Lok Sabha Election 2019 : 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे

United States News News

Lok Sabha Election 2019 : 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 63%

7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे ElectionCommission

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है. इस बार 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे और 23 मई को नतीजे आएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव तिथियों की घोषणा करते हुए कहा कि सभी एजेंसियों से राय ली.

चुनाव खर्चे पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. त्‍योहारों का ध्‍यान रखा गया. उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में 90 करोड़ लोग वोट डालेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हम चुनाव के लिए काफी पहले से ही तैयारी कर रहे थे. सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव आयुक्त से बात की. उन्हें तैयारी करने के लिए कह दिया गया था. लॉ एंड ऑर्डर की सिचुएशन भी जांची गई. यह सब करने के बाद ही आज हम चुनाव की घोषणा करने की स्थित में हैं.दूसरा चरण - 18 अप्रैल, 97 सीट, 13 राज्य पांचवां चरण - 06 मई 51 सीट 07 राज्य मुख्य चुनाव आयोग ने कहा कि इस बार ईवीएम मशीनों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है. किसी भी तरह की नियम उल्लघन पर कार्रवाई. सभी उम्मीदवारों को अपनी संपति और शिक्षा का ब्यौरा देना होगा. फॉर्म 26 भरना होगा. उन्होंने कहा कि लाउड स्पीकर का इस्तेमाल रात 10 से सुबह छह तक बंद रखना होगा. हमारा फोकस ध्वनि प्रदूषण को कम करना है. सीआरपीएफ को बड़ी संख्या में तैनात किया जाएगा. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार एक ऐप भी लांच होगा, जिसकी मदद से कोई भी मतदाता किसी भी नियम उल्लंघन को कैमरे में कैद कर सीधे हमें भेजा सकेगा. उन्होंने कहा कि इस बार समाधान वेब पोर्टल भी होगा, आम जनता इस पोर्टल के जरिये फीडबैक दे पाएगी. साथ ही सभी बूथ पर सीसीटीवी कैमरा होगा. चुनाव आयुक्त ने कहा कि मतदाताओं तक पहुंचने के लिए हर तरह की कोशिश की गई है. हम एक भी मतदाता नहीं छोडना चाहते हैं. सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी. सोशल मीडिया पर कैंपेनिंग का खर्चा भी जोड़ा जाएगा. आपको बता दें कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को खत्म हो जाएगा. साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी पहली ऐसी पार्टी बनी थी जो तीन दशकों में पहली पूर्ण बहुमत पाई थी. बीजेपी को 282 सीटें मिली थीं. जबकि एनडीए को 336 सीटें मिली थीं. वहीं कांग्रेस इस चुनाव में बुरी तरह से हारी थी और उसे मात्र 44 सीटें मिली थीं. कांग्रेस की हालत ऐसी थी कि उसे विपक्ष की नेता की कुर्सी पाने के लिए जरूरी 10 फीसदी सीटें भी नहीं मिली थीं. फिलहाल आचार संहिता लगने के बाद अब सरकार कोई भी नीतिगत फैसला नहीं ले पाएगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जब मोदी की पटना रैली से भागने लगे लोगजब मोदी की पटना रैली से भागने लगे लोगपटना में प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए की रैली में शुरु ही किया था कि लोग भागने लगे. गांधी मैदान से ग्राउंड रिपोर्ट.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान में बागियों की घर वापसी की तैयारी में भाजपा- Amarujalaलोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान में बागियों की घर वापसी की तैयारी में भाजपा- Amarujalaसूत्रों के अनुसार बीते विधानसभा चुनावों में बागी नेताओं के मजबूत प्रदर्शन के बाद भाजपा राजस्थान में उनकी वापसी पर
Read more »

मोदी सरकार की उज्जवला स्कीम का रियलिटी चेकमोदी सरकार की उज्जवला स्कीम का रियलिटी चेकखाना पकाने के लिए लोगों को स्वच्छ ईंधन मुहैया कराने की सरकारी योजना का कितना असर हो रहा है?
Read more »

मोदी सरकार के पांच साल में भारत कितना बदला है?मोदी सरकार के पांच साल में भारत कितना बदला है?इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में प्रताप भानु मेहता ने बताया कि लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा इम्तिहान है 2019 का चुनाव.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: केरल में CPI की सूची जारी, थरूर के खिलाफ ताल ठोकेंगे दिवाकरनलोकसभा चुनाव 2019: केरल में CPI की सूची जारी, थरूर के खिलाफ ताल ठोकेंगे दिवाकरनसभी की निगाहें हाई प्रोफाइल तिरुवनंतपुरम सीट पर लगी हैं क्योंकि यहां से शशि थरूर और सी दिवाकरन आमने सामने हैं. पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस अपने मौजूदा सांसद थरूर को फिर यहां से टिकट देगी.
Read more »

मुझ पर चुनाव लड़ने का भारी दबाव है: रॉबर्ट वाड्रामुझ पर चुनाव लड़ने का भारी दबाव है: रॉबर्ट वाड्रारॉबर्ट वाड्रा का कहना है कि उन्होंने कोई ग़लत काम ही नहीं किया तो कुछ छिपाने की क्या ज़रूरत है?
Read more »

Lok Sabha Elections 2019 Schedule: आज शाम होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंसLok Sabha Elections 2019 Schedule: आज शाम होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंसLokSabhaElections2019 Schedule: आज शाम होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस Loksabha
Read more »

इतने पावरफुल होते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, सुप्रीम कोर्ट जज के बराबर मिलती है पगार– News18 Hindiइतने पावरफुल होते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, सुप्रीम कोर्ट जज के बराबर मिलती है पगार– News18 Hindichief election commissioner power in India general election, Election Commission of India, Model Code of Conduct, candidate can not Violate these mistakes, Election Commission of India, assembly elections 2019, ECI, Model Code of Conduct, Election Commission of India Model Code of Conduct any candidate can not Violate these mistakes, chief election commissioner, lok sabha chunav, general election 2019, BJP, congress, SP, BSP , hindi news, news 18, sunil arora, chief election officer, lok sabha election 2019 date, lok sabha election 2019, Election Commission team Structure, lok sabha election 2019
Read more »

Lok Sabha Election: जानिए किस चरण में कहां होंगे लोकसभा चुनावLok Sabha Election: जानिए किस चरण में कहां होंगे लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. पूरे देश में सात चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण का चुनाव मतदान 11 अप्रैल को, दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल को , तीसरा चरण का चुनाव 23 अप्रैल को , चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को, पांचवे चरण का चुनाव 6 मई को , छठवें चरण का चुनाव 12 मई और सातवें चरण का चुनाव 19 मई को होगा. वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी.
Read more »

Lok Sabha Election 2019 Schedule : लोकसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम यहां जानेंLok Sabha Election 2019 Schedule : लोकसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम यहां जानेंLok Sabha Election Dates 2019 LIVE UPDATES: चुनाव आयोग आज शाम 5 बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें उम्मीद की जा रही है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019 ) की तारीखों का ऐलान होगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:10:55