Transformers Share Price: सोमवार को शेयर मार्केट में तेजी के बावजूद कई शेयरों में गिरावट आई। एक कंपनी के शेयर में 20 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया।
नई दिल्ली: सोमवार को शेयर मार्केट में जहां तेजी रही तो वहीं कई शेयर बुरी तरह फिसल गए। इनमें ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया लिमिटेड का शेयर भी शामिल रहा। इस कंपनी के शेयर में सोमवार को 20% का लोअर सर्किट लग गया। इस गिरावट के साथ यह शेयर बीएसई पर 314.
20 पर जाकर रुका। इसमें पिछले काफी समय में लगातार गिरावट आ रही है। इस साल इसकी कीमत करीब आधी रह गई है।कंपनी के शेयर में गिरावट का सबसे बड़ा कारण कंपनी के वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजे रहे। इस तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 37.45 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में रिपोर्ट किए गए 46 करोड़ रुपये से लगभग 20% की बड़ी गिरावट है। वहीं कंपनी के रेवेन्यू ने भी निराश किया।Multibagger Stock: कर्ज फ्री कंपनी, जबरदस्त मुनाफा... शेयर है या करोड़पति बनाने की मशीन? सुबह-सुबह 10% से ज्यादा की छलांगकितना रहा कंपनी का रेवेन्यू?दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 460 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में रिपोर्ट किए गए 461 करोड़ रुपये के लगभग बराबर ही है। वहीं EBITDA 65.44 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 81 करोड़ रुपये से 19% कम है। कंपनी प्रेजेंटेशन के अनुसार EBITDA मार्जिन 330 बेसिस पॉइंट घटकर 13.81% रह गया, जो पहले 17.1% था। कैसा है कंपनी का भविष्य?30 जून तक कंपनी के पास 5,472 करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक था। यह दिखाता है कि कंपनी के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। इसके अलावा 18,700 करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर पर बातचीत चल रही है, जो भविष्य में अच्छी मांग का संकेत देता है। इस तिमाही में कंपनी को 592 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले, जो बताता है कि उनका बिजनेस ठीक चल रहा है।क्या है कंपनी का काम?यह कंपनी B2B मॉडल पर काम करती है। यह बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और औद्योगिक क्षेत्रों की कंपनियों को सेवा प्रदान करती है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में लगभग 40,000 MVA की उत्पादन क्षमता है और यह 25 से अधिक देशों में अपना कारोबार करती है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 9,431 करोड़ रुपये है।इस साल आधी रह गई कीमतइस साल 1 जनवरी से कंपनी के शेयर में बड़ी गिरावट आई है। अभी तक इसकी वैल्यू करीब आधी रह गई है। साल के शुरुआत में इस कंपनी के शेयर की कीमत 600 रुपये से कुछ कम थी। अभी यह शेयर करीब 314 रुपये पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में यह शेयर इस साल करीब 47 फीसदी गिर चुका है। यानी 1 जनवरी से लेकर अब तक निवेशकों की रकम करीब आधी रह गई है।डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।
Share Market Lower Circuit Share Transformers And Rectifiers India Ltd Share Price Share Market Rally स्टॉक मार्केट में तेजी लोअर सर्किट वाले शेयर ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया लिमिटेड शेयर मार्केट में तेजी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तेजस्वी यादव की चुनावी हुंकार, कहा—20 साल एनडीए को दिए, अब 20 महीना हमें दीजिए; जनता से बदलाव का जनादेश मांगाराजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी रैली में जनता से बदलाव की अपील करते हुए कहा कि उन्होंने एनडीए को 20 साल दिए, अब उन्हें 20 महीने देकर देखें। उन्होंने एनडीए सरकार पर बिहार को पीछे धकेलने का आरोप लगाया और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया। तेजस्वी ने जनता से बदलाव का जनादेश...
Read more »
India vs Australia 5th T20I: বৃষ্টিতে বাতিল পঞ্চম টি-টোয়েন্টি! অস্ট্রেলিয়ার বিরুদ্ধে সিরিজ জিতল ভারত....India wins t-20 series against Australia after fifth match being abounded due to Rain
Read more »
T20 World Cup 2026 च्या नॉकआऊट सामन्यांसाठी 3 ठिकाण निश्चित, 'या' शहरांना मिळाला मानT20 World Cup 2026 : आयसीसी पुरुष टी 20 वर्ल्ड कप 2026 स्पर्धेबाबत मोठ्या अपडेट्स मीडिया रिपोर्ट्समधून समोर आल्या आहेत.
Read more »
No Compromise On Borders: As Dhaka Eyes Northeast, IAF To Launch Massive Drill Near Bdesh, China Frontiers; Rafale, Tejas To RoarFrom November 13 to 20, the Indian Air Force will conduct large-scale exercises in Northeast India, testing deployment and response capabilities along the sensitive borders with China, Myanmar and Bangladesh.
Read more »
G-20 Summit 2025: डोनाल्ड ट्रंप ने G-20 का किया बायकॉट, भड़क गया दक्षिण अफ्रीका, जमकर सुना दियाडोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों पर अत्याचार का आरोप लगाकर जी-20 सम्मेलन का बहिष्कार किया. दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने इसे 'झूठा और साम्राज्यवादी हस्तक्षेप' बताया. विदेश मंत्री ने कहा कि अपराध रंगभेद से नहीं, बल्कि आम अपराध हैं.
Read more »
Multibagger Stock: कर्ज फ्री कंपनी, जबरदस्त मुनाफा... शेयर है या करोड़पति बनाने की मशीन? सुबह-सुबह 10% से ज्यादा की छलांगNeuland Share: शेयर मार्केट में सोमवार को तेजी रही। एक शेयर ने सुबह-सुबह ही 10 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगा दी। यह मल्टीबैगर स्टॉक निवेशकों को करोड़पति बना चुका है।
Read more »
