Jammu Kashmir news: लोकसभा में लीडर ऑफ अपोजिशन (LoP) राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों जम्मू-कश्मीर के दौरे पर कांग्रेस पार्टी के फेवर में चुनावी हवा बना रहे हैं.
Kashmir: आइसक्रीम, वाजवान.मोहब्बत की दुकान, जम्मू-कश्मीर चुनाव से पहले राहुल गांधी ने बोला मोदी पर हमला Jammu Kashmir news: लोकसभा में लीडर ऑफ अपोजिशन राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों जम्मू-कश्मीर के दौरे पर कांग्रेस पार्टी के फेवर में चुनावी हवा बना रहे हैं.
Kashmir: आइसक्रीम, वाजवान...मोहब्बत की दुकान, जम्मू-कश्मीर चुनाव से पहले राहुल गांधी ने बोला मोदी पर हमला Jammu Kashmir news: लोकसभा में लीडर ऑफ अपोजिशन राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों जम्मू-कश्मीर के दौरे पर कांग्रेस पार्टी के फेवर में चुनावी हवा बना रहे हैं. राहुल गांधी ने श्रीनगर में जिस जगह खाना खाया वहां से उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की रणनीति का खुलासा कर दिया है. Sana Ganguly Education: कहां से और कितनी पढ़ी लिखी हैं 'दादा' सौरभ गांगुली की बेटी सना गांगुली?एक्शन की बाप हैं ये 80s की 5 सुपरहिट फिल्में… किसी ने दुश्मन को हवा में उड़ा-उड़ा के मारा तो किसी ने तोड़ दी पसलियांअचानक चर्चा में आईं सौरव गांगुली की बेटी सना, कोलकाता से लंदन तक पढ़ाई; अब कर रही हैं ये काम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के वास्ते जमीनी स्तर की तैयारियों के बारे में ‘फीडबैक’ लेने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत शुरू की. जम्मू कश्मीर के दो दिन के दौरे के पहले दिन राहुल गांधी और खरगे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करने के लिए शहर के राजबाग इलाके स्थित होटल रेडिसन कलेक्शन को चुना. जहां घाटी के सभी 10 जिलों के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अध्यक्ष, DDC मेंबर और अन्य नेता मौजूद रहे.राहुल गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे भी थे. दोनों ने होटल अहदूस में खाना खाया. ये शहर के सबसे बेहतरीन रेस्टोंरेट्स में एक है और कश्मीरी 'वाजवान' के लिए फेमस है. राहुल गांधी ने कश्मीरी खाने की तारीफ करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. कश्मीरी खाने की तारीफ करते हुए उन्होंने ये भी कहा, 'डॉक्टरों ने नॉनवेज खाने के लिए मना किया है, लेकिन यहां का खाना बहुत उम्दा है. मैं यहां के खाने के अलावा कश्मीरी लोगों से भी मोहब्बत करता हूं.' श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कई बड़ी बाते की हैं. LoP राहुल गांधी ने कहा, 'लोकसभा चुनावों के दौरान हमारे इंडिया गठबंधन ने नरेंद्र मोदी का कांफिडेंस हिलाकर रख दिया है. आपने देखा होगा कि वो कैसे छाती फैला के आते थे और अब तरीके से ऐसे आते हैं. उनका आत्मविश्वास नष्ट कर दिया. उन्हें राहुल गांधी ने नहीं बल्कि उनकी विचारधारा ने हराया है. मोदी को कांग्रेस पार्टी, इंडिया गठबंधन, प्यार, एकता और मोहब्बत ने हराया है... उनके सेल्फ कांफिडेंस को हम लोगों ने तोड़ दिया है. आप कांग्रेस कार्यकर्ता हो, बब्बार शेर हो.. जब भी आपको हमारी जरूरत पड़े आपको ऑर्डर देना है, हम हाजिर हो जाएंगे. चाहे मैं हूं या खरगे जी हों.'राहुल गांधी ने कहा, 'चुनाव पूर्व गठबंधन करेंगे. लेकिन उस गठबंधन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान का ख्याल रखा जाएगा. मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों, युवाओं से कहना चाहता हूं कि हमें नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलनी होगी और साथ मिलकर हम नफरत को प्यार से हराएंगे.'भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुग ने कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जम्मू-कश्मीर दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज राहुल गांधी घाटी में आसानी से घूम-फिर पा रहे हैं, यह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है. तरुण चुग ने ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कश्मीर में बर्फ के गोले खेलते हुए और लाल चौक पर आइसक्रीम खाते हुए नजर आते हैं. यह सिर्फ और सिर्फ भाजपा की नीतियों की वजह से ही संभव हो पाया है.' कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संभावित गठबंधन पर भी तरुण चुग ने तीखा हमला करते हुए इसे 'एक्सपायर्ड इंजेक्शन' करार दिया. उन्होंने कहा, 'मैं राहुल गांधी और कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि वे धारा 370, 35A और आतंकवाद पर अपना रुख साफ करें. कांग्रेस और उनके प्रधानमंत्री जब यासीन मलिक जैसे अलगाववादी नेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवाते थे, जिसने इतने सैनिकों की हत्या की, तो अब वे कश्मीर के बदलते हालातों पर क्या कहेंगे?" "राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में आइसक्रीम खा रहे हैं, जो पहले पत्थरबाज़ी का गढ़ था, उन्हें PM मोदी का धन्यवाद करना चाहिए"इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में- 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होंगे. मतों की गिनती चार अक्टूबर को होगी. बुधवार को यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर गांधी और खरगे का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया था. कांग्रेस नेता ने बताया कि गांधी और खरगे यहां अपनी बातचीत समाप्त करने के बाद जम्मू के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे, जहां वे जम्मू क्षेत्र के 10 जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे.Jaya BachchanAssamRajya Sabha Elections 2024आवेदन से पहले ही हो गया सर्वे! OBC लिस्ट में मुस्लिम कैसे? SC में खुली बंगाल की पोलAIR INDIAब्रांडेड का शौक तो खुद कमाइए...पत्नी ने मांगा 6 लाख रु महीना, जज साहिबा ने सुना दिया×
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IAS कोचिंग सेंटर हादसा: 'खराब शहरी नियोजन की कीमत चुका रहे लोग', राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमलाIAS कोचिंग सेंटर हादसा: 'खराब शहरी नियोजन की कीमत चुका रहे लोग', राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला People paying price for unsafe construction Rahul on coaching centre incident
Read more »
चुनाव आयोग की टीम आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की करेगी समीक्षाचुनाव आयोग की टीम आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की करेगी समीक्षा
Read more »
Srinagar : निर्वाचन आयोग की टीम से सियासी दलों की मुलाकात, सबने की जम्मू-कश्मीर में तत्काल विस चुनाव की मांगभारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के वीरवार को श्रीनगर के दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने वाले राजनीतिक दलों ने सर्वसम्मति से जम्मू-कश्मीर में तत्काल विधानसभा चुनाव कराने की मांग की।
Read more »
Mehbooba Mufti: अमन तो कब्रिस्तान में भी होता है... जम्मू कश्मीर चुनाव से पहले क्या चाहती हैं PDP चीफ महबूबा मुफ्ती?Jammu Kashmir Assembly Elections: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 से पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अमन यानी शांति को लेकर अपनी अलग ही राय रखी है.
Read more »
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : आज 10 जिलों के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे राहुल गांधी, खरगे रहेंगे साथकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे।
Read more »
श्रीनगर में राहुल गांधी बोले: जम्मू और कश्मीर के लोगों का प्रतिनिधित्व जरूरी, नफरत को मोहब्बत से हराएंगेकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे।
Read more »
