Lok Sabha Chunav Voting Live Updates: Get election news and updates in Hindi on लोकसभा चुनाव 2024 Phase 5 Voting from Uttar Pradesh UP, Bihar, Madhya Pradesh, Maharashtra, West Bengal & More at Quint.
Lok Sabha Election 2024, Phase 5 Voting Live Updates in Hindi: 20 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में वोटिंग शुरू हो गई है. पांंचवें चरण में आज 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 49 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान कराए जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, इस चरण में 695 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.जिन वीवीआईपी उम्मीदवारों की सीट पर वोटिंग हो रही है उसमें स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, चिराग पासवान, रोहिणी आचार्य, राजनाथ सिंह, बृजभूषण सिंह के बेटे करण सिंह, साधवी निरंजन ज्योति, एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे का नाम शामिल हैं. इसके साथ ही अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, कैसरगंज,फतेहपुर, मुंबई नॉर्थ, कल्याण, सारण, हाजीपुर और बारामूला की सीटों को हॉट सीट माना जा रहा है.पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश से लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, मोहनलालगंज, जालौन, हमीरपुर, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, गोंडा, बाराबंकी, कैसरगंज, फैजाबाद की लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. वहीं बिहार से मुजफ्फरपुर, सारण, सीतामढ़ी, हाजीपुर, मधुबनी, झारखंड से चतरा, कोडरमा, हजारीबाग की सीटों पर मतदान जारी है.इसके अलावा उड़ीसा की बारगढ़, अस्का, कंधमाल, बोलंगिर, सुंदरगढ़ सीटों पर मतदान चल रहा है. महाराष्ट्र: मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई दक्षिण, ठाणे, कल्याण, पालघर, धुले, डिंडौरी, भिवंडी, नासिक. पश्चिम बंगाल: हावड़ा, हुगली, आरामबाग, बनगांव, बैरकपुर, सेरामपुर, उलुबेरिया. जम्मू कश्मीर: बारामूलालद्दाख.लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के वोटिंग से जुड़ी तमाम अपडेट्स के लिए पढ़े क्विंट हिंदी का लाइव ब्लॉगपीएम मोदी ने कहा, '2024 के लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हो रहा है, उन सभी लोगों से, जिनके निर्वाचन क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है, उनसे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं. मैं विशेष रूप से महिला मतदाताओं और युवा मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं.'लोकसभा चुनाव के 5वें चरण की वोटिंग को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 'लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के मतदाता बहनों व भाइयों, आज एक ऐसी सरकार चुनने के लिए ऐतिहासिक मतदान करें, जो सभी वर्गों का कल्याण, सीमा की सुरक्षा, विरासतों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हो. एक ऐसी व्यवस्था चुनने के लिये मतदान करें, जिसके पास दूरदर्शी नेतृत्व, कार्य करने का ट्रैक रिकॉर्ड और देश का भविष्य सँवारने का विजन हो. विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए मतदान अवश्य करें.'लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. इसके अलावा ओडिशा की 35 विधानसभा सीटों के लिए भी वोटिंग शुरू हो गई है.
BJP Congress TMC JMM Maharashtra Voting Bihar Voting Uttar Pradesh Polling Phase 5 Voting Live News Updates फेज 5वोटिंग 2024 Election Phase 5 Phase 5 Dates Voting Percentage लोकसभा चुनाव 2024 Phase 5 Voting News In Hindi LIVE Blog Phase 5 Phase 5 Breaking Jharkhand Polling News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL मुकाबले के बीच चढ़ा लोकसभा चुनाव का खुमार, इस खिलाड़ी ने हैदराबाद vs बेंगलुरु के मैच में ऐसा क्या कहा? VIDEO वायरलLok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting: देश में आज लोकसभा चुनाव के लिए आज (26 अप्रैल 2024) दूसरे चरण के लिए वोटिंग हो रही है.
Read more »
Third Phase Lok Sabha Election Voting 2024: लोकसभा चुनाव- तीसरे चरण की वोटिंग शुरूThird Phase Lok Sabha Election Voting 2024: लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
