जानिए किस जगह कब पड़ेंगे वोट. IndiaElects
चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव से जुड़ी अहम तारीखों का ऐलान कर दिया है. 11 अप्रैल से डाले जाने वाले मतदान सात चरणों में होंगे. इस दौरान सभी 543 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 23 मई को वोटों की गिनती की जाएगी.
आइए जानते हैं किस राज्य में कब वोट डाले जाएंगे. अरुणाचल प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों पर भी 11 अप्रैल को मतदान होगा. असम में लोकसभा की 14 सीट है. यहं पर तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे. 11 अप्रैल को 5 सीट, 18 अप्रैल को 5 सीट और 23 अप्रैल को 4 सीट पर वोटिंग होगी. बिहार में लोकसभा की 40 सीट है. बिहार में सात चरण में वोटिंग होगी. 11 अप्रैल को 4 सीट, 18 अप्रैल को 5, 23 अप्रैल को 5, 29 अप्रैल को 5, 6 मई को 5, 12 मई को 8 और 19 मई को 8 सीटों पर वोटिंग होगी. राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. 29 अप्रैल को 13 सीटों पर और 6 मई को 12 सीटों पर मतदान होगा. छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए तीन चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को मतदान होगा. पहले चरण में 1 सीट, दूसरे चरण में 3 सीट और तीसरे चरण में 7 सीटों पर मतदान होगा. मध्य प्रदेश की 29 सीटों के लिए चार चरणों में वोटिंग होगी. 29 अप्रैल को पहले चरण में 6 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण में 6 मई को सात सीटों पर मतदान होगा. 12 मई को तीसरे चरण में 8 सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं 19 मई को चौथे चरण में 8 सीटों पर मतदान होगा. गोवा की दो लोकसभा सीट के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. यहां पर नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा लोकसभा सीटें हैं. गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर एक चरण में वोटिंग होगी. यहां की जनता 23 अप्रैल को अपने मतधिकार का इस्तेमाल करेगी.दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होगा. जम्मू और कश्मीर की 6 लोकसभा सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान होगा. यहां पर 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 19 अप्रैल और 6 मई को वोट डाले जाएंगे. झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में वोटिंग होगी. 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को यहं पर वोटिंग होगी. केरल की 20 लोकसभा सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर 4 चरणों में वोटिंग होगी. यहं पर 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होंगे. मणिपुर की 2 सीटों पर दो चरणों में मतदान होंगे. यहां पर 11 अप्रैल और 18 अप्रैल को जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेगी. मिज़ोरम लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. ओडिशा की 21 लोकसभा सीट पर चार चरणों में मतदान होगा. 11 अप्रैल को पहले चरण में 4 सीट, 18 अप्रैल को 5 सीट, 23 अप्रैल को 6 सीट और 29 अप्रैल को 6 सीटों पर वोटिंग होगी. तमिलनाडु की 39 सीटों पर 18 अप्रैल को मतदान होगा. त्रिपुरा की 2 लोकसभा सीट पर दो चरणों में वोटिंग होगी. यहां पर 11 अप्रैल और 18 अप्रैल को वोटिंग होगी. उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में वोट डाले जाएंगे. 11 अप्रैल को पहले चरण में 8 सीट, 18 अप्रैल को 8 सीट, 23 अप्रैल को 10 सीट, 29 अप्रैल को 13 सीट, 6 मई को 14 सीट, 12 मई को 14 सीट, 19 मई को 13 सीटों पर यहां पर वोटिंग होगी. उत्तराखण्ड की 5 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान होगा. पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीट पर सात चरण में मतदान होगा. 11 अप्रैल को 2 सीट, 18 अप्रैल को 3 सीट, 23 अप्रैल को 5 सीट, 29 अप्रैल को 8 सीट, 6 मई को 7 सीट, 12 मई को 8 सीट और 19 मई को 9 सीट पर वोटिंग होगी. चण्डीगढ़ लोकसभा सीट पर 19 मई को वोटिंग होगी . दमन और दीव लोकसभा सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अयोध्या विवाद: जानिए कब-कब हुई समझौते की कोशिश– News18 हिंदीअयोध्या का हल समझौते से निकल सकता है या नहीं, इस बात पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है. हालांकि ऐसा नहीं है कि विवाद में समझौते की कोशिश पहले नहीं हुई. जब से अयोध्या में राम मंदिर को लेकर विवाद शुरू हुआ है, करीब-करीब तभी से समझौते की भी कोशिशें भी होती रही हैं. लेकिन अलग-अलग कारणों से समझौते की ये कोशिशें कामयाबी के मुकाम तक नहीं पहुंच सकीं.
Read more »
अयोध्या पर 3 बार हुईं मध्यस्थता की कोशिशें, लेकिन अलग है SC की पहलअयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने करीब डेढ़ घंटे की सुनवाई करने के बाद बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि ये सिर्फ जमीन का मसला नहीं है, बल्कि भावनाओं से जुड़ा हुआ मामला है. ऐसे में इस मामले को दोनों पक्ष मध्यस्थता के जरिए मामले को सुलझाएं.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में डाले जाएंगे वोट11 अप्रैल से शुरू होगा 17वीं लोकसभा का चुनाव, मतों की गिनती 23 मई को होगी.
Read more »
जानिए किस राज्य में कब और कितने चरण में डाले जाएंगे वोट, पढ़ें- पूरा डिटेलLok Sabha Election Chunav 2019 Date, Schedule: पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल, दूसरे चरण का 18 अप्रैल, तीसरे चरण का 23 अप्रैल, चौथे चरण का 29 अप्रैल, पांचवे चरण का 6 मई, छठे चरण का 12 मई और सातवें चरण का मतदान 19 मई को होगा।
Read more »
Lok Sabha election 2019: जानिए गुजरात में कब किस सीट पर है मतदानLok Sabha election 2019 पिछली लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां सभी 26 सीटें जीती थीं और कांग्रेस का सफाया कर दिया था. चुनाव आयोग के मुताबिक तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. बता दें कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त होगा.
Read more »
Lok Sabha Elections 2019: उत्तर प्रदेश और बिहार: जानिए आपके शहर में कब होगी वोटिंगउत्तर प्रदेश की 80 सीटों और बिहार की 40 सीटों पर मतदान सातवें चरण तक होगा। पहले चरण में 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की आठ सीटों और बिहार की चार सीटों पर मतदान होगा।
Read more »
Lok Sabha Election: जानिए उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर कब-कब होंगे चुनावचुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. सबसे अधिक 80 सीट वाली उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होगा. वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: जानिए आपके इलाके में कब है मतदान, यहां मिलेगी पूरी जानकारी- Amarujalaलोकसभा चुनाव 2019 का चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने रविवार शाम हुई प्रेस कांफ्रेंस में स्पष्ट कर दिया कि देश में
Read more »
