'रॉबर्ट वाड्रा अबकी बार....,' राहुल गांधी के टिकट पर सस्पेंस के बीच अमेठी में लगे पोस्टर

Robert Vadra News News

'रॉबर्ट वाड्रा अबकी बार....,' राहुल गांधी के टिकट पर सस्पेंस के बीच अमेठी में लगे पोस्टर
Robert Vadra On AmethiMathuraLok Sabha Election
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 63%

इससे पहले अमेठी से उम्मीदवार बनने के सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा था कि देश के हर कोने में इस पर चर्चा चल रही है. यह जनता की पुकार है. उन्होंने कहा था कि वह लोगों की कड़ी मेहनत को समझते हैं. अमेठी के लोग चाहते हैं कि मैं उनका प्रतिनिधित्व करूं, उनके क्षेत्र में जाऊं और उनकी समस्याएं सुनूं ताकि वे प्रगति कर सकें.

देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत जल्द वोटिंग होने जा रही है. लेकिन कांग्रेस ने अभी तक नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ अमेठी से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. लेकिन इस बीच अमेठी में कांग्रेस दफ्तर के बाहर रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर नजर आ रहे हैं.

अमेठी के गौरीगंज में कांग्रेस के दफ्तर के बाहर लगे इन पोस्टर्स पर लिखा है कि 'अमेठी की जनता करे पुकार, रॉबर्ट वाड्रा अब की बार'. बता दें कि इससे पहले अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा था कि अमेठी के लोग चाहते हैं कि वह उनका प्रतिनिधित्व करें. उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने पर फैसला सही समय में लिया जाएगा. #WATCH | Uttar Pradesh: Posters of Robert Vadra seen outside Congress' office in Gauriganj, Amethi pic.twitter.com/UN7SB5pffG— ANI UP/Uttarakhand April 24, 2024अमेठी से उम्मीदवार बनने पर रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा था?रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में आने के संकेत देते हुए कहा था कि देश में बदलाव का माहौल है. उनका पूरा परिवार इस पर लगन से काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि चाहे वह राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल रहें या नहीं, वह देश और इसके लोगों के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे. वाड्रा ने कहा था कि हम देश में धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने के प्रयास जारी रखेंगे.Advertisementअमेठी से उम्मीदवार बनने के सवाल पर वाड्रा ने कहा था कि देश के हर कोने में इस पर चर्चा चल रही है. यह जनता की पुकार है. उन्होंने कहा था कि वह लोगों की कड़ी मेहनत को समझते हैं. अमेठी के लोग चाहते हैं कि मैं उनका प्रतिनिधित्व करूं, उनके क्षेत्र में जाऊं और उनकी समस्याएं सुनूं ताकि वे प्रगति कर सकें. मैं भी राजनीति में आने का इच्छुक हूं लेकिन निर्णय सही समय पर लिया जाएगा. अभी कोई जल्दी नहीं है.'बता दें कि यूपी की लखनऊ, रायबरेली और अमेठी सीट पर पांचवें चरण के तहत 20 मई को वोटिंग होगी. पिछले चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को मिली थी हार राहुल गांधी पिछले चुनाव की तरह इस बार भी केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. हालांकि इस बार अभी तक क्लीयर नहीं है कि वो अमेठी से चुनाव लड़ेंगे या नहीं. 2019 के चुनावों में राहुल गांधी को अमेठी सीट से हार का सामना करना पड़ा था. उन्हें मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव में हराया था. हालांकि वो वायनाड सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे.अमेठी लोकसभा सीट में विधानसभा की 5 सीटें कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की 5 सीटें हैं. 2022 के चुनाव में अमेठी और गौरीगंज से समाजवादी पार्टी अपने दो विधायक बनाने में कामयाब रही थी जबकि सलोन सीट पर बहुत ही मामूली वोटों से हार गई थी. बीजेपी अमेठी में अपने तीन विधायक बनाने में सफल रही थी. ये भी देखेंLive TV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Robert Vadra On Amethi Mathura Lok Sabha Election Robert Vadra Congress Priyanka Gandhi Vadra Amethi Lok Sabha Polls Vrindavan Uttar Pradesh Lok Sabha Election Rahul Gandhi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बीजेपी के घोषणापत्र पर राहुल गांधी बोले- इससे ये दो शब्द गायब हैं...बीजेपी के घोषणापत्र पर राहुल गांधी बोले- इससे ये दो शब्द गायब हैं...कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा के चुनावी घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया दी है.
Read more »

उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस के पास फिलहाल रायबरेली लोकसभा सीट हैउत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस के पास फिलहाल रायबरेली लोकसभा सीट हैयहां से सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ रही हैं। अमेठी सीट 2019 में ही राहुल गांधी बीजेपी की स्‍मृति इरानी के हाथों गंवा चुके हैं।
Read more »

प्रियंका गांधी के सवाईमाधोपुर पहुंचते ही हुआ कुछ ऐसा, प्रशासन में मच गया हडकंप, जानिए पूरा मामलाप्रियंका गांधी के सवाईमाधोपुर पहुंचते ही हुआ कुछ ऐसा, प्रशासन में मच गया हडकंप, जानिए पूरा मामलाकांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सवाईमाधोपुर पहुंचने पर रविवार को एक रोचक वाकया देखने को मिला। प्रियंका गांधी के यू-टर्न लेने से प्रशासन में हडकंप मच गया।
Read more »

रॉबर्ट वाड्रा के बयान से कांग्रेस में हलचल: भीतरी कलह से जूझ रही पार्टी? अमेठी से चुनाव लड़ने पर कही बड़ी बातरॉबर्ट वाड्रा के बयान से कांग्रेस में हलचल: भीतरी कलह से जूझ रही पार्टी? अमेठी से चुनाव लड़ने पर कही बड़ी बाततीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में सोमवार की सुबह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे।
Read more »

Ground Report: जहां लगी दिल्ली दंगों की सबसे ज्यादा आग, सीलमपुर-जाफराबाद में कौन आगे- मनोज तिवारी या कन्हैया कुमार?दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट पर इस बार बीजेपी के मनोज तिवारी और कांग्रेस के कन्हैया कुमार के बीच में मुकाबला है। जानते हैं कि जमीन पर लोगों की क्या राय है।
Read more »

‘अमेठी की तरह वायनाड छोड़ भागेंगे शहजादे, उन्हें वहां…’, PM मोदी का राहुल गांधी पर बड़ा हमलाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:46:23