2026 Kawasaki Versys 650: नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव इसके लुक्स और रंगों में किया गया है. 2026 कावासाकी वर्सिस 650 अब एक नई डार्क कलर स्कीम के साथ आती है, जिसे मैटेलिक ग्रेफाइट ग्रे के साथ मैटेलिक स्पार्क ब्लैक नाम दिया गया है.
2026 Kawasaki Versys 650 :कावासाकी इंडिया ने अपनी मशहूर मिडिल-वेट एडवेंचर टूरर बाइक, Versys 650 का 2026 वर्जन भारतीय बाजार में उतार दिया है. निंजा 650 के अपडेटेड मॉडल के बाद अब कंपनी ने वर्सिस को नए अवतार में पेश किया है.
नई वर्सिस 650 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.63 लाख रुपये रखी गई है. पुराने मॉडल के मुकाबले यह करीब 15,000 रुपये महंगी हो गई है. क्या नया है 2026 मॉडल में? नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव इसके लुक्स और रंगों में किया गया है. 2026 कावासाकी वर्सिस 650 अब एक नई डार्क कलर स्कीम के साथ आती है, जिसे मैटेलिक ग्रेफाइट ग्रे के साथ मैटेलिक स्पार्क ब्लैक नाम दिया गया है. यह रंग बाइक को पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और क्लासी लुक देता है. हालांकि, बाइक के सिग्नेचर डिजाइन जैसे कि ऊंची चोंच , ट्विन हेडलैंप सेटअप और बड़ी विंडस्क्रीन को बरकरार रखा गया है. इंजन और परफॉरमेंस मैकेनिकल तौर पर बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही भरोसेमंद 649 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन मिलता है. पावर: 67 hp @ 8,500 rpm टॉर्क: 61 Nm @ 7,000 rpm यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जो हाईवे पर लंबी यात्रा के दौरान बहुत ही स्मूथ और रिफाइंड परफॉरमेंस देता है. स्मार्ट फीचर्स और सेफ्टी आजकल की तकनीक को ध्यान में रखते हुए, कावासाकी ने इसमें कई आधुनिक फीचर्स दिए हैं: TFT डिस्प्ले: बाइक में 4.3-इंच का कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. सेफ्टी फीचर्स: इसमें KTRC मिलता है जो फिसलन भरी सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करता है. साथ ही इकोनॉमिक राइडिंग इंडिकेटर और ड्यूल-चैनल ABS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. आरामदायक सफर: लंबी दूरी के यात्रियों के लिए इसमें 4-वे एडजस्टेबल विंडस्क्रीन दी गई है जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं. डिजाइन और कंफर्ट वर्सिस 650 को लंबी दूरी तय करने के लिए ही डिजाइन किया गया है. इसमें 21 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है, ताकि आपको बार-बार पेट्रोल पंप न रुकना पड़े. बाइक की सीट की ऊंचाई 845 mm है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm रखा गया है. खराब रास्तों पर झटकों को सोखने के लिए इसमें एडजस्टेबल इनवर्टेड फोर्क्स और रियर में रिमोट प्रीलोड एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. कावासाकी वर्सिस 650 उन राइडर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो एक ऐसी बाइक चाहते हैं जिससे वे शहर में ऑफिस भी जा सकें और वीकेंड पर पहाड़ों की लंबी सैर भी कर सकें. हालांकि कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन नया कलर और प्रीमियम फीचर्स इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी एडवेंचर बाइक बनाए रखते हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
1 जनवरी से सोने की कीमत कम होगी या ज्यादा? एक्सपर्ट ने कर दिया खुलासा, बताए कई कारणGold Price 2026: इस साल सोने ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। अब निवेशक सोच रहे हैं कि क्या सोने की कीमत में साल 2026 में भी यही तेजी बनी रहेगी?
Read more »
ஜனவரி 1 முதல் முக்கிய மாற்றங்கள்: LPG, EPFO, பிஎம் கிசான், ஓய்வூதியம், 8வது ஊதியக்குழு... லிஸ்ட் இதோBig Changes from January 1 2026: 2026 ஆம் ஆண்டின் தொடக்கத்தில், புதிய விதிகள் நாட்டில் செயல்படுத்தப்படலாம். ஜனவரி 1 முதல் ஏற்படக்கூடிய முக்கிய மாற்றங்கள் பற்றி இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »
IPL 2026 Auction: বাবার থেকে আর টাকা চাইতে হবে না, ট্রাক চালকের ছেলের নিলামে ৫.২০ কোটি! কে মঙ্গেশ যাদব?Meet truck drivers son Mangesh Yadav who became crorepati in IPL 2026 Auction
Read more »
Eclipse 2026: 2026 में सूर्य और चंद्र ग्रहण इन राशियों की जिंदगी में मच सकता है हलचल, करें ये उपायEclipse 2026: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे, जिनमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण शामिल हैं. पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा. वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा. वहीं पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को और दूसरा 28 अगस्त 2026 को लगेगा.
Read more »
नई Kawasaki Versys 650 भारत में लॉन्च, नए कलर के साथ दिया गया फ्रेश लुक, कीमत भी बढ़ीकावासाकी ने भारत में अपनी नई मिड-साइड एडवेंचर-टूरर बाइक 2026 Kawasaki Versys 650 को लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में 649cc का इंजन है जो 67hp की पावर देता है। इसमें 4.3-इंच का कलर TFT डिस्प्ले और 4-वे एडजस्टेबल विंडस्क्रीन जैसे फीचर्स हैं। E20 फ्यूल के अनुकूल इस बाइक में 21 लीटर का फ्यूल टैंक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.
Read more »
ஐபிஎல் 2026: RCB பிளேயிங் 11ல் இந்த வீரருக்கு இடமில்லை.. அப்புறம் ஏன் 7 கோடி? முழு விவரம்!RCB IPL 2026: ஆர்சிபி அணி குறித்து அனில் கும்ப்ளே பேசி உள்ளார்.
Read more »
