08 हजार 541 मतदाता है। बारामूला संसदीय क्षेत्र से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस के हाजी फारूक अहमद मीर, भाजपा के मोहम्मद मकबूल वार, जेकेएनपीपी के जहांगीर खान, जेकेपीडीपी के अब्दुल कयूम वानी, जम्मू-कश्मीर नेशनल कान्फ्रेंस के मोहम्मद अकबर लोन, जेकेपीस के मोहम्मद अकबर अली और निर्दलीय जावेद अहमद कुरैशी, सैयद नवाज इंजीनियर रशीद शामिल हैं।जम्मू के गांधी नगर के पोलिंग बूथ 15 और 16 गांधी नगर पर भारी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे हैं।जम्मू-कश्मीर की दो सीटों पर पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया। बूथों के बाहर लोगों की लाइन लग गई है। वहीं पुंछ जिले में मतदाता सूची में नाम न होने से कई लोग परेशान हुए। स्थानीय राहुल चिब के मुताबिक उनके परिवार का मतदाता सूची से नाम गायब है। क्षेत्र में कुछ अन्य लोगों में भी इसे लेकर नाराजगी है।आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान शुरू होने से पहले बैलेट, सेंटर यूनिट और वीवीपैट की जांच के लिए सुबह छह बजे प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 50 मतों का मॉक पोल शुरू हुआ। सेंटर यूनिट और वीवीपीट से मॉक पोल के मतों का हटाने के बाद सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अगर मतदान प्रक्रिया के दौरान मशीनों में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी आती है तो इसके लिए निर्वाचन आयोग ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास रिर्जव में बैलेट, सेंटर यूनिट व वीवीपैट उपलब्ध रहेगी। जम्मू पुंछ लोकसभा सीट पर 10,38,497 पुरुष और 9,61,960 महिला मतदाता है। 28 अन्य और 2986 दिव्यांग मतदाता व 293 वीवीआईपी मतदाता शामिल है। मतदाताओं के लिए 2740 मतदान केंद्र बनाए गए है। जम्मू पुंछ लोकसभा क्षेत्र में बीस विधानसभा क्षेत्र आते हैं। बारामूला लोकसभा क्षेत्र में करीब 13 लाख 12 हजार 148 मतदाता है। मतदाताओं के लिए 1749 मतदान केंद्र बनाए गए है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार के अनुसार मतदान को शांति पूर्वक व साफ सुथरे ढंग से आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान सुबह सात से सायं छह बजे तक होगा। 2014 लोकसभा चुनाव में जम्मू पुंछ सीट भाजपा के जुगल किशोर शर्मा ने सबसे ज्यादा 6,19,995 वोट हासिल कर कांग्रेस के मदन लाल शर्मा को हराया था। मदन लाल शर्मा को 3,62,715 वोट पड़े थे। तीसरे स्थान पर पीडीपी के यशपाल शर्मा रहे थे। उनहें 1,68,554 वोट हासिल हुए थे। इस बार पीडीपी चुनाव मैदान में नहीं हैं और मुख्य मुकाबला भाजपा के जुगल किशोर शर्मा व कांग्रेस के मदन लाल शर्मा के बीच माना जा रहा है। हालांकि कुल मिलाकर जम्मू पुंछ सीट से 24 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।जम्मू संसदीय सीट पर 24 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा के जुगल किशोर, कांग्रेस के रमन भल्ला, बसपा के बद्रीनाथ, इंडीपेंडेंट पीपुल्स पार्टी के सैयद अकीब हुसैन, जेके पीर पंजाल अवामी पार्टी के मोहम्मद यूनिस, हिंदुस्तान निर्माण दल के सुशील कुमार, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के जावेद अहमद, नवरंग कांग्रेस पार्टी के गुरसागर सिंह, जेके नेशनल पैंथर्स पार्टी के प्रो. भीम सिंह, डोगरा स्वाभिमान संगठन के लाल सिंह हैं। इसके अलावा निर्दलीय राजीव चुन्नी, सुभाष चंदर, शजबद शबनम, परसेन सिंह, गुलाम मुस्तफा चौधरी, सतीश पुंछी, बहादुर, मनीष साहनी, सकंदर अहमद नूरानी, तरसेम लाल, बलवान सिंह, सैयद जीशान हैदर, अनिल सिंह, अजय कुमार हैं।बारामूला संसदीय क्षेत्र से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस के हाजी फारूक अहमद मीर, भाजपा के मोहम्मद मकबूल वार, जेकेएनपीपी के जहांगीर खान, जेकेपीडीपी के अब्दुल कयूम वानी, जम्मू-कश्मीर नेशनल कान्फ्रेंस के मोहम्मद अकबर लोन, जेकेपीस के मोहम्मद अकबर अली और निर्दलीय जावेद अहमद कुरैशी, सैयद नवाज इंजीनियर रशीद शामिल हैं।सुबह सात से सायं छह बजे तक होगा मतदान पहले चरण में गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए जम्मू-पुंछ और बारामुला लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। दोनों सीटों पर 3317882 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें से जम्मू पुंछ लोकसभा सीट पर ही मतदाताओं की संख्या 20,00,485 है। प्रशासन की तरफ से सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। जम्मू पुंछ लोकसभा सीट पर 24 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और बारामूला सीट पर नौ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे।विज्ञापनदोपहर 1 बजे तक बारामुला लोकसभा सीट पर बारामुला में 15.1%, कुपवाड़ा में 30.8%, बांदीपोरा में 20.9% मतदान हुआ है।दोपहर 1 बजे तक जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर जम्मू में 45.9%, सांबा में 52.1%, राजोरी में 44.8%, पुंछ में 35.8% मतदान हुआ है।जम्मू में 33 डिग्री तापमान में भी भारी संख्या में वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं मतदाता।उधमपुर में कश्मीरी पंडितों ने भारी संख्या में पहुंचकर मतदान किया। उधमपुर में कश्मीरी पंडितों के लिए टाउन हॉल में विशेष पोलिंग बूथ बनाया गया था। यह सभी बारामुला लोकसभा सीट के वोटर हैं। एक वोटर ने कहा कि 'वोट करना हमारा कर्तव्य है, वो बारामुला वापस जाना चाहते हैं।' Jammu: Kashmiri Pandits in Udhampur cast their votes for Baramulla parliamentary constituency at a special polling station set-up at Municipal Town Hall. A voter says,"We are migrants here. It's our duty to caste vote. We want to return to Baramulla"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग, पुंछ में पाकिस्तान ने दागे मोर्टारजम्मू-कश्मीर में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग, पुंछ में पाकिस्तान ने दागे मोर्टारजम्मू-कश्मीर के शोपियां के तुर्कवनगम में आर्मी की पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग की गई है. गुरुवार को ही पुंछ जिले में पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दागे. इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया.
Read more »

कल 91 लोकसभा सीटों पर मतदान, बिना वोटर आईडी कार्ड भी ऐसे करें मतदानकल 91 लोकसभा सीटों पर मतदान, बिना वोटर आईडी कार्ड भी ऐसे करें मतदानअगर किसी का वोट आईडी कार्ड खो गया है या फिर वोटर आईडी कार्ड बना तो है, लेकिन मतदाता तक नहीं पहुंच पाया है तो ऐसे लोग चिंता ना करें. आप बिना वोटर आईडी कार्ड के भी वोट डाले सकते हैं.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण का मतदान शुरू, 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदानलोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण का मतदान शुरू, 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदानलोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण का मतदान शुरू, 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान BJP4India BJP4UP INCIndia INCUttarPradesh Mayawati samajwadiparty LokSabha2019 Elections2019 LokSabhaElections2019 VoteKaro
Read more »

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आज होगा मतदान, गुरेज के लोग मायूसजम्मू-कश्मीर के बारामूला में आज होगा मतदान, गुरेज के लोग मायूसबारामुला सीट में आने वाले गुरेज के लोग मायूस है क्योंकि इस दूरदराज इलाके में अभी भी कई छोटे-छोटे गांव न सिर्फ बर्फबारी और बर्फीले तूफान की वजह से नजदीकी कस्बों से कटे पड़े हैं बल्कि उन को मतदान के लिए निकलने में दिक्कतें भी होगी.
Read more »

LIVE जम्मू-कश्मीर चुनाव 2019: जम्मू-पुंछ, बारामुला लोकसभा सीटों पर मतदान जारीLIVE जम्मू-कश्मीर चुनाव 2019: जम्मू-पुंछ, बारामुला लोकसभा सीटों पर मतदान जारीLIVE जम्मू-कश्मीर चुनाव 2019: जम्मू-पुंछ, बारामुला लोकसभा सीटों पर मतदान जारी VoteKaro वोटकरो LokSabhaElections2019
Read more »

LIVE: भंडारा-गोंदिया में मतदान जारी, 9 बजे तक 5.29% मतदानLIVE: भंडारा-गोंदिया में मतदान जारी, 9 बजे तक 5.29% मतदानभंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट पर पहले चरण के तहत आज यानी गुरुवार को मतदान जारी है. इस सीट पर एनसीपी की ओर से पंचबुद्धे नाना जयराम मैदान में हैं तो बीजेपी ने सुनील बाबूराव मेढे को टिकट दिया है. बहुजन समाज पार्टी ने यहां से डॉ. विजया राजेश नंदुरकर को उतारा है.
Read more »

LIVE जम्मू-कश्मीर चुनाव 2019: बारामुला में पोलिंग बूथ पर पत्थरबाजी, महिला गंभीर रूप से घायलLIVE जम्मू-कश्मीर चुनाव 2019: बारामुला में पोलिंग बूथ पर पत्थरबाजी, महिला गंभीर रूप से घायलLIVE जम्मू-कश्मीर चुनाव 2019: बारामुला में पोलिंग बूथ पर पत्थरबाजी, महिला गंभीर रूप से घायल VoteKaro वोटकरो LokSabhaElections2019
Read more »

LIVE: चंद्रपुर में मतदान जारी, 9 बजे तक 5.10% मतदानLIVE: चंद्रपुर में मतदान जारी, 9 बजे तक 5.10% मतदानचंद्रपुर लोकसभा सीट पर पहले चरण के तहत आज यानी गुरुवार को मतदान जारी है. बीजेपी ने मौजूदा सांसद हंसराज अहिर को एक बार फिर यहां से टिकट दिया है. वहीं कांग्रेस की ओर से सुरेश धानोकर मैदान में हैं. बहुजन समाज पार्टी ने सुशील वासनिक को टिकट दिया है.
Read more »

LIVE: विजयवाड़ा सीट: मतदान जारी, मतदान बूथ पर भारी संख्या में लोगLIVE: विजयवाड़ा सीट: मतदान जारी, मतदान बूथ पर भारी संख्या में लोगविजयवाड़ा सीट पर जातिगत फैक्टर बड़ा मुद्दा है. यहां कम्मा समुदाय का दबदबा है. उसके बाद कापू, रेड्डी, ईसाई, ब्राह्मण और पिछड़ी जातियां अपना प्रभाव रखते हैं.
Read more »

LIVE: नालगोंडा में मतदान जारी, 6 घंटे में 42.09 फीसदी मतदानLIVE: नालगोंडा में मतदान जारी, 6 घंटे में 42.09 फीसदी मतदानNalgonda Lok Sabha Seat 2019  लोकसभा चुनाव के लिए नालगोंडा सीट से कुल 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. तेलंगाना राष्ट्र सम‍ित‍ि ने इस बार वेम‍िरेड्डी नरस‍िम्हा रेड्डी पर दांव लगाया है ज‍िन्हें कांग्रेस उम्मीदवार  UTTAM KUMAR REDDY NALAMADA से कड़ी टक्कर म‍िल रही है. बीजेपी ने गर्लापत‍ि ज‍ितेंद्र कुमार और सीपीएम ने MALLU LAXMI को मैदान में उतारा है. तेलंगाना में सुबह 7 बजे से वोट‍िंग शुरू हो चुकी है जो शाम 6 बजे तक चलेगी. तेलंगाना में दोपहर 1 बजे तक 38.80 फीसदी मतदान हो चुका है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:40:12