Times Now-VMR ने NDA को दीं 306 सीटें, देखिए लाइव अपडेट्स LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes VerdictWithTimes
एग्जिट पोल, बिहारः टाइम्स नाउ वीएमआर के मुताबिक 40 सीटों वाले बिहार में NDA की सीटें घट सकती हैं। यहां कांग्रेस की अगुआई वाले UPA को पिछले चुनाव की तुलना में सीधे तौर पर 5 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। 42.
78 फीसदी वोटों के साथ कांग्रेस+ को 15 सीटें मिल सकती हैं जबकि 2.98 फीसदी वोट शेयरों की कमी के साथ BJP+ को 25 सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल, पश्चिम बंगालः 42 सीटों वाले इस राज्य में बीजेपी 11 सीटें जीतती दिख रही है। कांग्रेस को 2 और अन्य, जिसमें ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और लेफ्ट शामिल हैं, को 29 सीटें मिल सकती हैं। खास बात यह है कि पिछले चुनाव में बीजेपी को मात्र 2 सीटें मिली थीं और उसका वोट शेयर भी 16.8 फीसदा था। सी-वोटर के एग्जिट पोल में भी मोदी की जबरदस्त वापसी। इसकी मानें तो बीजेपी की अगुआई वाला गठबंधन 287 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी कर रहा है। आपको बता दें कि अगर 23 मई को नतीजे इन एग्जिट पोल्स के अनुसार रहे तो केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में NDA की सरकार आसानी से बन जाएगी। टाइम्स नाउ-वीएमआर सर्वे के मुताबिक सबसे ज्यादा 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बीजेपी गठबंधन को 49 सीटें मिल रही हैं, जबकि उसे अकेले 47 सीटें मिलने का अनुमान है। यहां सबसे करारा झटका महागठबंधन को लगता दिख रहा है। एसपी-बीएसपी और आरएलडी के साझा गठबंधन को महज 29 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के सघन प्रचार के बाद भी कांग्रेस के महज दो सीटों पर ही जीतने की संभावना है। एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 306 सीटें मिल सकती हैं जो बहुमत के जादुई आंकड़े से 34 सीटें ज्यादा हैं। व टाइम्स नाउ-VMR एग्जिट पोल के मुताबिक UPA 132 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। अन्य दलों के खाते में 104 सीटें जाती दिख रही हैं। एग्जिट पोल में मोदी सरकार की वापसी, हमारे सहयोगी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ और वीएमआर के सर्वे के मुताबिक बीजेपी की अगुआई वाले NDA की सत्ता में शानदार तरीके से वापसी होगी। मोदी लहर के आगे ऐंटी-इनकंबेंसी फैक्टर धराशायी हो गया और बिखरा दिख रहा विपक्ष मौजूदा सरकार की सत्ता को हिलाने में नाकाम रहा।Lok Sabha Chunav 2019: एग्जिट पोल्स का दावा, आसानी से बहुमत हासिल कर लेगा NDA, क्लिक कर पढ़ें पूरी खबरटाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे के मुताबिक 29 सीटों वाले मध्य प्रदेश में 2014 में बीजेपी को 27 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली थीं। इस बार राज्य की सत्ता भले ही कांग्रेस को मिल गई हो पर वह लोकसभा चुनावों में बीजेपी का ज्यादा नुकसान नहीं कर सकी है। टाइम्स नाउ की मानें तो इस बार BJP को 21 और कांग्रेस को 8 सीटें मिल सकती हैं।48 लोकसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में बीजेपी+ ने पिछली बार 42 सीटें जीती थीं और कांग्रेस+ को 6 सीटें मिली थीं। हालांकि इस बार टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 38 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है जबकि यही नुकसान UPA में बढ़त के तौर पर जुड़कर उसकी सीटों की संख्या 10 तक पहुंचा सकता है।टाइम्स नाउ-VMR सर्वे की मानें तो पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में बीजेपी 4 सीटें गंवा सकती है। पिछली बार उसने सभी 26 सीटों पर फतह हासिल की थी लेकिन इस बार 4 सीटें कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही हैं।78 फीसदी वोटों के साथ कांग्रेस+ को 15 सीटें मिल सकती हैं जबकि 2.98 फीसदी वोट शेयरों की कमी के साथ BJP+ को 25 सीटें मिल सकती हैं।31.86 फीसदी वोटों के साथ BJP 9 सीटों के फायदे में दिख रही है। वहीं, राज्य में सरकार चला रही ममता बनर्जी की पार्टी TMC का वोट शेयर आंशिक रूप से ही सही पर घट सकता है।एग्जिट पोल, पश्चिम बंगालः 42 सीटों वाले इस राज्य में बीजेपी 11 सीटें जीतती दिख रही है। कांग्रेस को 2 और अन्य, जिसमें ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और लेफ्ट शामिल हैं, को 29 सीटें मिल सकती हैं। खास बात यह है कि पिछले चुनाव में बीजेपी को मात्र 2 सीटें मिली थीं और उसका वोट शेयर भी 16.8 फीसदा था।Sun, 19 May 2019 18:33:42 लोकसभा चुनाव में सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होने का साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए हैं। टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन फिर से सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। टाइम्स नाउ-वीएमआर के अनुसार, एनडीए गठबंधन को 306 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, यूपीए को 132 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि अन्य को 104 सीटें मिलती दिख रही हैं।2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी+ को यूपी में 43.3 फीसदी वोट मिले थे। दिलचस्प यह है कि एसपी, बीएसपी और RLD के महागठबंधन के बावजूद सत्ताधारी NDA का वोट शेयर बढ़कर 44.8 फीसदी तक पहुंच सकता है। तुलनात्मक रूप से देखें तो पिछली बार तीनों दलों को 42.65 फीसदी वोट मिले थे जबकि इस बार साथ लड़ने के बाद भी महागठबंधन का वोट शेयर घटा है।सी-वोटर के एग्जिट पोल में भी मोदी की जबरदस्त वापसी। इसकी मानें तो बीजेपी की अगुआई वाला गठबंधन 287 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी कर रहा है। आपको बता दें कि अगर 23 मई को नतीजे इन एग्जिट पोल्स के अनुसार रहे तो केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में NDA की सरकार आसानी से बन जाएगी।टाइम्स नाउ-वीएमआर सर्वे के मुताबिक सबसे ज्यादा 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बीजेपी गठबंधन को 49 सीटें मिल रही हैं, जबकि उसे अकेले 47 सीटें मिलने का अनुमान है। यहां सबसे करारा झटका महागठबंधन को लगता दिख रहा है। एसपी-बीएसपी और आरएलडी के साझा गठबंधन को महज 29 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के सघन प्रचार के बाद भी कांग्रेस के महज दो सीटों पर ही जीतने की संभावना है।एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 306 सीटें मिल सकती हैं जो बहुमत के जादुई आंकड़े से 34 सीटें ज्यादा हैं। व टाइम्स नाउ-VMR एग्जिट पोल के मुताबिक UPA 132 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। अन्य दलों के खाते में 104 सीटें जाती दिख रही हैं।एग्जिट पोल में मोदी सरकार की वापसी, हमारे सहयोगी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ और वीएमआर के सर्वे के मुताबिक बीजेपी की अगुआई वाले NDA की सत्ता में शानदार तरीके से वापसी होगी। मोदी लहर के आगे ऐंटी-इनकंबेंसी फैक्टर धराशायी हो गया और बिखरा दिख रहा विपक्ष मौजूदा सरकार की सत्ता को हिलाने में नाकाम रहा।एग्जिट पोल से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'इलेक्टोरल बॉन्ड, ईवीएम से चुनाव के शेड्यूल तक नमो टीवी, मोदी की आर्मी और अब केदारनाथ का ड्रामा, चुनाव आयोग मोदी के सामने नतमस्तक। चुनाव आयोग खुद डरा हुआ है, अब और नहीं।'सातवें और आखिरी चरण के चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसमें 7.27 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले जिनमें 3.47 करोड़ महिलाएं थीं। इसके साथ ही 542 लोकसभा सीटों पर चुनाव खत्म हुए। वेल्लोर सीट पर चुनाव टाले गए हैं।चंद्रबाबू नायडू ने जब तीसरे मोर्चे की बातें शुरू की थीं तब उन्होंने इसे गैर बीजेपी और गैर कांग्रेसी बनाने की बात कही थी। लेकिन बीतते वक्त के साथ नायडू कांग्रेस के प्रति थोड़े नरम पड़ गए। बाद में उनकी पार्टी टीडीपी की तरफ से कहा गया कि तीसरे मोर्चे में कांग्रेस चाहे तो आ सकती है लेकिन उसे पीएम पद नहीं दिया जाएगा और सरकार भी तीसरे मोर्चे की कही जाएगी।मतदान खत्म होते-होते सियासी हलचल भी बढ़ गई है। दो बार चंद्रबाबू नायडू कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिल चुके हैं। उन्होंने एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की और खबर है कि बीएसपी सुप्रीमो मायावती भी सोनिया गांधी से मुलाकात करने आने वाली हैं।आखिरी चरण के मतदान में भी पश्चिम बंगाले से हिंसा की खबरें आ रही हैं। हालांकि इस बार पश्चिम बंगालम में वोटिंग टर्नआउट अच्छा है। शाम पांच बजे तक बंगाल में 64 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस बार पश्चिम बंगाल को लेकर बीजेपी उत्साहित नजर आ रही है। थोड़ी ही देर में हम आपको बताएंगे कि आखिर पश्चिम बंगाल में बीजेपी कितनी सीटें जीत सकती है।राजनीतिक पार्टियां अकसर उन एजेंसियों पर पक्षपात का आरोप लगाती रही हैं जिनके अनुमान उनके पक्ष में नहीं होते।रिप्रजंटेशन ऑफ द पीपल ऐक्ट, 1951 के सेक्शन 126A के तहत चुनाव के शुरू होने से पहले और आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होने के आधे घंटे के बाद ही एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल दिखाए जा सकते हैं। अगर नियम तोड़ा जाता है तो सजा का प्रावधान है।आइए हम आपको बताते हैं कि एग्जिट पोल कराने का तरीका क्या होता है। दरअसल एजेंसियां वोट डालने के तुरंत बाद वोटर्स की राय जानती हैं और उसी के आधार पर नतीजे तैयार किए जाते हैं। हालांकि यह सही रूप से पता कर पाना बड़ा मुश्किल होता है। वहीं वोटिंग से पहले वोटर्स की राय जानकर जो अनुमान लगाए जातें हैं उन्हें ओपिनियन पोल कहते हैं।भारत में सबसे पहले एग्जिट पोल सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डिवेलपिंग सोसाइटीज ने जारी किए थे।आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर एग्जिट पोल क्या होते हैं। लगभग सभी बड़े चैनल्स और एजेंसियां मिलकर आखिरी चरण के मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल दिखाती हैं। इसमें बताया जाता है कि नतीजे किसके पक्ष में होंगे और किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं। हालांकि जरूरी नहीं है कि परिणाम भी एग्जिट पोल के मुताबिक ही आएं क्योंकि यह सर्वे पर आधारित होता है और सर्वे शत प्रतिशत सही हों, इसकी गारंटी नहीं होती।Sun, 19 May 2019 17:09:59 2015 में बिहार के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल बुरी तरह फेल हुए थे। एग्जिट पोल में बीजेपी+ को जेडीयू और आरजेडी के गठबंधन से आगे बताया गया था लेकिन गठबंधन को 178 सीटों पर जीत मिली और बीजेपी+ केवल 58 सीटों पर सिमट गई।1998 में लोकसभा चुनाव के दौरान ज्यादातर एग्जिट पोल के अनुमान सही ठहरे थे। सभी एग्जिट पोल में बीजेपी के अगुवाई वाले गठबंधन को बहुमत के करीब बताया गया था। नतीजों मे बीजेपी को 252 और कांग्रेस को 166 सीटें मिली थीं। इसके अलावा अन्य पार्टियों को 119 सीटें हासिल हुई थीं।2004 की ही तरह 2009 में भी एग्जिट पोल फेल हुए थे। ज्यादार एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया था लेकिन फिर से कांग्रेस अकेले ही 200 के पार पहुंच गई। परिणाम जबरदस्त थे और कांग्रेस को अकेले 206 सीटें मिली थीं।2004 में एनडीए को 189 सीटें मिली थीं और कांग्रेस के अगुवाई वाले यूपीए को 222 सीटें मिली थीं। यूपीए की जीत के बाद डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने और 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे।एग्जिट पोल की नाकामी की बात करें तो 2004 को भुलाया नहीं जा सकता। उस साल ज्यादातर एग्जिट पोल में कहा गया था कि अटल बिहारी बीजेप अगुवाई वाली एनडीए सरकार एक बार फिर सत्ता में आएगी लेकिन परिणाम कुछ और ही आए।2014 के आम चुनाव के एग्जिट पोल काफी सफल रहे थे। ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही थी। नतीजे तो और भी हैरान करने वाले थे क्योंकि अकेले बीजेपी को ही बहुमत मिल गया था और कांग्रेस मात्र 44 सीटों पर सिमटकर रह गई थी।पिछले आम चुनावों के एग्जिट पोल बड़ी तस्वीर पेश खरते हैं लेकिन परिणाम इससे अलग होते हैं। हालांकि परिणाम एग्जिट पोल के आसपास रहने की ही उम्मीद रहती है। आइए हम आपको बताते हैं कि कब ऐसा हुआ जब एग्जिट पोल कामयाब या नाकाम रहे।मतदान खत्म होने के बाद नतीजों के ऐलान से पहले एजेंसियां अपना एग्जिट पोल देती हैं। परिणाम आने तक सर्वे के परिणाम ही चर्चा का विषय होते हैं। हम आपको बताएंगे कि हमारा सर्वे किस पार्टी को कितनी सीट दे रहा है।17वीं लोकसभा के लिए सातवें और आखिरी चरण का मतदान जारी है। अब राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम लोगों की निगाहें एग्जिट पोल्स पर टिकी हैं। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में हुआ। पहला चरण 11 अप्रैल को हुआ, इसके बाद 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोट डाले गए। अब लोग एग्जिट पोल का इंतजार कर रहे हैं। आज आखिरी चरण का मतदान जारी है। इस बार बंगाल में वोटर टर्नआउट पहले की अपेक्षा ज्यादा रहा वहीं उत्तर प्रदेश में 2014 की अपेक्षा काफी कम हो गया है। उत्तर प्रदेश में बीएसपी और एसपी के साथ आने से कहा जा रहा है कि बीजेपी की सीटें कम होंगी। पिछली बारी बीजेपी और इसके सहयोगियों ने मिलकर 73 सीटें जीती थीं।लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सात चरणों में मतदान हुआ था। इसमें पहले चरण के लिए वोटिंग 11 अप्रैल और आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोटिंग हुई थी। 19 मई से पहले 12 मई को वोट डाले गए थे। आखिरी के दो चरणों बंगाल में काफी हिंसा हुई और इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार खत्म करवा दिया। 12 मई को भी पश्चिम बंगाल में कई जगह झड़प हुईं। कुछ कार्यकर्ताओं की हत्या भी हुई। 19 मई यानी आखिरी चरण में कई जगहों से हिंसा की खबर है। बाकी राज्यों में छुटपुट हिंसा की घटनाएं ही सामने आईं। अब लोगों की निगाहें 23 मई पर टिकी हैं जब चुनाव के परिणाम आएंगे लेकिन इससे पहले हम आपको अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे में मिले एग्जिट पोल बता रहे हैं।पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल , दूसरे चरण की 18 अप्रैल , तीसरे चरण की 23 अप्रैल , चौथे चरण की 29 अप्रैल , पांचवे चरण की 6 मई , छठे चरण की 12 मई , सातवें चरण की 19 मई को हुई थी। लोकसभा चुनाव की वोटिंग शुरू होने से पहले हुए ऑपिनियन पोल की बात करें तो Times Now-VMR के सर्वे में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा था। इसमें एनडीए को 252 सीटें मिलने का अनुमान था। वहीं यूपीए को 150 के नीचे रखा गया था। हर बार की तरह इसबार भी CSDS, CVoter, नीलसन, चाणक्य जैसी बड़ी एजेंसियों के एग्जिट पोल्स पर हमारी नजर रहेगी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बयान और मोदी के विवादित बोलचुनावों में कई नेताओं की ऐसी ज़ुबान फिसली है कि वो निजी ज़िंदगी में भी तांक-झांक पर उतर आए हैं.
Read more »
कच्छ लोकसभा सीट: 1996 से नहीं हारी है बीजेपी, इस बार क्या होगा?– News18 हिंदी2019 में मुकाबला बीजेपी के विनोद चावडा और कांग्रेस के नरेश माहेश्वरी के बीच होगा. बहुजन समाज पार्टी के लखूभाई वाघेला सहित यहां दस उम्मीदवार मैदान में हैं. प्रवीण तोगड़िया की पार्टी हिंदुस्तान निर्माण दल ने भी उम्मीदवार खड़ा किया है.
Read more »
अमित शाह के शोडशो में बवाल के बीच तोड़ी गई ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्तिLoksabha Elections 2019: यह घटना विद्यासागर कॉलेज की है, जहां सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के छात्र परिषद और बीजेपी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हुई थी।
Read more »
अमित शाह के रोड शो के दौरान हंगामा, काले झंडे, पथराव, लाठीचार्जपश्चिम बंगाल पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप, ममता बनर्जी ने कहा बाहर से गुंडों को लाकर हंगामा और हिंसा कराई.
Read more »
अमित शाह के रोड शो के दौरान हंगामा, पथराव, लाठीचार्जपश्चिम बंगाल पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप, ममता बनर्जी ने कहा बाहर से गुंडों को लाकर हंगामा और हिंसा कराई.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: जानिए क्या होते हैं एग्जिट पोल, कैसे निकलते हैं आंकड़ेलोकसभा चुनाव के आखिर चरण में 19 मई को वोट डाले जाएंगे. इसके बाद 23 मई को वोटों की गिनती होगी और फिर चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे. लेकिन वोटिंग खत्म होने के ठीक बाद एग्जिट पोल जारी किए जाते हैं, जिनके जरिए ये कयास लगाए जाते हैं कि इस बार किसको कितनी सीट मिलेगी और कौन सरकार बनाएगा. अब यहां सवाल यह उठता है कि आखिर एग्जिट पोल क्या होते हैं और इसके आंकड़े कैसे निकाले जाते हैं? इसको विस्तार से जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर...
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : एग्ज़िट पोल पर चुनाव आयोग का विरोधाभासी रवैयापार्टियों के बड़े खर्चे, नेताओं की बद्जुबानी, पेड न्यूज़ और आचार संहिता के संगठित उल्लंघन को रोकने में विफल चुनाव आयोग द्वारा, राजनीतिक विश्लेषण को रोकने का अतिरेकी प्रयास, आयोग की प्रभुसत्ता को और भी अप्रासंगिक बना देगा.
Read more »
Exit Poll Result 2019: आज आएगा आजतक का एग्जिट पोल, ऐसे देख पाएंगे आपLok Sabha Chunav Exit Poll Result 2019 आज शाम 4 बजे से आजतक और एक्सिस माई इंडिया पर एग्जिट पोल आएगा. इस एग्जिट पोल (Exit Poll) को आप आजतक चैनल के साथ aajtak.in पर भी लाइव देख सकेंगे.
Read more »
Exit Polls: पिछले चुनाव में क्या थे एग्जिट पोल के नतीजे और कितने थे सटीक?अब जब 2019 के एग्जिट पोल और नतीजे दोनों ही लोगों के सामने होंगे, ऐसे में हम आपको 5 साल पुरानी तस्वीर सामने रख रहे हैं.
Read more »
वेबदुनिया पर लोकसभा चुनाव 2019 के Exit poll के नतीजेकिसकी बन सकती है सरकार, किसके नसीब में हो सकती है हार, वेबदुनिया ने वरिष्ठ पत्रकारों से चर्चा कर exitpoll तैयार किया है, जिसे आप जान सकते हैं आज शाम 7 बजे से, तो जरूर जुड़िए हमारे साथ ExitPolls EXITPolls2019 votinground7
Read more »
