Love Story Movies: हिंदी सिनेमा की 10 सुपरहिट प्रेम कहानियां, मोहब्बत के महीने फरवरी में देखना चाहें तो जानिए

Love Story Movies News

Love Story Movies: हिंदी सिनेमा की 10 सुपरहिट प्रेम कहानियां, मोहब्बत के महीने फरवरी में देखना चाहें तो जानिए
Valentine Week 2025DdljHum Dil De Chuke Sanam
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 204 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 109%
  • Publisher: 51%

फरवरी का महीना! सर्दियों की विदाई और गर्मियों की आमद वाले इस मौसम को गुलाबी मौसम कहा जाता है। इसी में पड़ता है वैलेंटाइन वीक। सात दिनों में प्रेम दीवाने प्यार को जी लेने

फरवरी का महीना! सर्दियों की विदाई और गर्मियों की आमद वाले इस मौसम को गुलाबी मौसम कहा जाता है। इसी में पड़ता है वैलेंटाइन वीक। सात दिनों में प्रेम दीवाने प्यार को जी लेने को उतावले रहते हैं। अब जब कथित मोहब्बत वाला महीना चल ही रहा है तो क्यों न सिनेमा की दुनिया की कुछ बढ़िया लव स्टोरी फिल्मों का भी जिक्र किया जाए। अगर आप देखना चाहें तो लिस्ट हाजिर है.

.. 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' बॉलीवुड की लव स्टोरी फिल्मों का जिक्र हो और 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है भला? हिंदी सिनेमा के रोमांस किंग और काजोल की जोड़ी वाली यह फिल्म ब्लॉकस्टर साबित हुई। 90 के दशक की इस फिल्म को आज भी दर्शक उतनी ही दिलचस्पी से देखते हैं। 'हम दिल दे चुके सनम' सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी इस फिल्म में नजर आई। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म का सेट, कहानी और स्टारकास्ट से लेकर म्यूजिक तक, सबकुछ नंबर वन रहा। सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी को पसंद करने वाले दर्शकों को लिए तो यह एक धरोहर सरीखी है। फिल्म में दोनों के बीच रोमांस देखने को मिला। मोहब्बतें आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टाइटल की तरह ही इसमें प्यार वाले इमोशंस हैं। इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय अहम रोल में हैं। इनके अलावा उदय चोपड़ा, जुगल हंसराज, जिमी शेरगिल, शमिता शेट्टी, किम शर्मा और प्रीति झिंगियानी जैसे सितारे हैं। दो पीढ़ियों के वैचारिक अंतर को भी फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। देवदास संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म शरतचंद्र चटोपाध्याय के उपन्यास 'देवदास' पर आधारित है। इसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित लीड रोल में हैं। इसमें देव और पारो की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। इससे पहले 1936 मे 'देवदास' बन चुकी है। 1936 की फिल्म कुंदनलाल सहगल द्वारा अभिनीत थी, जबकी 1955 मे रिलीज हुई 'देवदास' मे दिलीप कुमार ने लीड रोल किया था। वीर जारा यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं। दो अलग-अलग मुल्कों के लोगों के बीच प्यार करने वालों की स्थिति को मार्मिक तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में भारतीय पायलट वीर को पाकिस्तानी लड़की जारा से मोहब्बत हो जाती है। वीर को जब पाकिस्तानी जेल में बंदी बनाया जाता है, तो जारा उसे मृत मान लेती है और भारत आकर उसके गांव के लोगों की सेवा करती है। 22 साल बाद सामया सिद्दीकी वीर का केस लड़ती है। जारा को सच्चाई पता चलती है। जब वी मेट शाहिद कपूर और करीना कपूर अभिनीत और इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म का जवाब नहीं। यह ऐसी फिल्म है, जिसके दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अक्सर इम्तियाज अली से सीक्वल बनाने की गुजारिश करते हैं। करीना कपूर ने चुलबुली गीत का किरदार अदा किया है। फिल्म के गाने भी धमाल हैं। फिल्म की कहानी आदित्य और गीत की है। एक बिजनेसमैन का बेटा आदित्य बेवजह ट्रेन में चढ़ जाता है और खुदकुशी करना चाहता है। ट्रेन में उसकी मुलाकात जिंदादिल गीत से होती है। आदित्य को जिंदगी के प्रति नया नजरिया मिलता है। रॉकस्टार रणबीर कपूर, नरगिस फाखरी, अदिति राव हैदरी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म भी इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने रचा। इस रोमांटिक फिल्म ने फैंस को खूब दीवाना बनाया। बीते वर्ष इसे एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी प्यार और संगीत की है। कहानी उस बात को आधार देती है कि दिल में दर्द हो तो कला और खूबसूरत होकर उभरती है। कुछ ऐसा ही है कॉलेज स्टूडेंट जनार्दन के साथ। राम-लीला संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण अहम रोल में हैं। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों को खूब पसंद आया। अलग-अलग कबीलों के खास घरानों के रहने वाले राम और लीला एक-दूजे के प्यार में पड़ जाते हैं। दोनों के कबीलों के लोग एक-दूसरे के जान के दुश्मन हैं तो इन दोनों का प्यार परवान चढ़ जाता है। फिल्म की कहानी दिलचस्प है। लंचबॉक्स रितेश बत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिवंगत एक्टर इरफान खान लीड रोल में हैं। उनके साथ निम्रत कौर और नवाजुद्दीन जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म में मुंबई के डब्बावाला की गलती के चलते एक युवा महिला और रिटायरमेंट की दहलीज पर खड़े एक शख्स के बीच पनपी खूबसूरत लव स्टोरी को दिखाया गया है। लैला मजनू इस फिल्म के नाम से ही जाहिर है कि यह लव स्टोरी फिल्म है। तृप्ति डिमरी और सुमित कौल, अविनाश तिवारी अभिनीत इस फिल्म को बीते वर्ष फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया। फिल्म का निर्देशन साजिद अली ने किया है। फिल्म की कहानी कश्मीर में रहने वाली एक लड़की लैला की है। उसकी जिंदगी में कैस भट्ट की एंट्री होती है, जो बड़े बाप का बिगड़ा हुआ बेटा है। दोनों करीब आते हैं और फिर दोनों में प्यार हो जाता है, लेकिन जमाने को ये मोहब्बत मंजूर नहीं है, दोनों मिलते हैं बिछड़ते हैं और फिर कुछ ऐसा होता है कि वो लैला के प्यार में मजनूं बन जाता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Valentine Week 2025 Ddlj Hum Dil De Chuke Sanam Mohabbatein Veer Zaara Laila Majnu Best Love Story Movies Of Bollywood

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बरेली की बर्फ़ी फ़रवरी में होगी री-रिलीज़बरेली की बर्फ़ी फ़रवरी में होगी री-रिलीज़बॉलीवुड फिल्म बरेली की बर्फ़ी फ़रवरी महीने में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ होगी। फिल्म के निर्देशक अश्विनी तिवारी अय्यर और जंगली पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
Read more »

'स्वच्छ राजनीति की बात करने वाले केजरीवाल ने किया सबसे बड़ा शराब घोटाला', बीजेपी पर भी बरसे राहुल गांधी'स्वच्छ राजनीति की बात करने वाले केजरीवाल ने किया सबसे बड़ा शराब घोटाला', बीजेपी पर भी बरसे राहुल गांधीलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी के लोग जितना चाहें ‘नफरत का बाजार’ लगा लें, लेकिन कांग्रेस उनके सामने ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलेगी।
Read more »

फरवरी के महीने में पौधों को ऐसे करें तैयार, फुलों से भरा रहेगा आपका गार्डनफरवरी के महीने में पौधों को ऐसे करें तैयार, फुलों से भरा रहेगा आपका गार्डनफरवरी के महीने में पौधों को ऐसे करें तैयार, फुलों से भरा रहेगा आपका गार्डन
Read more »

कीर्ति सुरेश: हिंदी सिनेमा का आकर्षण, पैपराजी कल्चर और आने वाले पांच सालकीर्ति सुरेश: हिंदी सिनेमा का आकर्षण, पैपराजी कल्चर और आने वाले पांच सालभारतीय सिनेमा की चमकदार सितारा कीर्ति सुरेश ने अपने सफ़र, हिंदी फिल्मों से लगाव और मुंबई के पैपराजी कल्चर के बारे में खुलकर बात की।
Read more »

धर्मेंद्र: बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता, छह दशक से भी ज़्यादा समय से फिल्मों में सक्रियधर्मेंद्र: बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता, छह दशक से भी ज़्यादा समय से फिल्मों में सक्रियधर्मेंद्र, हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता, छह दशक से भी अधिक समय से फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्हें उनके सुपरहिट फिल्मों, हैंडसम लुक और अपने समय की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों के बीच मोहब्बत के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स से सम्मानित भी हुए हैं। 89 साल की उम्र में भी वे बॉलीवुड में एक्टिव हैं और अपने दोनों बेटों, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ सिनेमा की दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहे हैं।
Read more »

15 साल में सुपरस्टर बन गई ये एक्ट्रेस, दोगुने उम्र के मर्द से की शादी, मौत से पहले पति ने जायदाद से किया था बेदखल15 साल में सुपरस्टर बन गई ये एक्ट्रेस, दोगुने उम्र के मर्द से की शादी, मौत से पहले पति ने जायदाद से किया था बेदखलबॉलीवुड में पहली ही फिल्म से सुपरहिट होने वाली एक्ट्रेस ने जब दोगुने उम्र के सुपरस्टार से शादी की, तो करियर छोड़ दिया। बाद में उन्होंने ही बुरे दिन दिखाए।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:44:34