Lok Sabha Election 2019ः फरीदाबाद में चुनाव आयोग की बड़ी लापरवाही, वोटर स्लिप बनी मजाक

United States News News

Lok Sabha Election 2019ः फरीदाबाद में चुनाव आयोग की बड़ी लापरवाही, वोटर स्लिप बनी मजाक
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 35%
  • Publisher: 53%

फरीदाबाद में 12 मई को मतदान होना है। इसके लिए वहां गलत तिथि की वोटर स्लिप बांटी जा रही है। इससे निर्वाचन अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है... LokSabhaElections2019 लोकसभाचुनाव2019 electionswithjagran FaridabadLokSabha WrongVoterSlip

लोकसभा के छठे चरण के लिए फरीदाबाद में 12 मई को मतदान होगा, पर एनआइटी विधानसभा क्षेत्र में बांटी जा रही अधिकतर वोटर स्लिप पर मतदान की तारीख गलत अंकित की हुई मिली। हालांकि लोगों को भलीभांति मतदान की तारीख की जानकारी है, पर वोटर स्लिप मजाक बन रही है। जो स्लिप बांटी जा रही है उस पर 1 सितंबर 2018 मतदान की तारीख अंकित है। जब इसकी सूचना विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को हुई तो वह भी हैरान रह गए। दरअसल, इस तरह की गलती और भी विधानसभा क्षेत्रों की वोटर स्लिप में बताई जा रही है। वोटर स्लिप नोएडा से छपकर आई हैं। स्लिप बनाने का ठेका एक निजी कंपनी को दिया हुआ है। वहां से पिछले दिनों करीब 15 लाख वोटर स्लिप यहां आई हैं। इसलिए छपाई के दौरान यह गलती हो गई है। अब यह गलती यहां अधिकारियों के लिए परेशानी बन गई है। इस बार कुछ हटकर है वोटर स्लिप पहली बार ऐसी वोटर स्लिप तैयार की गई है जिस पर गूगल मैप छपा है। मतलब इस मैप से आपका मतदान केंद्र तक पहुंचना आसान होगा। इतना ही नहीं मतदाता और मतदान केंद्र के बारे में पूरी जानकारी भी वोटर स्लिप पर अंकित होगी। पिछली बार की अपेक्षा इस बार वोटर स्लिप काफी बड़ी बनाई गई है। मतदाता का नाम, पिता का नाम, मतदान केंद्र कहां है, मतदान की तिथि, मतदान का समय, सीईओ की वेबसाइट, सीईओ का टोल फ्री नंबर, राज्य का नाम, विधानसभा क्षेत्र, जिला निर्वाचन कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय का नंबर, बीएलओ का नंबर भी अंकित है। यह तो गलत हुआ है। इस मामले की जांच कराएंगे कि किस-किस विधानसभा क्षेत्र में ऐसा हुआ है। एनआइटी के निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि वोटर स्लिप पर मतदान की तारीख को दुरुस्त किया जाएगा। वोटर स्लिप पर सुपरवाइजर पेन से सही तारीख लिख रहे हैं। इस बारे में जल्द बैठक की जाएगी। मतदाता किसी असमंजस में न पड़े। मतदान 12 मई को है।.

लोकसभा के छठे चरण के लिए फरीदाबाद में 12 मई को मतदान होगा, पर एनआइटी विधानसभा क्षेत्र में बांटी जा रही अधिकतर वोटर स्लिप पर मतदान की तारीख गलत अंकित की हुई मिली। हालांकि लोगों को भलीभांति मतदान की तारीख की जानकारी है, पर वोटर स्लिप मजाक बन रही है। जो स्लिप बांटी जा रही है उस पर 1 सितंबर 2018 मतदान की तारीख अंकित है। जब इसकी सूचना विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को हुई तो वह भी हैरान रह गए। दरअसल, इस तरह की गलती और भी विधानसभा क्षेत्रों की वोटर स्लिप में बताई जा रही है। वोटर स्लिप नोएडा से छपकर आई हैं। स्लिप बनाने का ठेका एक निजी कंपनी को दिया हुआ है। वहां से पिछले दिनों करीब 15 लाख वोटर स्लिप यहां आई हैं। इसलिए छपाई के दौरान यह गलती हो गई है। अब यह गलती यहां अधिकारियों के लिए परेशानी बन गई है। इस बार कुछ हटकर है वोटर स्लिप पहली बार ऐसी वोटर स्लिप तैयार की गई है जिस पर गूगल मैप छपा है। मतलब इस मैप से आपका मतदान केंद्र तक पहुंचना आसान होगा। इतना ही नहीं मतदाता और मतदान केंद्र के बारे में पूरी जानकारी भी वोटर स्लिप पर अंकित होगी। पिछली बार की अपेक्षा इस बार वोटर स्लिप काफी बड़ी बनाई गई है। मतदाता का नाम, पिता का नाम, मतदान केंद्र कहां है, मतदान की तिथि, मतदान का समय, सीईओ की वेबसाइट, सीईओ का टोल फ्री नंबर, राज्य का नाम, विधानसभा क्षेत्र, जिला निर्वाचन कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय का नंबर, बीएलओ का नंबर भी अंकित है। यह तो गलत हुआ है। इस मामले की जांच कराएंगे कि किस-किस विधानसभा क्षेत्र में ऐसा हुआ है। एनआइटी के निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि वोटर स्लिप पर मतदान की तारीख को दुरुस्त किया जाएगा। वोटर स्लिप पर सुपरवाइजर पेन से सही तारीख लिख रहे हैं। इस बारे में जल्द बैठक की जाएगी। मतदाता किसी असमंजस में न पड़े। मतदान 12 मई को है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शिवसेना की मांग- श्रीलंका की तरह भारत में भी बुर्के पर लगे बैन, BJP विरोध मेंशिवसेना की मांग- श्रीलंका की तरह भारत में भी बुर्के पर लगे बैन, BJP विरोध मेंशिवसेना ने मांग की है कि भारत में भी श्रीलंका की तरह बुर्के और नकाब पर बैन लगया जाए. शिवसेना की इस मांग पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि बुर्का मुस्लिम महिलाओं की पारंपरिक पोशाक है. इस पर बैन लगाने की मांग गलत है.
Read more »

गोरखपुर ऑक्सीजन कांड: निलंबित डॉक्टर ने बच्चों की मौत की सीबीआई जांच की मांग कीगोरखपुर ऑक्सीजन कांड: निलंबित डॉक्टर ने बच्चों की मौत की सीबीआई जांच की मांग कीगोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट के आरोप में निलंबित किए गए डॉ. कफ़ील ख़ान का कहना है कि बच्चों की मौत के जिम्मेदार लोग खुले घूम रहे हैं. असली दोषी वे अधिकारी हैं जो बकाया भुगतान के लिए आपूर्तिकर्ताओं से पत्र की मांग कर रहे थे. डॉ. कफ़ील ने मामले को उत्तर प्रदेश के बाहर स्थानांतरित किए जाने की भी मांग की है.
Read more »

केजरीवाल की पत्नी की मुश्किलें बढ़ी, 2 वोटर आईडी कार्ड मामले में चुनाव अधिकारी तलबकेजरीवाल की पत्नी की मुश्किलें बढ़ी, 2 वोटर आईडी कार्ड मामले में चुनाव अधिकारी तलबदिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारियों को तलब किया है. कोर्ट ने दोनों राज्यों के चुनाव अधिकारियों को वोटर लिस्ट से जुड़े दस्तावेज पेश करने को कहा है. चुनाव अधिकारियों को यह तमाम जानकारी 3 जून को होने वाली सुनवाई से पहले कोर्ट को देनी होगी.
Read more »

फरीदाबाद लोकसभा सीट पर BJP-कांग्रेस में सीधी टक्कर, 12 मई को वोटिंगफरीदाबाद लोकसभा सीट पर BJP-कांग्रेस में सीधी टक्कर, 12 मई को वोटिंगफरीदाबादा लोकसभा सीट पर बीजेपी की ओर से मौजूदा सांसद कृष्णपाल गु्र्जर मैदान में हैं जबकि उनके सामने चार बार सांसद रह चुके कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना हैं.
Read more »

कार खाई में गिरी, CM की रैली में जा रहे 5 बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौतकार खाई में गिरी, CM की रैली में जा रहे 5 बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौतहिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को एक कार खाई में गिर गई, जिसमें सवार 5 बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई. कार्यकर्ता सिराज तहसील के भटकीधर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की रैली में शामिल होने जा रहे थे.
Read more »

Exclusive इंटरव्यू में बोले अखिलेश- परिवार की लड़ाई में दब गईं मेरी सरकार की उपलब्धियांExclusive इंटरव्यू में बोले अखिलेश- परिवार की लड़ाई में दब गईं मेरी सरकार की उपलब्धियांइलेक्शन एक्सप्रेस की बस में 5 एंकर्स से बातचीत में अखिलेश यादव ने अपने परिवार की कलह पर भी बात की. अखिलेश ने कहा कि यादव परिवार में जो भी हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था.
Read more »

चक्रवात फोनी: ओडिशा में मृतकों की संख्या 34 पहुंची, CM ने राहत पैकेज की घोषणा कीचक्रवात फोनी: ओडिशा में मृतकों की संख्या 34 पहुंची, CM ने राहत पैकेज की घोषणा कीएक अधिकारी ने यह जानकारी दी.इस तूफान के चलते बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई है और सैकड़ों लोगों को पानी एवं बिजली के अभाव से गुजरना पड़ रहा है.
Read more »

Lok Sabha Elections 2019 Phase 5 Live Updates : 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदानLok Sabha Elections 2019 Phase 5 Live Updates : 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदानलोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में सोमवार को 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर कुल 673 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। पांचवें चरण में उत्तरप्रदेश की 14, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 7, राजस्थान की 12, झारखंड की 4 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। पांचवें चरण में राजनाथ सिंह (लखनऊ), सोनिया गांधी (रायबरेली), राहुल गांधी (अमेठी), स्मृति ईरानी (अमेठी), जयंत सिन्हा (हजारीबाग), राज्यवर्धनसिंह राठौड़ (जयपुर ग्रामीण), कृष्णा पूनिया (जयपुर ग्रामीण) और अर्जुनराम मेघवाल (बीकानेर) जैसे दिग्गजों की सीटों पर मतदान होना है। पेश है पल-पल का अपडेट-
Read more »

मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंमतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:55:28