राहुल का नाम आगे लेकिन मचल रहे रॉबर्ट वाड्रा… अमेठी में किस करवट बैठेगा ऊंट?

Lok Sabha Chunav News

राहुल का नाम आगे लेकिन मचल रहे रॉबर्ट वाड्रा… अमेठी में किस करवट बैठेगा ऊंट?
Rahul Gandhi Robert VadraCongressAmethi Raebareli
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 63%

Lok Sabha Chunav 2024: आज अमेठी और रायबरेली को लेकर कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक होनी है। संशय यह है कि अमेठी से राहुल चुनावी मैदान में उतरेंगे या नहीं।

Lok Sabha Chunav Amethi Seat: केरल की वायनाड सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग पूरी हो गई, जिसके बाद यह उम्मीद की गई थी कि राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान हो सकता है। आज इसी को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें यूपी के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है। इसके चलते यह माना जा रहा है कि पार्टी आज यूपी की दो बची हुई सीटों, यानी अमेठी और रायबरेली सीट पर प्रत्याशी घोषित कर सकती है। सूत्रों द्वारा यह कहा जा रहा है कि अमेठी से एक बार फिर राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। आज इसको लेकर सीईसी में कांग्रेस अपनी मुहर भी लगा सकती है लेकिन खास बात यह है अमेठी या रायबरेली से नाम राहुल गांधी का चर्चा में है लेकिन उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा खुद भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। रॉबर्ट वाड्रा पिछले कुछ दिनों में कई बार यह इच्छा जाहिर कर चुके हैं कि वे भी चुनाव मैदान में उतरना चाहते हैं। आज चुनाव समिति की बैठक के पहले एक बार फिर वाड्रा ने ऐसी ही इच्छा जताई है और यह तक कह दिया कि जनता खुद चाहती है कि वे चुनाव लड़ें। Also Readमणिपुर में फिर भड़की हिंसा, CRPF पर उपद्रवियों ने बोला हमला, 2 जवान शहीद चुनाव लड़ना चाहते हैं रॉबर्ट वाड्रा दरअसल, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि पूरा देश उनके सक्रिय राजनीति में आने की इच्छा रखता है। रॉबर्ट वाड्रा ने यह भी दावा किया कि अमेठी से मौजूदा सांसद स्मृति इरानी ने अपने वादे पूरे नहीं किए है। स्मृति के खिलाफ बयान देकर रॉबर्ट कहीं न कहीं सीधे तौर पर राहुल गांधी को चुनौती दे रहे हैं कि अमेठी से वह राहुल की जगह चुनाव लड़ना चाहते हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि पूरा देश चाहता है कि एक्टिव पॉलिटिक्स में आऊं क्योंकि मैं हमेशा देश के लोगों के बीच रहा हूं। लोग हमेशा चाहते हैं कि मैं उनके क्षेत्र में रहूं। मैंने 1999 से वहां प्रचार किया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, तो मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। Also Read‘अरविंद केजरीवाल को बस सत्ता का मोह, मंत्री बहा रहे घड़ियाली आंसू’, आखिर क्यों दिल्ली सरकार पर आगबबूला हुआ हाई कोर्ट गांधी परिवार के सदस्य को जिताएगी जनता वाड्रा ने इससे पहले कहा था कि अमेठी की जनता चाहती है कि गांधी परिवार का कोई आए, वे उस व्यक्ति की भारी अंतर से जीत सुनिश्चित करेंगे। वे यह भी उम्मीद करते हैं कि अगर मैं राजनीति में अपना पहला कदम उठाऊं और सांसद बनने के बारे में सोचूं तो मुझे अमेठी का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा लंबे वक्त से चुनाव लड़ने की इच्छा जताते रहे हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी उनके नाम पर सहमत होती नजर आ रही है। इसकी वजह यह है कि पार्टी अब परिवारवाद का एक और आरोप अपने मत्थे लेने से बच रही है, साथ ही रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ बीजेपी लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रही है। भले ही मामले लंबित हैं लेकिन जनता में बीजेपी ने वाड्रा को लेकर नेगिटिव परसेप्शन बनाने में काफी हद तक सफलता पाई है, जिसके चलते ही कांग्रेस रॉबर्ट को इस सीट से चुनाव लड़ाने पर सहमत नहीं दिख रही है।.

Lok Sabha Chunav Amethi Seat: केरल की वायनाड सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग पूरी हो गई, जिसके बाद यह उम्मीद की गई थी कि राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान हो सकता है। आज इसी को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें यूपी के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है। इसके चलते यह माना जा रहा है कि पार्टी आज यूपी की दो बची हुई सीटों, यानी अमेठी और रायबरेली सीट पर प्रत्याशी घोषित कर सकती है। सूत्रों द्वारा यह कहा जा रहा है कि अमेठी से एक बार फिर राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। आज इसको लेकर सीईसी में कांग्रेस अपनी मुहर भी लगा सकती है लेकिन खास बात यह है अमेठी या रायबरेली से नाम राहुल गांधी का चर्चा में है लेकिन उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा खुद भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। रॉबर्ट वाड्रा पिछले कुछ दिनों में कई बार यह इच्छा जाहिर कर चुके हैं कि वे भी चुनाव मैदान में उतरना चाहते हैं। आज चुनाव समिति की बैठक के पहले एक बार फिर वाड्रा ने ऐसी ही इच्छा जताई है और यह तक कह दिया कि जनता खुद चाहती है कि वे चुनाव लड़ें। Also Readमणिपुर में फिर भड़की हिंसा, CRPF पर उपद्रवियों ने बोला हमला, 2 जवान शहीद चुनाव लड़ना चाहते हैं रॉबर्ट वाड्रा दरअसल, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि पूरा देश उनके सक्रिय राजनीति में आने की इच्छा रखता है। रॉबर्ट वाड्रा ने यह भी दावा किया कि अमेठी से मौजूदा सांसद स्मृति इरानी ने अपने वादे पूरे नहीं किए है। स्मृति के खिलाफ बयान देकर रॉबर्ट कहीं न कहीं सीधे तौर पर राहुल गांधी को चुनौती दे रहे हैं कि अमेठी से वह राहुल की जगह चुनाव लड़ना चाहते हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि पूरा देश चाहता है कि एक्टिव पॉलिटिक्स में आऊं क्योंकि मैं हमेशा देश के लोगों के बीच रहा हूं। लोग हमेशा चाहते हैं कि मैं उनके क्षेत्र में रहूं। मैंने 1999 से वहां प्रचार किया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, तो मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। Also Read‘अरविंद केजरीवाल को बस सत्ता का मोह, मंत्री बहा रहे घड़ियाली आंसू’, आखिर क्यों दिल्ली सरकार पर आगबबूला हुआ हाई कोर्ट गांधी परिवार के सदस्य को जिताएगी जनता वाड्रा ने इससे पहले कहा था कि अमेठी की जनता चाहती है कि गांधी परिवार का कोई आए, वे उस व्यक्ति की भारी अंतर से जीत सुनिश्चित करेंगे। वे यह भी उम्मीद करते हैं कि अगर मैं राजनीति में अपना पहला कदम उठाऊं और सांसद बनने के बारे में सोचूं तो मुझे अमेठी का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा लंबे वक्त से चुनाव लड़ने की इच्छा जताते रहे हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी उनके नाम पर सहमत होती नजर आ रही है। इसकी वजह यह है कि पार्टी अब परिवारवाद का एक और आरोप अपने मत्थे लेने से बच रही है, साथ ही रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ बीजेपी लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रही है। भले ही मामले लंबित हैं लेकिन जनता में बीजेपी ने वाड्रा को लेकर नेगिटिव परसेप्शन बनाने में काफी हद तक सफलता पाई है, जिसके चलते ही कांग्रेस रॉबर्ट को इस सीट से चुनाव लड़ाने पर सहमत नहीं दिख रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

Rahul Gandhi Robert Vadra Congress Amethi Raebareli Smriti Irani Vs Amethi Congress Lok Sabha Chunav Candidates लोकसभा चुनाव 2024 राहुल गांधी अमेठी स्मृति इरानी कांग्रेस रॉबर्ट वाड्रा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बांके बिहारी की शरण में पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, अमेठी से चुनाव लड़ने पर दिए बड़े संकेतबांके बिहारी की शरण में पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, अमेठी से चुनाव लड़ने पर दिए बड़े संकेतAmethi Lok Sabha election 2024: प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा मथुरा में सोमवार को बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. उन्होंने अमेठी लोकसभा चुनाव लड़ने पर सकारात्मक रुख दिखाया.
Read more »

'रॉबर्ट वाड्रा अबकी बार....,' राहुल गांधी के टिकट पर सस्पेंस के बीच अमेठी में लगे पोस्टर'रॉबर्ट वाड्रा अबकी बार....,' राहुल गांधी के टिकट पर सस्पेंस के बीच अमेठी में लगे पोस्टरइससे पहले अमेठी से उम्मीदवार बनने के सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा था कि देश के हर कोने में इस पर चर्चा चल रही है. यह जनता की पुकार है. उन्होंने कहा था कि वह लोगों की कड़ी मेहनत को समझते हैं. अमेठी के लोग चाहते हैं कि मैं उनका प्रतिनिधित्व करूं, उनके क्षेत्र में जाऊं और उनकी समस्याएं सुनूं ताकि वे प्रगति कर सकें.
Read more »

Lok Sabha Election 2024: PM Modi के आरोपों पर Priyanka Gandhi का पलटवारLok Sabha Election 2024: PM Modi के आरोपों पर Priyanka Gandhi का पलटवारअमेठी में रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन में लगाए गए पोस्टर
Read more »

लोकसभा चुनाव 2024 : अमेठी में हटाए गए रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन वाले पोस्टरलोकसभा चुनाव 2024 : अमेठी में हटाए गए रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन वाले पोस्टरअमेठी से हटाए गए रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन वाले पोस्टर
Read more »

अमेठी में लगे रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन वाले पोस्टर, पुलिस ने हटाने शुरू किएअमेठी में लगे रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन वाले पोस्टर, पुलिस ने हटाने शुरू किएकांग्रेस की अमेठी इकाई के प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा कि ये पोस्टर विरोधियों की साजिश का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भ्रम पैदा करने और जनता के बीच गलत संदेश फैलाने का प्रयास है. कांग्रेस ने अभी तक अमेठी सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. बहरहाल, पुलिस प्रशासन पोस्टर्स हटाने में लगे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:06:15