Leh Protest: सोनम वांगचुक की बढ़ी मुश्किलें, NGO का लाइसेंस किया रद्द, सामने आया ये कारण

Leh Protest News

Leh Protest: सोनम वांगचुक की बढ़ी मुश्किलें, NGO का लाइसेंस किया रद्द, सामने आया ये कारण
LehFCRA LicenseLaddakh Engineer Sonam Wangchuk
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 51%

संस्था ने 19 सितंबर को अपना जवाब पेश किया. जवाब का अध्ययन करने के बाद गृह मंत्रालय ने पाया कि संस्था ने FCRA की कई धाराओं का उल्लंघन किया है. राज्य। जम्मू कश्मीर

" Leh Ladakh Protest: गृह मंत्रालय ने लद्दाख की संस्था स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख का विदेशी चंदा लेने का लाइसेंस रद्द कर दिया है. यह संस्था जलवायु कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यों के लिए चर्चित सोनम वांगचुक से जुड़ी है.

मंत्रालय का कहना है कि संस्था ने विदेशी चंदा कानून और संबंधित नियमों का कई बार उल्लंघन किया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई.Advertisment SECMOL को शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विदेशी दान लेने की अनुमति मिली हुई थी. संस्था को पंजीकरण संख्या 152710012R के तहत विदेशी योगदान स्वीकार करने का अधिकार दिया गया था. लेकिन मंत्रालय की जांच में सामने आया कि संस्था ने निर्धारित नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया. गृह मंत्रालय ने भेजा था नोटिस 20 अगस्त 2025 को गृह मंत्रालय ने संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें पूछा गया था कि उसका लाइसेंस क्यों न रद्द किया जाए. 10 सितंबर को मंत्रालय ने इस नोटिस की याद भी दिलाई. इसके बाद संस्था ने 19 सितंबर को अपना जवाब पेश किया. जवाब का अध्ययन करने के बाद गृह मंत्रालय ने पाया कि संस्था ने FCRA की कई धाराओं का उल्लंघन किया है. मंत्रालय के मुताबिक मुख्य उल्लंघन 1. स्थानीय राशि को विदेशी खाते में जमा करना - वित्त वर्ष 2020-21 में तीन व्यक्तियों द्वारा दिए गए 54,600 रुपये गलती से FCRA खाते में जमा कर दिए गए. 2. विदेशी दान का सही ब्यौरा न देना - वित्त वर्ष 2021-22 में सोनम वांगचुक द्वारा दिए गए 3.35 लाख रुपये का पूरा विवरण FCRA खाते में सही तरीके से दर्ज नहीं किया गया. 3. लेखा-जोखा पेश न करना - संस्था ने विदेशी योगदान प्राप्त करने के बाद भी तय नियमों के अनुसार वित्तीय विवरण जमा नहीं किया. मंत्रालय का कहना है कि संस्था की इन गतिविधियों को विदेशी चंदे का दुरुपयोग माना गया है. इसी कारण SECMOL का FCRA लाइसेंस रद्द कर दिया गया. यह फैसला ऐसे समय आया है, जब सोनम वांगचुक लद्दाख में पर्यावरण और स्थानीय अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहे हैं और कई बार सरकार के खिलाफ आंदोलन भी कर चुके हैं. यह भी पढ़ें: कई सालों से सुलग रहा था लद्दाख, पूर्ण राज्य को लेकर हिंसा, चार की मौत"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Leh FCRA License Laddakh Engineer Sonam Wangchuk Sonam Wangchuk State News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Leh Protest: लेह में हिंसक हुआ युवाओं का प्रदर्शन, पुलिस वाहन पर पथराव, इमारत में लगाई आगLeh Protest: लेह में हिंसक हुआ युवाओं का प्रदर्शन, पुलिस वाहन पर पथराव, इमारत में लगाई आगGen Z Protest in Leh Ladakh turned violent stone pelting on police vehicle Sonam Wangchuk Leh Protest: लेह में हिंसक हुआ युवाओं का प्रदर्शन, पुलिस वाहन में पथराव के बाद लगाई आग
Read more »

Leh Protest: নেপাল ফিরল লাদাখে! রাজ্যের মর্যাদা চেয়ে পথে লাদাখি পড়ুয়ারা, পুড়ল সিআপিএফের গাড়ি...Leh Protest: নেপাল ফিরল লাদাখে! রাজ্যের মর্যাদা চেয়ে পথে লাদাখি পড়ুয়ারা, পুড়ল সিআপিএফের গাড়ি...Massive protest broke out by student in Leh against Centre for 4 point agreement
Read more »

Leh Ladakh Unrest: লাদাখে নেপালের ছবি! আন্দোলনে পুলিশের গুলিতে হত ৪, জারি কারফিউ... ফুটছে লেহ...Leh Ladakh Unrest: লাদাখে নেপালের ছবি! আন্দোলনে পুলিশের গুলিতে হত ৪, জারি কারফিউ... ফুটছে লেহ...Leh Ladakh Unrest Four killed 30 injured in clashes Sonam Wangchuk calls off strike
Read more »

Explained : कर्फ्यूचे आदेश! नेपाळच्या Gen Z आंदोलनाचा लेह लडाखमधील हिंसाचाराशी काय संबंध?Explained : कर्फ्यूचे आदेश! नेपाळच्या Gen Z आंदोलनाचा लेह लडाखमधील हिंसाचाराशी काय संबंध?Leh Ladakh Protest: लेह लडाखमधील परिस्थिती अतिशय तणावपूर्ण झाली असून, इथं सरकारविरोधात तरुण पिढीनं पुकारलेल्या आंदोलनाला हिंसक वळण मिळालं आहे.
Read more »

Leh Ladakh Unrest: তরুণদের উসকেছেন ব়্যাঞ্চো ওয়াংচুকই, লাদাখের বিক্ষোভে মৃত্যুর দায় ঝেড়ে ফেলল কেন্দ্র!Leh Ladakh Unrest: তরুণদের উসকেছেন ব়্যাঞ্চো ওয়াংচুকই, লাদাখের বিক্ষোভে মৃত্যুর দায় ঝেড়ে ফেলল কেন্দ্র!Activist Sonam Wangchuk responsible for Leh unrest says Govt
Read more »

Leh Protest: 'सोनम वांगचुक ने गांधीवादी तरीका अपनाया', लेह हिंसक प्रदर्शन पर बोले फारुख अब्दुल्लाLeh Protest: 'सोनम वांगचुक ने गांधीवादी तरीका अपनाया', लेह हिंसक प्रदर्शन पर बोले फारुख अब्दुल्लाFarooq Abdullah and Arvind Kejriwal reacts on Leh Protest Leh Protest: 'सोनम वांगचुक ने गांधीवादी तरीका अपनाया', लेह हिंसक प्रदर्शन पर बोले फारुख अब्दुल्ला
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:48:56