LAC पर पैंगोंग झील के करीब चीन बना रहा पुल, सैटेलाइट तस्वीर से खुलासा

United States News News

LAC पर पैंगोंग झील के करीब चीन बना रहा पुल, सैटेलाइट तस्वीर से खुलासा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 63%

चीन की नई करतूत (AbhishekBhalla7)

भारत ने अगस्त 2020 में दक्षिणी किनारे पर महत्वपूर्ण कैलाश रेंज पर प्रमुख चोटियों पर कब्जा कर लिया था, जिससे भारतीय सैनिकों को एक रणनीतिक लाभ मिला था. हालांकि, पिछले साल फरवरी में दोनों देशों की सेनाएं आपसी चर्चा के बाद पैंगोंग झील के दोनों किनारों से पीछे हट गई थीं.

इस पुल के बनने से चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी को पैंगोंग झील में विवादित क्षेत्रों तक पहुंच बनाने में काफी आसानी हो जाएगी. इससे झील के दोनों छोरों की दूरी 200 किमी से घटकर 40-50 किमी तक रह जाएगी. पैंगों त्सो झील का एक तिहाई हिससा भारत के लद्दाख और शेष भाग तिब्बत में पड़ता है. चीन ने 1 जनवरी को अपना नया सीमा कानून लागू किया है जो अपनी सीमा सुरक्षा, गांवों के विकास और सीमाओं के पास बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को बढ़ावा देता है और ऐसी शर्तें भी रखता है जिसके तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में आपातकालीन उपाय किए जा सकते हैं. कानून के लागू होने से ठीक पहले चीन ने अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश के 15 स्थानों के नाम बदल दिए. हालांकि, यह कानून विशेष रूप से भारत के लिए नहीं है, लेकिन इसके महत्वपूर्ण निहितार्थ हैं, क्योंकि चीन के साथ भारत का सीमा विवाद मई 2020 से बढ़ गया है. बता दें कि चीन और भारत 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं और इस पर विवाद है. कोर कमांडर स्तर पर 13 दौर की सैन्य वार्ता के बाद पूर्वी लद्दाख में तनाव कम होने के कोई संकेत नहीं हैं. भारतीय रक्षा मंत्रालय ने कई क्षेत्रों में यथास्थिति को बदलने के लिए चीन की कार्रवाई को उकसावे भरी करार दिया है. रक्षा मंत्रालय ने अपनी साल के अंत की समीक्षा में कहा,"वास्तविक नियंत्रण रेखा पर एक से अधिक क्षेत्रों में चीन द्वारा यथास्थिति को बदलने के लिए एकतरफा और उकसाने वाले कार्य किए गए हैं. पिछले साल मई में लद्दाख में तनाव शुरू होने के बाद से इस क्षेत्र में 50,000 से अधिक सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी गई है. लद्दाख ही नहीं, चीन पिछले एक साल में अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की सीमा से लगे पूर्वी क्षेत्र में आक्रामक कदम उठा रहा है. हालांकि, इस मुद्दे को हल करने के लिए, दोनों देशों की सेनाएं विभिन्न स्तरों पर बातचीत में लगी हुई हैं. सरकारी सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि चीन ने हाड़ कंपा देने वाली सर्दियों के दौरान भी पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पार लगभग 60,000 सैनिकों की तैनाती कर रखी है. भारत ने भी इतनी ही संख्या में सैनिकों को तैनात कर दिया है ताकि ड्रैगन किसी दुस्साहस के बारे में भी सोचे. चीनी सेना ने अपने सभी ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण सैनिकों को वापस बुला लिया है, लेकिन अभी भी वहां 60,000 सैनिकों को बनाए हुए है. सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना भी वहां किसी भी खतरे का मुकाबला करने के लिए अग्रिम तैनाती जारी रखे हुए है. सेना भी एलएसी के दर्रे को खुला रख रही है ताकि जरूरत पड़ने पर सैनिकों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, असमानता से वायरस के नए-नए के सामने आने का खतरा ज्यादाडब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, असमानता से वायरस के नए-नए के सामने आने का खतरा ज्यादाडब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अढानम घेब्रेयेसस ने कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए टीकाकरण और अन्य साधनों में देशों के बीच समानता पर जोर दिया है। टेड्रोस ने कहा कि अगर हम साथ मिलकर असमानता को दूर करते हैं तो महामारी को भी खत्म कर सकते हैं।
Read more »

2021 में दर्ज किए गए महिलाओं के खिलाफ अपराध के रिकॉर्ड मामले, सीएम योगी के दावे के उलट आधे से ज्‍यादा केस यूपी से2021 में दर्ज किए गए महिलाओं के खिलाफ अपराध के रिकॉर्ड मामले, सीएम योगी के दावे के उलट आधे से ज्‍यादा केस यूपी सेNCW के आंकड़ों को देखने से यह भी पता चलता है कि न केवल उत्‍तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ आधे से ज्‍यादा केस दर्ज किए गए बल्कि यूपी और अन्‍य राज्‍यों से आए मामलों की संख्‍या में भी चार गुना से ज्‍यादा का अंतर है।
Read more »

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, सोमवार से केवल वर्चुअल सुनवाईकोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, सोमवार से केवल वर्चुअल सुनवाईइलाहाबाद हाई कोर्ट की प्रयागराज स्थित प्रधान पीठ और लखनऊ खंडपीठ में सोमवार तीन जनवरी से मुकदमों की आनलाइन (वर्चुअल) सुनवाई होगी। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जजों की प्रशासनिक कमेटी ने रविवार देर शाम यह फैसला लिया।
Read more »

छत्तीसगढ़ के सीएम बोले, तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, लाकडाउन ही होगा अंतिम विकल्पछत्तीसगढ़ के सीएम बोले, तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, लाकडाउन ही होगा अंतिम विकल्पबैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बघेल ने कहा कि अधिकारियों को कोरोना के प्रकोप से निपटने के लिए आगे के निर्णय लेने से पहले सभी विभागों व्यापार क्षेत्र उद्योग संघों और अन्य संगठनों के साथ समन्वय करने के लिए कहा गया है।
Read more »

नितारा के सवालों से बचने के लिए ये तकनीक अपनाती हैं ट्विंकल खन्ना, कही ये बातनितारा के सवालों से बचने के लिए ये तकनीक अपनाती हैं ट्विंकल खन्ना, कही ये बातएक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना इन दिनों अपने परिवार के साथ मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वेकेशन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बेटी नितारा के साथ बुक पढ़ती हुई दिख रही हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:25:00