Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण में 96 सीटों पर 13 मई को वोटिंग होनी है , जिसके लिए आज चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा।
Lok Sabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार 13 मई को चौथे चरण के लिए 96 सीटों पर वोटिंग होनी है। चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर 1717 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। खास बात यह है कि इसी चरण में आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर भी वोटिंग होगी। इस चरण में मोदी सरकार के मंत्रियों से लेकर विपक्ष के कई दिग्गज राजनेताओं की सीटों पर भी वोटिंग होनी है, जिसके चलते यह चरण काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक चौथे चरण में की 96 सीटों में मोदी सरकार के 5 बड़े मंत्रियों से लेकर एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेटर और एक अभिनेता समेत कई दिग्गज राजनेताओं की किस्मत दांव पर होगी। वहीं आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के लिए वोटिंग होनी है। यहां बीजेपी ने पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी के साथ गठबंधन किया था। Also Readपिता ने लगाया गले तो भावुक हो गए सीएम केजरीवाल, मां ने आरती उतार किया स्वागत दांव पर इन दिग्गज नेताओं की सीटें कन्नौज से मैदान में अखिलेश यादव : समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव सपा का गढ़ मानी जाने वाली कन्नैज लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी ने इस सीट से एक बार फिर सुब्रत पाठक को खड़ा किया था। पिछले चुनाव के दौरान सुब्रत पाठक ने अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव को हरा दिया था। अब यह देखना अहम होगा कि इस सीट से अखिलेश जीत दर्ज कर पाते हैं या नहीं। कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा को फिर मिला है मौका : महुआ मोइत्रा जीत पाएंगी कृष्णानगर सीट: पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट सांसद महुआ मोइत्रा के चलेत हॉट सीट बनी हुई है। बीजेपी ने यहां से राजा कृष्णचंद्र राय के परिवार की सदस्य अमृता राय को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं सीपीआईएम ने एसएम सादी को टिकट दिया है। इस सीट पर टोटल 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ युसुफ पठान : पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के बड़े नेता अधीर रंजन चौधरी चुनावी मैदान में हैं। तृणमूल कांग्रेस ने क्रिकेटर यूसुफ पठान पर दांव लगाया है। बीजेपी ने यहां निर्मल कुमार साहा उतरे हैं। खास बात यह है कि इस सीट पर बसपा भी चुनाव लड़ रही है। बीएसपी ने यहां संतोष विश्वास को टिकट दिया था। कुल मिलाकर इस सीट पर करीब 15 प्रत्याशी हैं। Also Readपीएम मोदी ने शरद पवार को साथ आने का दिया ऑफर, एनसीपी सुप्रीमो ने दिया जवाब उजियारपुर से फिर चुनावी मैदान में नित्यानंद राय : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंदर राय एक बार फिर बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनके खिलाफ तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी ने आलोक कुमार मेहता और बीएसपी ने मोहन कुमार मौर्या चुनावी मैदान में उतारा है। उन्नाव से चुनावी मैदान में साक्षी महाराज: उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से आने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद साक्षी महराज काफी चर्चा में रहते हैं। बीजेपी ने उन्हें एक बार फिर चुनावी मैदान में उन्नाव से टिकट दिया है। पिछले चुनाव में उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की थी। इस सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी अनु टंडन हैं, जबकि बसपा ने यहां अशोक कुमार पांडेय को टिकट दिया है। हैदराबाद में ओवैसी के सामने माधवी लता ने दी है चुनौती : हैदराबाद हमेशा ही सबसे हॉट सीटों में जानी जाती है। यहां से एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी चुनावी मैदान में हैं, जो कि पिछले लंबे वक्त से चुनाव जीतते रहे हैं। बीजेपी ने यहां से इस बार माधवी लता को उतारा है। वहीं कांग्रेस ने मोहम्मद वलीउल्लाह समीर, बसपा ने केएस कृष्णा और भारत राष्ट्र समिति ने श्रीनिवास यादव गड्डाम को टिकट दिया है। Also Readराहुल गांधी ने स्वीकार किया पूर्व जजों का फेस-टू-फेस बहस वाला न्योता, बोले – मैं तैयार, मोदी नहीं मानेंगे अजय मिश्रा टेनी की होगी कड़ी परीक्षा : उत्तर प्रदेश की खीरी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने समाजवादी पार्टी ने उत्कर्ष वर्मा 'मधुर' और बसपा ने अंशय कालरा को उतारा है। टेनी के बेटे पर किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर में किसानों पर कार चढ़ाने का आरोप लगा है, जिसके चलते वह लंबे समय तक विवादों में बने रहे थे, लेकिन इन विवादों के बावजूद एक बार फिर इस सीट से टेनी पर ही भरोसा जताया है। गिरिराज सिंह की बेगूसराय सीट : बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर इस बार भी सभी की नजर है। इस सीट से एक बार फिर बीजेपी के काफी चर्चित नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह चुनावी मैदान में हैं। यहां से बसपा ने चंदन कुमार दास और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने अवधेश कुमार राय को उतारा है। इंडी गठबंधन के तहत यह सीट सीपीआई के खाते में गई है। बता दें कि पिछले चुनाव में इस सीट से सीपीआईएम ने कन्हैया कुमार को टिकट दिया था, हालांकि वो बुरी तरह हार गए थे।.
Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार 13 मई को चौथे चरण के लिए 96 सीटों पर वोटिंग होनी है। चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर 1717 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। खास बात यह है कि इसी चरण में आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर भी वोटिंग होगी। इस चरण में मोदी सरकार के मंत्रियों से लेकर विपक्ष के कई दिग्गज राजनेताओं की सीटों पर भी वोटिंग होनी है, जिसके चलते यह चरण काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक चौथे चरण में की 96 सीटों में मोदी सरकार के 5 बड़े मंत्रियों से लेकर एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेटर और एक अभिनेता समेत कई दिग्गज राजनेताओं की किस्मत दांव पर होगी। वहीं आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के लिए वोटिंग होनी है। यहां बीजेपी ने पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी के साथ गठबंधन किया था। Also Readपिता ने लगाया गले तो भावुक हो गए सीएम केजरीवाल, मां ने आरती उतार किया स्वागत दांव पर इन दिग्गज नेताओं की सीटें कन्नौज से मैदान में अखिलेश यादव : समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव सपा का गढ़ मानी जाने वाली कन्नैज लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी ने इस सीट से एक बार फिर सुब्रत पाठक को खड़ा किया था। पिछले चुनाव के दौरान सुब्रत पाठक ने अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव को हरा दिया था। अब यह देखना अहम होगा कि इस सीट से अखिलेश जीत दर्ज कर पाते हैं या नहीं। कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा को फिर मिला है मौका : महुआ मोइत्रा जीत पाएंगी कृष्णानगर सीट: पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट सांसद महुआ मोइत्रा के चलेत हॉट सीट बनी हुई है। बीजेपी ने यहां से राजा कृष्णचंद्र राय के परिवार की सदस्य अमृता राय को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं सीपीआईएम ने एसएम सादी को टिकट दिया है। इस सीट पर टोटल 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ युसुफ पठान : पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के बड़े नेता अधीर रंजन चौधरी चुनावी मैदान में हैं। तृणमूल कांग्रेस ने क्रिकेटर यूसुफ पठान पर दांव लगाया है। बीजेपी ने यहां निर्मल कुमार साहा उतरे हैं। खास बात यह है कि इस सीट पर बसपा भी चुनाव लड़ रही है। बीएसपी ने यहां संतोष विश्वास को टिकट दिया था। कुल मिलाकर इस सीट पर करीब 15 प्रत्याशी हैं। Also Readपीएम मोदी ने शरद पवार को साथ आने का दिया ऑफर, एनसीपी सुप्रीमो ने दिया जवाब उजियारपुर से फिर चुनावी मैदान में नित्यानंद राय : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंदर राय एक बार फिर बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनके खिलाफ तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी ने आलोक कुमार मेहता और बीएसपी ने मोहन कुमार मौर्या चुनावी मैदान में उतारा है। उन्नाव से चुनावी मैदान में साक्षी महाराज: उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से आने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद साक्षी महराज काफी चर्चा में रहते हैं। बीजेपी ने उन्हें एक बार फिर चुनावी मैदान में उन्नाव से टिकट दिया है। पिछले चुनाव में उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की थी। इस सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी अनु टंडन हैं, जबकि बसपा ने यहां अशोक कुमार पांडेय को टिकट दिया है। हैदराबाद में ओवैसी के सामने माधवी लता ने दी है चुनौती : हैदराबाद हमेशा ही सबसे हॉट सीटों में जानी जाती है। यहां से एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी चुनावी मैदान में हैं, जो कि पिछले लंबे वक्त से चुनाव जीतते रहे हैं। बीजेपी ने यहां से इस बार माधवी लता को उतारा है। वहीं कांग्रेस ने मोहम्मद वलीउल्लाह समीर, बसपा ने केएस कृष्णा और भारत राष्ट्र समिति ने श्रीनिवास यादव गड्डाम को टिकट दिया है। Also Readराहुल गांधी ने स्वीकार किया पूर्व जजों का फेस-टू-फेस बहस वाला न्योता, बोले – मैं तैयार, मोदी नहीं मानेंगे अजय मिश्रा टेनी की होगी कड़ी परीक्षा : उत्तर प्रदेश की खीरी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने समाजवादी पार्टी ने उत्कर्ष वर्मा 'मधुर' और बसपा ने अंशय कालरा को उतारा है। टेनी के बेटे पर किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर में किसानों पर कार चढ़ाने का आरोप लगा है, जिसके चलते वह लंबे समय तक विवादों में बने रहे थे, लेकिन इन विवादों के बावजूद एक बार फिर इस सीट से टेनी पर ही भरोसा जताया है। गिरिराज सिंह की बेगूसराय सीट : बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर इस बार भी सभी की नजर है। इस सीट से एक बार फिर बीजेपी के काफी चर्चित नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह चुनावी मैदान में हैं। यहां से बसपा ने चंदन कुमार दास और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने अवधेश कुमार राय को उतारा है। इंडी गठबंधन के तहत यह सीट सीपीआई के खाते में गई है। बता दें कि पिछले चुनाव में इस सीट से सीपीआईएम ने कन्हैया कुमार को टिकट दिया था, हालांकि वो बुरी तरह हार गए थे।
Lok Sabha Elections 2024 Akhilesh Yadav Nityanand Rai Ajai Mishra Teni Sakshi Maharaj Narendra Modi Congress Lok Sabha Chunav 4Th Phase Voting
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शादी का सीजन, भीषण गर्मी और… वोटिंग में गिरावट पर क्या है चुनाव अधिकारियों का आकलनLok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भले ही चुनाव प्रचार जारी है लेकिन पहले चरण की वोटिंग में कम वोट प्रतिशत से चुनाव आयोग की चिंता बढ़ गई है।
Read more »
Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 26 को मतदानLok Sabha Election 2024: देश में 26 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर आज शाम को यानी 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार का पहिया थम जाएगा.
Read more »
प्रियंका गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, सोनिया गांधी के गले में कभी मंगलसूत्र नहीं देखाAjmer Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के रण में दूसरे चरण का प्रचार आज थम गया दूसरे चरण Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
राहुल का नाम आगे लेकिन मचल रहे रॉबर्ट वाड्रा… अमेठी में किस करवट बैठेगा ऊंट?Lok Sabha Chunav 2024: आज अमेठी और रायबरेली को लेकर कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक होनी है। संशय यह है कि अमेठी से राहुल चुनावी मैदान में उतरेंगे या नहीं।
Read more »
Lok Sabha Election Phase 4: अखिलेश से लेकर ओवैसी मैदान में, जानें किन सीटों पर VIP आजमाएंगे किस्मत?Lok Sabha Election 2024 Fourth Phase Hot Seats analysis: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में जनता 10 राज्यों और UT की 93 सीटों पर 1717 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी.
Read more »