Lok Sabha Election Phase 5 Voting: 49 सीटें, 695 उम्मीदवार, 227 करोड़पति; 5वें चरण के चुनाव के बारे में सबकुछ

Lok Sabha Election 2024 News

Lok Sabha Election Phase 5 Voting: 49 सीटें, 695 उम्मीदवार, 227 करोड़पति; 5वें चरण के चुनाव के बारे में सबकुछ
Election 20245Th Phase Election5Th Phase Voting
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 68 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

Lok Sabha Election 2024 Phase 5: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए वोटिंग 20 मई को होनी है। आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए मतदान होना है। मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 695 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

मतदान का समय आम चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान 20 मई को है। आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए मतदान होना है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है। हालांकि, चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि मतदान बंद होने का समय संसदीय क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकता है। मतदाताओं के लिए सुविधाएं 49 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक उम्र के और दिव्यांग मतदाता को घर से आराम से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है। मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पानी, शेड, शौचालय, रैंप, स्वयंसेवक, व्हीलचेयर और बिजली जैसी सुविधाएं हैं। ये कदम इसलिए उठाए गए हैं, ताकि बुजुर्ग और विकलांग व्यक्ति सहित प्रत्येक मतदाता को आसानी से अपना वोट डाल सकें। गर्मी से निपटने के लिए भी विशेष ध्यान दिया गया है। सबसे ज्यादा उम्मीदवार महाराष्ट्र में इस चरण में 695 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। इनमें सबसे ज्यादा 264 उम्मीदवार महाराष्ट्र से हैं। जहां की सभी 13 सीटों पर चुनाव होना है। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की कुल 14 सीटों पर 144 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सबसे कम लद्दाख की एक सीट पर तीन उम्मीदवार उतरे हैं। प्रदेश सीट उम्मीदवार महाराष्ट्र 13 264 उत्तर प्रदेश 14 144 पश्चिम बंगाल 7 88 बिहार 5 80 झारखंड 3 54 ओडिशा 5 40 जम्मू-कश्मीर 1 22 लद्दाख 1 3 कुल 49 695 पांचवें चरण में 227 करोड़पति एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने पांचवें चरण में चुनाव लड़ रहे सभी 695 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 695 उम्मीदवारों में से 159 उम्मीदवार दागी हैं। इन पर अलग-अलग मामले चल रहे हैं। वहीं, 227 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने खुद को करोड़पति बताया है। पांचवें चरण में हर उम्मीदवार के पास औसतन 3.

56 करोड़ की संपत्ति है। एनसीपी के दो उम्मीदवारों की सबसे ज्यादा औसतन संपत्ति 54.64 करोड़ की संपत्ति है। भाजपा के अनुराग शर्मा सबसे अमीर प्रत्याशी पांचवें चरण में सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले उम्मीदवार अनुराग शर्मा हैं। उत्तर प्रदेश के झांसी से भाजपा प्रत्याशी ने कुल 212 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। इस मामले में दूसरे स्थान पर निर्दलीय नीलेश भगवान सांभरे हैं। महाराष्ट्र की भिवंडी सीट से चुनाव लड़ रहे सांभरे ने अपने हलफनामे में 116 करोड़ की दौलत बताई है। तीसरे सबसे धनी प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी पीयूष गोयल हैं। महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ रहे गोयल की संपत्ति 110 करोड़ की है। वहीं तीन उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति क्रमश 67 रुपये, 700 रुपये और 5427 रुपये बताई है। उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता तमाम उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो 293 उम्मीदवार 5वीं और 12वीं के बीच पढ़ाई किए हुए हैं। 349 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा बताई है। 26 उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं। 20 उम्मीदवार साक्षर जबकि पांच उम्मीदवार असाक्षर भी हैं। 12 प्रतिशत महिला उम्मीदवार उम्मीदवारों की आयु के आंकड़े देखें तो 207 उम्मीदवार 25 से 40 वर्ष के बीच के हैं। 384 प्रत्याशी 41 से 60 वर्ष के बीच हैं। 103 उम्मीदवारों की आयु 61 से 80 वर्ष है। एक प्रत्याशी ने अपनी आयु 82 वर्ष बताई है। पांचवें चरण के चुनाव में महिला प्रतिनिधित्व देखें तो इसमें 695 में से 82 यानी महज 12 प्रतिशत महिला उम्मीदवार हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Election 2024 5Th Phase Election 5Th Phase Voting Hot Seats Loksabha Election News In Hindi Election News In Hindi Election Hindi News लोकसभा चुनाव लोकसभा चुनाव 2024

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL मुकाबले के बीच चढ़ा लोकसभा चुनाव का खुमार, इस ख‍िलाड़ी ने हैदराबाद vs बेंगलुरु के मैच में ऐसा क्या कहा? VIDEO वायरलIPL मुकाबले के बीच चढ़ा लोकसभा चुनाव का खुमार, इस ख‍िलाड़ी ने हैदराबाद vs बेंगलुरु के मैच में ऐसा क्या कहा? VIDEO वायरलLok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting: देश में आज लोकसभा चुनाव के लिए आज (26 अप्रैल 2024) दूसरे चरण के लिए वोटिंग हो रही है.
Read more »

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting: यूपी की 10 सीटों पर वोटिंग आज, इन दिग्गजों की किस्मत EVM में होगी कैदUP Lok Sabha Election Phase 3 Voting: यूपी की 10 सीटों पर वोटिंग आज, इन दिग्गजों की किस्मत EVM में होगी कैदUP Lok Sabha Election Phase 3 Voting: यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए आज तीसरे चरण का मतदान होगा. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

LS Polls: छठे चरण के 39 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति, प्रति प्रत्याशी औसत संपत्ति 6.21 करोड़LS Polls: छठे चरण के 39 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति, प्रति प्रत्याशी औसत संपत्ति 6.21 करोड़LS Polls: छठे चरण के 39 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति, प्रति प्रत्याशी औसत संपत्ति 6.21 करोड़ Lok sabha election 2024 phase six 39 percent candidates crorepati
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:23:22