मध्य प्रदेशः नरसिंहपुर के गदरवाड़ा में पोलिंग बूथ नंबर 105 में फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने किया मतदान। LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes Phase5 VotingRound5
लोकसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में हिंसा जारी, बीजेपी प्रत्याशी और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में भी हिंसा का दौर जारी है। पांचवें चरण में बैरकपुर से बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का मामला सामने आया है। अर्जुन सिंह का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बूथ से बाहर खींचकर उनके साथ मारपीट की है। उधर, चुनाव के दौरान हिंसा को लेकर नई दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीएमसी पर निशाना साधा। जावड़ेकर ने आरोप लगाया की पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बूथ कैप्चरिंग करवा रही हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी के गुंडे बूथ पर जाकर खुद ही बटन दबा रहे हैं।मध्य प्रदेशः नरसिंहपुर के गदरवाड़ा में पोलिंग बूथ नंबर 105 में फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने किया मतदान। Narsinghpur: Actor Ashutosh Rana after casting his vote at polling booth number 105 in Gadarwara.
#MadhyaPradesh https://t.co/Pzjeo7aKqIपूर्वी यूपी में पश्चिम से ज्यादा मजबूत हैं पीएम मोदी, कांग्रेस बिगाड़ रही गठबंधन का खेल लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में यूपी की 14 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इस चरण के साथ ही अब पूर्वी यूपी की 40 सीटों को जीतने के लिए चुनावी जंग शुरू हो गई है। बीजेपी का गढ़ समझे जाने वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश में धरातल पर पश्चिमी यूपी की अपेक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज्यादा मजबूत नजर रहे हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी एसपी-बीएसपी गठबंधन के उम्मीदवारों का खेल बिगाड़ती दिख रही है।चुनाव आयोग को इस मामले में सख्ती से पेश आना होगाः बीजेपीपश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा को लेकर बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा- ममता बनर्जी बूथ कैप्चरिंग करवा रही हैं। टीएमसी के गुंडे बूथ पर जाकर खुद ही बटन दबा रहे हैं।वहीं, बांदा में 25.55%, फतेहपुर में 20.80%, कौशांबी में 21.86%, बाराबंकी में 22.66%, फैजाबाद में 23.15%, बहराइच में 23.80%, कैसरगंज में 22.90% और गोंडा में 21.48% मतदान हुआ।लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए सुबह 9 बजे तक उत्तर प्रदेश के धौरहरा में 28.41%, सीतापुर में 24.20%, मोहनलाल गंज में 21.83%, लखनऊ में 20.98%, रायबरेली में 21.28% और अमेठी में 21.83% मतदान हुआ।लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण के लिए सुबह 11 बजे तक बिहार में 20.74%, जम्मू-कश्मीर में 6.09%, मध्य प्रदेश में 28.62%, राजस्थान में 29.36%, पश्चिम बंगाल में 33.57% और झारखंड में 29.49% मतदान हुआ।लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण के लिए उत्तर प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 22.88 फीसदी मतदान हुआ।वाराणसी में एसपी के उम्मीदवार रहे बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने नामांकन रद्द करने के चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। तेज बहादुर ने सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग द्वारा नामांकन रद्द करने के फैसले पर विचार करने की मांग की। अमित शाह और मोदी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा अचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों का मामला कांग्रेस के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उनकी शिकायतों को बिना बताए ही खारिज किया जा रहा है। चुनाव आयोग ने उनकी शिकायतों में से 5 में आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है। जबकि ऐसी शिकायते उन्होंने दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं के खिलाफ भी की थी। उन्हें आयोग ने सजा दी। सिंघवी ने कहा- इसके लिए गाइडलाइंस बनाने की जरूरत है। यह तय किया जाना चाहिए कि अगर किसी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला आयोग के पास आता है तो उसके लिए समय तय होना चाहिए कि उसका निपटारा कितने दिन में हो। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई 8 मई तक टाल दी है।सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव को कहा है कि वह चुनाव आयोग द्वारा मोदी और अमित शाह को क्लीन चिट देने वाले आर्डर की कॉपी कोर्ट के समक्ष पेश करे। दमोह लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रह्लाद पटेल को कांग्रेस के प्रताप सिंह लोधी चुनावी मैदान में टक्कर दे रहे हैं।भारत सरकार पहले ही 381 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा कर चुकी है। 1000 करोड़ रुपये और रिलीज किए जाएंगेः प्रधानमंत्री मोदी PM Narendra Modi: Govt of India had announced Rs 381 crore earlier, a further Rs 1000 crore will be released now.… https://t.co/ULOqTG4o71ओडिशा में हवाई सर्वे के बाद पीएम मोदी ने कहा, 'राज्य और केंद्र सरकार के बीच अच्छा संवाद रहा। मैं भी निरीक्षण कर रहा था। ओडिशा के लोगों ने जिस तरह हर निर्देश का पालन किया सरकार उसकी सराहना करती है।' PM Modi: Communication was very good between state and Central Govt.I was also monitoring. The way people of Odisha… https://t.co/tUsWfsXsM5झारखंड की हजारीबाग सीट से केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा बीजेपी के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस के गोपाल साहू यहां उनको चुनौती दे रहे हैं।पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को हेट स्पीच मामले में चुनाव आयोग द्वारा मिले क्लीन चिट को चुनौती देने के लिए दाखिल की गई कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 8 मई को सुनवाई करेगा। Supreme Court will hear the matter on May 8 pertaining to Congress' petition challenging Election Commission's deci… https://t.co/GYwwrypFT9पीएमओ सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ओडिशा की तरह पश्चिम बंगाल में भी आज चक्रवाती तूफान 'फोनी' के बाद उत्पन्न स्थिति के लिए समीक्षा बैठक करना चाहते थे, इसके लिए वहां की सरकार को पत्र भी लिखा गया। लेकिन राज्य सरकार ने जवाब में कहा कि सरकारी अधिकारी चुनाव ड्यूटी में बिजी हैं, इसलिए समीक्षा बैठक नहीं हो सकती। PMO Sources: However the state government has replied that the govt officials are busy with election duty and hence… https://t.co/3DTX6S9tiUलोकसभा चुनाव: अमेठी में फर्जी वोटिंग का आरोप, महिला ने कहा- 'हाथ पकड़कर जबरदस्ती पंजा पर धर दिहिन', पढ़ें पूरी खबरपश्चिम बंगाल की हावड़ा सीट पर टीएमसी के प्रसून बनर्जी को बीजेपी के रांतिदेव सेन गुप्ता टक्कर दे रहे हैं।लोकसभा चुनाव 2019 के 5वें चरण के लिए सुबह 10 बजे तक बिहार में 11.51%, जम्मू-कश्मीर में 1.36%, मध्य प्रदेश में 13.18%, राजस्थान में 14%, पश्चिम बंगाल में 16.56% और झारखंड में 13.46% मतदान हुआ।पुलवामा: यहां नहीं है मुद्दा बालाकोट, आतंकियों के डर के साए में पड़ रहा वोट पुलवामा आतंकी हमला और उसके बाद बालाकोट का बदला भले ही बीजेपी के लिए पूरे देश में चुनावी मुद्दों के केंद्र में रहा हो लेकिन अगर जमीनी हालात की बात करें तो यहां डर के साए में ही वोट पड़ रहे हैं। अनंतनाग लोकसभा सीट के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान सोमवार सुबह से जारी है। पुलवामा और शोपियां भी इसी लोकसभा सीट का हिस्सा हैं। यहा अलगाववादियों और आंतकी संगठनों ने चुनाव का बहिष्कार करने की लोगों को धमकी दी है और तमाम सुरक्षा बंदोबस्त के बावजूद लोगों के मन में यह डर दिखता भी है।पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट से टीएमसी ने दिनेश त्रिवेदी को अपना प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने यहां अर्जुन सिंह को मैदान में उतारा है।लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में यूं तो 51 सीटों पर ही मुकाबला है लेकिन दिल्ली की कुर्सी की जंग के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण चरण है। बीजेपी के लिए यह चरण तो काफी अहम है। 2014 के चुनाव में बीजेपी ने इन 51 सीटों में से 40 पर जीत दर्ज की थी जबकि कांग्रेेस को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली थी। ऐसे में बीजेपी के लिए यहां काफी कुछ दांव पर लगा है। पांचवें चरण में यूपी की 14, पश्चिम बंगाल की 7 , बिहार की 5 , झारखंड की 4 और जम्मू-कश्मीर की लद्दाख सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। इसके अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश की भी सीटों पर मतदान हो रहा है।सीकर लोकसभा सीट से बीजेपी ने सुमेधानंद सरस्वती को चुनावी रण में उतारा है और कांग्रेस के सुभाष महारिया उनको यहां टक्कर दे रहे हैं।बिहारः रंजीत पासवान नाम के एक शख्स को छपरा के पोलिंग बूथ नंबर 131 में ईवीएम मशीन तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। Bihar: One Ranjit Paswan arrested on charges of vandalizing an EVM machine at polling booth number 131 in Chhapra.… https://t.co/ahZkBc51FAमैंने प्रशासन और चुनाव आयोग को एक ट्वीट किया, आशा है कि वे लोग कार्रवाई करेंगे। देश के लोगों को तय करना है कि राहुल गांधी की इस तरह की राजनीति को सजा मिलनी चाहिए या नहींः स्मृति इरानी Smriti Irani: I tweeted an alert to administration and EC, hope they take actio… https://t.co/9QRUiTfSiHअमेठी के गौरीगंज में एक बूथ पर जबरन कांग्रेस को वोट डलवाने के एक बुजुर्ग महिला के आरोप पर स्मृति इरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया।— Chowkidar Smriti Z Irani 'आइए, क्या हाल है?' बूथ पर यूं स्वागत करते थे अटल, लोगों ने साझा कीं यादेंनागौर सीट से आरएलपी के हनुमान बेनीवाल चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस की ज्योति मिर्धा उनको यहां टक्कर दे रही हैं।महागठबंधन यहां बीजेपी के लिए कोई चुनौती नहीं है। मैं उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, क्योंकि मेरा मानना है कि चुनाव व्यक्तियों के बारे में नहीं हैं, यह मुद्दों के बारे में हैंः राजनाथ सिंह, बीजेपी Rajnath Singh,Lucknow BJP candidate: The Mahagatbandhan is no challenge for BJP here. I don't want to comment on he… https://t.co/WcF08R7BS7बिहारः हाजीपुर के पोलिंग बूथ नंबर 46 और 49 पर मतदान के लिए लाइन में लगे लोग। Bihar: Visuals from polling booth number 46 to 49 in Hajipur. #LokSabhaElections2019 #Phase5 https://t.co/nBCyd1WiAeअमेठी लोकसभा सीट के गौरीगंज में बूथ नंबर 316 पर वोट डालने गई एक बुजुर्ग महिला का आरोप है कि पीठासीन अधिकारी ने जबरदस्ती हाथ पकड़कर कांग्रेस के निशान पर वोट डलवा दिया। अमेठी लोकसभा सीट के गौरीगंज में बूथ नंबर 316 पर वोट डालने गई एक बुजुर्ग महिला का आरोप है कि पीठासीन अधिकारी ने जबरद… https://t.co/WfKtWsMtfKयूपी में मिशन को पूरा करने में खामोशी से जुटे हैं बीजेपी के 'पांडव' कहते हैं कि नई दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश होकर जाता है और देश की राजनीति के इस केंद्र पर कब्जे के लिए सत्ताधारी बीजेपी को वर्ष 2014 की अपेक्षा ज्यादा पुख्ता रणनीति के साथ मैदान में उतरना पड़ा है। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 में से 71 सीटों पर कब्जा किया था लेकिन इस बार उसे एसपी-बीएसपी गठबंधन से कड़ी टक्कर मिल रही है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2019 में जीत के लिए क्या है बीजेपी की रणनीति...राजस्थान की बीकानेर सीट पर बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को दोबारा मौका दिया है। कांग्रेस ने यहां मदन गोपाल को उतारा है।झारखंड की हजारीबाग सीट से बीजेपी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे। हजारीबाग सीट पर कांग्रेस ने उनके खिलाफ गोपाल साहू को मैदान में उतारा है। Jharkhand: Union Minister and BJP candidate from Hazaribagh, Jayant Sinha arrives at a polling booth to cast his v… https://t.co/uElPqqNCvkवहीं, बांदा में 9.98%, फतेहपुर में 8.85%, कौशांबी में 10.92%, बाराबंकी में 9.84%, फैजाबाद में 9.80%, बहराइच में 10.20%, कैसरगंज में 9.40% और गोंडा में 9.50% मतदान हुआ।लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए सुबह 9 बजे तक उत्तर प्रदेश के धौरहरा में 11.09%, सीतापुर में 11.11%, मोहनलाल गंज में 9.22%, लखनऊ में 8.78%, रायबरेली में 9.95% और अमेठी में 8.17% मतदान हुआ।लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 9.76 फीसदी मतदान हुआ।जयपुर ग्रामीण सीट पर दो पूर्व ओलिंपिक खिलाड़ी मैदान में हैं। BJP ने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ तो कांग्रेस ने कृष्णा पूनिया को मैदान में उतारा है।कौशाम्बी लोकसभा की बाबागंज विधानसभा के मलाक तिलहाई बूथ पर ईवीएम में खराबी के कारण अभी तक नही शुरू हो सका मतदान। लाइन में लगे मतदाता जा रहे वापस। लोकसभा चुनाव 2019 में 5वें चरण के लिए आज वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदान होगा। इस बार बड़ी संख्या में मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहली बार मतदान कर रहे लोगों को पूरी प्रक्रिया को लेकर थोड़ी कन्फ्यूजन होती है। इसी बात को ध्यान में रखकर ऐसे लोगों की आसानी के लिए हम बताने जा रहे हैं कि आपको वोटिंग कैसे करनी है...कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने भी किया मतदान।बिहार की हाजीपुर सीट से NDA ने LJP प्रत्याशी पशुपति कुमार पारस और महागठबंधन ने आरजेडी प्रत्याशी शिवचंद्र राय को चुनावी मैदान में उतारा है।झारखंड: हजारीबाग के एक पोलिंग बूथ पर एक व्यक्ति अपनी 105 वर्ष की मां को गोद में उठाकर मतदान कराने लाया। Jharkhand: A man arrived with his 105-year-old mother to cast votes at polling booth number 450 in Hazaribagh.… https://t.co/oZFoFLNKr0पांच साल पहले वह मेरा नाम भी नहीं जानती थी। अब वह मेरा नाम लेती रहती हैं, कितनी बड़ी उपलब्धि है। आज कल वह अपने पति का नाम भी मुझसे कम लेती हैं: स्मृति ईरानीएक व्यक्ति मर गया क्योंकि उसे उस हॉस्पिटल में इलाज देने से मना कर दिया गया, जहां राहुल गांधी ट्रस्टी हैं। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उसके पास आयुष्मान भारत कार्ड था। ये परिवार इतना घिनौना है कि एक निर्दोष को मौत के घाट उतारने को तैयार है, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें अपनी राजनीति प्यारी है: स्मृति ईरानी Mon, 6 May 2019 09:13:00 बिहार की सारण सीट भी 5वें चरण की हॉट सीटों में से एक है। यहां बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी और आरजेडी के चंद्रिका राय आमने-सामने हैं।Jharkhand: Visuals from a polling booth in St.Anne's Girls High School in Ranchi. #LokSabhaElections2019 https://t.co/KrJlB4PA6Tयूपी की धौरहरा सीट पर कांग्रेस ने जितिन प्रसाद, बीजेपी ने रेखा वर्मा और गठबंधन की तरफ से बीएसपी ने अरशद इलियास को मैदान में उतारा है।इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी फोनी से प्रभावित इलाकों का दौरा करने भुवनेश्वर पहुंचे हैं। ओडिशा के सीएम नवीन पट्नायक पीएम का स्वागत करने पहुंचे हैं। PM Narendra Modi arrives in Bhubaneswar, received by Governor Ganeshi Lal, CM Naveen Patnaik and Union Minister Dha… https://t.co/K1DkzSecH3लोकसभा चुनाव के लिए 7 राज्यों में 51 सीटों पर हो रही है वोटिंग।फैजाबाद सीट पर BP ने मौजूदा सांसद लल्लू सिंह पर ही दांव खेला है। जबकि गठबंधन ने आनंदसेन यादव को और कांग्रेस ने निर्मल खत्री को मैदान में उतारा है।पांचवें चरण में भी पश्चिम बंगाल में हिंसा की खबरें। बैरकपुर में बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता भिड़े। बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया हमला करने का आरोप।पांचवें चरण के लिए कुल 94,000 मतदान केंद्र और बूथ बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस चरण के साथ ही कुल 424 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा। 12 और 19 मई को आखिरी दो चरणों में 118 सीटों के लिए मतदान होगा। 23 मई को मतगणना होगी।अनंतनाग सीट पर तीन चरणों के चुनाव का आज आखिरी दौर है। यहां पुलवामा के खीरू इलाके में वोट करने पहुंचे लोगों की लंबी कतार।7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी है। बीजेपी के लिए यह चरण इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव उसे 51 में से 40 सीटें मिली थीं। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ दो सीट पर ही जीत मिली थी।लखनऊ की सीट इस चुनाव की सबसे हॉट सीटों में से एक है। यहां BJP ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को, गठबंधन ने पूनम सिन्हा को और कांग्रेस ने प्रमोद कृष्णम को मैदान में उतारा है।मेरी जीत कैसी होगी यह लखनऊ की जनता तय करेगी। लखनऊ की जनता का मुझे भरपूर स्नेह मिला है। सभी राज्यों में बीजेपी अच्छा परफॉर्म कर रही है। चुनाव के बाद बीजेपी को बहुमत मिलेगा और एनडीए को दो-तिहाई बहुमत मिलेगा: राजनाथ सिंहJammu and Kashmir: Visuals from a polling booth in Khrew area of Pulwama… https://t.co/6mpsDEugD5अपने पोलिंग बूथ पर जाएं। देश और जनहित में अपने वोट का इस्तेमाल करें। मेरी अपील इस दिन किसी को भी घर में नहीं रहना चाहिए। जिनका भी वोट हैं, वे समय से पहुंचकर वोट करें: मायावती जयपुर ग्रामीण राजस्थान की सबसे हॉट सीटों में से एक है। यहां दो पूर्व ओलिंपिक खिलाड़ी आमने-सामने हैं...यूपी की रायबरेली सीट पर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को यहां रण में उतारा है।7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग: जानिए, क्या कहता है गणित...मतदान का अपने हितों के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। सभी लोग घरों से निकलें और मतदान करें: मायावतीMon, 6 May 2019 08:00:22 Mon, 6 May 2019 07:51:04 लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। यूपी की अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बीजेपी की स्मृति इरानी से कड़ी टक्कर मिल रही है।केंद्रीय गृह मंत्री और लखनऊ से बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने भी मतदान किया। Home Minister and Lucknow BJP Candidate Rajnath Singh casts his vote at polling booth 333 in Scholars' Home School https://t.co/BXSZTvFeGSपश्चिम बंगालः ईवीएम और वीवीपैट में खराबी की वजह से हावड़ा के बूथ नंबर 289/291/292 पर अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ। West Bengal: Voting yet to begin in booth numbers 289/ 291/292 in Howrah, reportedly after glitches in EVMs and VVP… https://t.co/VBCgfZWrxWराजस्थानः केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर अपनी पत्नी गायत्री राठौर के साथ जयपुर के एक पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए पहुंचे। Rajasthan: Union Minister Rajyavardhan Singh Rathore and his wife Gayatri Rathore arrive at a polling station in Ja… https://t.co/V8x7knVAohSaran: Elderly man on a wheelchair brought to a polling booth in Chhapra. #LokSabhaElections2019 . #Bihar https://t.co/54wIu6h9wFजयपुर में मतदान करने पहुंचे लोग। एक पोलिंग बूथ के सामने मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता।— ANI झारखंड: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और उनकी पत्नी निलिमा सिन्हा मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे। Hazaribagh: Former Union Min Yashwant Sinha & wife Nilima Sinha arrive at a polling booth to cast vote for… https://t.co/axVjfG0NBuलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू। इस चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवें चरण के मतदाताओं से आज बड़ी सख्या में मतदान करने की अपील की। पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा, 'एक वोट हमारे लोकतंत्र को समृद्ध करने और भारत के बेहतर भविष्य में योगदान देने का सबसे प्रभावी तरीका है। मुझे उम्मीद है कि मेरे युवा मित्र रेकॉर्ड संख्या में मतदान करेंगे।'पश्चिम बंगाल: बैरकपुर पोलिंग बूथ के बाहर मतदान के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं। West Bengal: Voters queue up outside a polling station in Barrackpore; Voting in 51 parliamentary constituencies ac… https://t.co/v82oKbiS3zअयोध्या में मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगे लोग। एक पोलिंग बूथ के बाहर लाइन में खड़े मतदाता। Voters queue up outside a polling station in Ayodhya; Voting in 51 parliamentary constituencies across 7 states for… https://t.co/nrd8HnDyq8लखनऊ में पोलिंग बूथ नंबर 333 को गुब्बारों से सजाया गया है। #Visuals from polling booth no. 333 in Lucknow; Voting in 51 parliamentary constituencies across 7 states for 5th p… https://t.co/GrlFrG0zHGसारन जिले में एक मॉडल पोलिंग बूथ के बाहर का नजारा। जल्द शुरू होने वाली है पांचवें चरण की वोटिंग। Bihar: #Visuals from a model polling booth in Saran; Voting in 51 parliamentary constituencies across 7 states for… https://t.co/Oy9uHibeSyअमेठी में गुब्बारों से पोलिंग बूथ सजाया गया है। यहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी चुनावी मैदान में हैं। #Visuals from a polling booth in Amethi; Congress President Rahul Gandhi and Union Minister Smriti Irani are contes… https://t.co/BcLBs5BPn5राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर जिन 134 उम्मीदवारों की किस्मत तय होनी है, उनमें दो पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी, एक पूर्व आईएएस अधिकारी और एक पूर्व आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। इस चरण के बाद राजस्थान में चुनाव खत्म हो जाएंगे।उत्तर प्रदेश में 14 सीटों पर होने वाले मतदान में बड़ी राजनीतिक हस्तियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी, जिनमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हैं।इस चरण में यूपी में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में 7-7 सीटों पर चुनाव होंगे, जबकि बिहार में 5 और झारखंड में 4 सीटों के लिए चुनाव होना है। जम्मू-कश्मीर की लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होना है।पांचवें और सबसे छोटे चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान आज। 7 राज्यों में 51 सीटों पर होगी वोटिंग।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव : पहला चरण- 69.50, दूसरा चरण- 69.44, तीसरा चरण-63.24, चौथे चरण में धीमा मतदान, इशारा किस ओर? 10 बातेंलोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज शाम खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही आज थोड़ी तस्वीर साफ हो जाएगी कि केंद्र में किसकी सरकार बनने जा रही है. चौथे चरण के मतदान में पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल और बिहार की बेगूसराय की सीट पर है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हिंसा की खबर है. आसनसोल से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो चुनावी मैदान में हैं. वहीं बिहार की बेगूसराय सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह, आजेडी के तनवीर हसन और जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार मैदान में हैं. कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार करने के लिए बॉलीवुड से जुड़े लोग भी बेगूसराय की धरती पर पहुंचे थे. यह चरण बीजेपी के लिए भी काफी अहम है क्योंकि आज जिन 72 सीटों पर मतदान हो रहा है. उनमें से 45 सीटों पर 2014 में बीजेपी का क़ब्ज़ा था. ऐसे में बीजेपी के लिए ये चरण बेहद अहम है.
Read more »
देश तक: चौथे चरण के मतदान में 60 फीसदी से भी ज्यादा पड़े वोट Desh Tak: 60.28 percent voting done in phase 4 of election - Desh Tak AajTak2019 लोकसभा के चुनाव में चौथे चरण की वोटिंग खत्म हो गयी है. 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोट डाले गए. शाम 6 बजे तक 60 फीसदी से ज्यादा वोट डाले गए. हिंसा के बीच सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 76 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ. देश के 9 राज्यों में 72 सीटों पर उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो चुका है. आज भी मतदान के दौरान लोकतंत्र के कई रंग दिखाई दिए. चिलचिलाती धूप में पोलिंग बूथ के बाहर लगी कतारें ये एहसास दिलाती रहीं कि देश का भविष्य तय करना कितनी बड़ी चुनौती है. देश तक में देखिए चौथे चरण के मतदान का क्या रहा हाल.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
पीएम मोदी बोले- चार चरण के चुनाव के बाद विपक्ष चारों खाने चित– News18 हिंदीमुजफ्फरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे नरेंद्र मोदी ने कहा कि चार चरणों के चुनाव के बाद विरोधी चारो खाने चित्त हो चुके हैं. अगले चरण में बस ये तय होना है कि उनकी हार कितनी बड़ी होगी और एनडीए की जीत कितनी भव्य होगी.
Read more »
गुजरात के BJP प्रमुख जीतूभाई वघानी पर चला चुनाव आयोग का डंडा, प्रचार करने पर लगा 72 घंटे का बैनगुजरात में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) तीसरे चरण में 23 अप्रैल को हुआ था. राज्य में एक चरण में ही चुनाव हुआ. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सात अप्रैल को सूरत के अमरोली में पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को संबोधित करते हुए आचार संहिता के उल्लंघन और अशोभनीय भाषा के इस्तेमाल के लिए वघानी 72 घंटे तक देश के किसी भी हिस्से में जनसभा, रोडशो आदि में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
Read more »
छठे और सातवें चरण में बसपा का लिटमस टेस्ट, 2009 की परफॉरमेंस दोहराने की चुनौती– News18 हिंदीसमाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद )के साथ गठबंधन के तहत 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का लिटमस टेस्ट यूपी की छठे और सातवें चरण में होगी. यहां छठे चरण में 14 सीटों पर 12 मई को चुनाव होना है. 14 में से 11 सीटों पर बसपा उमीदवार गठबंधन के तहत मैदान में हैं. वहीं आखिरी के सातवें चरण में 19 मई को मतदान होना है. सातवें चरण में बसपा के पांच उम्मीदवार मैदान में हैं. Will BSP repeat the performance of 2009 in sixth and seventh phase of voting in Uttar Pradesh UPAT
Read more »
Phase 5 Voting: क्या BJP दोहरा पाएगी 2014 जैसा प्रदर्शन, 51 में से जीती थी 39 सीटें, 2 पर सिमटी थी कांग्रेस, 10 बड़ी बातेंकेंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज सात राज्यों में 51 सीटों पर होने वाले चुनावों में करीब नौ करोड़ मतदाता करेंगे. सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) और इसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है क्योंकि 2014 के चुनावों में इसने इनमें से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी और दो सीटों पर कांग्रेस (Congress) ने जीत हासिल की थी जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की. उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में सात- सात सीटों पर चुनाव होंगे जबकि बिहार में पांच और झारखंड में चार सीटों के लिए चुनाव होना है. जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होना है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने 94 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. पांचवें और सबसे छोटे चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भविष्य तय करेंगे. इस चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे और शेष 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे.
Read more »
लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान आज, इन सीटों पर घमासान मुकाबला– News18 हिंदीसात राज्यों की 51 सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे. यह लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण का मतदान है. इस चरण में लगभग नौ करोड़ मतदाता दिग्गज नेताओं राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी सहित 674 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.
Read more »
लोकसभा चुनाव LIVE: पांचवे चरण के मतदान के लिए बिहार में पांच सीटों पर वोटिंग जारीलोकसभा चुनाव LIVE: 5वें चरण के मतदान के लिए बिहार में पांच सीटों पर वोटिंग जारी VotingRound5 पर ट्वीट कर दें अपनी राय AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के दौरान बड़े नेताओं की ताजा बयानबाजी यहां पढ़िएलोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha elections 2019) के तहत आज पांचवें चरण का मतदान हो रहा है. देश के 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग जारी है.
Read more »
