Leh Violence Latest News: लेह में उपद्रव किसने भड़काया, 'कांग्रेस कनेक्‍शन' पर सवाल, लेकिन सोनम वांगचुक ने ...

Leh Violence Latest News News

Leh Violence Latest News: लेह में उपद्रव किसने भड़काया, 'कांग्रेस कनेक्‍शन' पर सवाल, लेकिन सोनम वांगचुक ने ...
Leh ProtestLadakh UnrestSonam Wangchuk Statement
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 139 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 108%
  • Publisher: 51%

बीजेपी का आरोप है क‍ि लेह में दंगा कांग्रेस के काउंसलर ने भड़काया. जबक‍ि सोनम वांगचुक ने इसे गलत बताया. इस घटना में तीन से चार लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है. प्रशासन पूरी तरह सख्‍त है और शहर में फ‍िलहाल शांत‍ि है.

बर्फीले और शांत लेह शहर में बुधवार को हुई हिंसा ने पूरे लद्दाख को हिलाकर रख दिया. युवा गुस्से और असंतोष में सड़कों पर उतर आए़. बीजेपी दफ्तर और कई वाहन फूंक डाले. कई सरकारी भवनों को नुकसान पहुंचाया. हिंसा में तीन से चार युवाओं के मारे जाने की भी खबरें आ रही हैं.

प्रशासन ने पूरे इलाके में प्रदर्शन और सभा करने पर रोक लगा दी है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल उपद्रव भड़काया क‍िसने? बवाल के पीछे कांग्रेस कनेक्‍शन क्‍यों तलाशा जा रहा? अनशन करने वाले क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने क्या कहा? लेह में आंदोलन के दौरान भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने कहा, लेह में यह प्रदर्शन लद्दाख राज्य और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग के लिए किया जा रहा था. पांच सालों से शांत‍िपूर्ण आंदोलन चल रहा था, लेकिन कोई नतीजा नहीं आ रहा था. इसकी वजह से युवाओं में घोर निराशा बढ़ती जा रही थी. हिंसा का तत्काल ट्रिगर मंगलवार को हुआ जब अनशन में बैठे एक 72 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष और 62 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. यही घटना “जेनरेशन Z” के युवाओं को सड़कों पर उतरने के लिए उकसाने का कारण बनी. क्‍या-क्‍या हुआ सोनम वांगचुक ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बुधवार को लगभग 2,000 से 5,000 युवा प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे. वे पहले प्रार्थना और भाषण कार्यक्रम में शामिल हुए, लेकिन कुछ युवा नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतर गए और फिर हिंसक हो गए. इस दौरान पुलिस और CRPF की गाड़ियों को आग के हवाले किया गया और BJP कार्यालय भी जल गया. आज जो हुआ वह बहुत दुखद है. तीन से चार युवाओं की मौत हुई है. यह अप्रत्याशित था. हजारों लोग अचानक सड़कों पर निकले और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई. This man rioting in Ladakh is Phuntsog Stanzin Tsepag, Congress Councillor for Upper Leh Ward. He can be clearly seen instigating the mob and participating in violence that targeted the BJP office and the Hill Council. Is this the kind of unrest Rahul Gandhi has been… pic.twitter.com/o2WHdcCIuC — Amit Malviya September 24, 2025 कांग्रेस पर सवाल क्‍यों बीजेपी नेता अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पार्षद फुन्त्सोग स्टैंजिन त्सेपाग की भूमिका हिंसा में रही. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में एक तस्‍वीर दिखाई, जिसमें एक आदमी प्रदर्शन के बीच ह‍थ‍ियार लेकर घूमता नजर आया. बीजेपी ने इसे कांग्रेस का खेल बताया. इस पर वांगचुक ने कहा, यहां कांग्रेस का इतना प्रभाव नहीं है कि वह 5,000 युवाओं को सड़कों पर उतार सके. एक पार्षद केवल गुस्से में अस्पताल गए थे क्योंकि उनके गांव के दो लोग घायल होकर आए थे. वांगचुक ने यह भी कहा कि लेह के राजनीतिक दल इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को कंट्रोल करने में सक्षम नहीं हैं. “जेनरेशन Z के युवा, जो सड़कों पर निकले, प्रदर्शन में पहले कभी दिखाई नहीं दिए। उनके दिलों में निराशा और गुस्सा था. ह‍िंसा भड़काने की हो रही थी कोश‍िशें लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन इसे हिंसक तरीके से नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो दिनों से लोगों को भड़काने की कोशिशें की जा रही थीं. गुप्ता ने कहा, अगर यह प्रदर्शन रोका नहीं जाता, तो लेह शहर पूरी तरह से तबाह हो सकता था. हिंसा के लिए बाहर से लोगों के शामिल होने की जांच की जाएगी. हिंसक प्रदर्शन में कुल 10 लोग घायल हुए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई गई है. एक CRPF जवान भी घायल हुआ.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Leh Protest Ladakh Unrest Sonam Wangchuk Statement Leh Bandh BJP Office Burned Leh CRPF Vehicles Torched Leh Gen Z Youth Protest Leh Ladakh Statehood Demand Sixth Schedule Leh Leh Police Action Ladakh LG Kavinder Gupta Leh Injured And Deaths Leh Political Tension Leh News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Leh Protest: लेह में हिंसक हुआ युवाओं का प्रदर्शन, पुलिस वाहन पर पथराव, इमारत में लगाई आगLeh Protest: लेह में हिंसक हुआ युवाओं का प्रदर्शन, पुलिस वाहन पर पथराव, इमारत में लगाई आगGen Z Protest in Leh Ladakh turned violent stone pelting on police vehicle Sonam Wangchuk Leh Protest: लेह में हिंसक हुआ युवाओं का प्रदर्शन, पुलिस वाहन में पथराव के बाद लगाई आग
Read more »

Leh Protest: নেপাল ফিরল লাদাখে! রাজ্যের মর্যাদা চেয়ে পথে লাদাখি পড়ুয়ারা, পুড়ল সিআপিএফের গাড়ি...Leh Protest: নেপাল ফিরল লাদাখে! রাজ্যের মর্যাদা চেয়ে পথে লাদাখি পড়ুয়ারা, পুড়ল সিআপিএফের গাড়ি...Massive protest broke out by student in Leh against Centre for 4 point agreement
Read more »

Leh Ladakh Unrest: লাদাখে নেপালের ছবি! আন্দোলনে পুলিশের গুলিতে হত ৪, জারি কারফিউ... ফুটছে লেহ...Leh Ladakh Unrest: লাদাখে নেপালের ছবি! আন্দোলনে পুলিশের গুলিতে হত ৪, জারি কারফিউ... ফুটছে লেহ...Leh Ladakh Unrest Four killed 30 injured in clashes Sonam Wangchuk calls off strike
Read more »

लद्दाख: राज्य के दर्जे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प, भाजपा कार्यालय में आग लगाईलद्दाख: राज्य के दर्जे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प, भाजपा कार्यालय में आग लगाईHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

गुजरात: सूरत सिविल अस्पताल में आसाराम की फोटो लगाकर पूजा किए जाने पर विवादगुजरात: सूरत सिविल अस्पताल में आसाराम की फोटो लगाकर पूजा किए जाने पर विवादHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पंजाब के श्रमिकों के साथ प्रताड़ना के आरोप पर एफआईआर का आदेशजम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पंजाब के श्रमिकों के साथ प्रताड़ना के आरोप पर एफआईआर का आदेशHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:11:52