Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का पूजा में छन्नी, करवा और दीया बहुत ही महत्वपूर्ण कहलाता है. तो चलिए जानते हैं कि करवा चौथ पर इन तीजों का इस्तेमाल कैसे और क्यों किया जाता है.
Karwa Chauth 2025: हिंदू धर्म में करवा चौथ का दिन बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन विवाहित महिलाएं कठोर व्रत का पालन करती हैं. यह पर्व पति और पत्नी के बीच प्रेम और समर्पण का प्रतीक भी माना जाता है. यह त्योहार विशेष रूप से उत्तर भारत के कुछ राज्यों जैसे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है.
इसके अलावा, यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि महिलाएं इस मौके पर अपने पतियों की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं. ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत का पालन करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जाएगा. वहीं, करवा चौथ की पूजा में इस्तेमाल हुई हर चीज बहुत ही महत्वपूर्ण होती है, जिनमें सबसे विशेष दीपक, छन्नी और करवा होता है. तो चलिए जानते हैं कि क्या है इन 3 चीजों का महत्व.करवा चौथ में दीपक का महत्वकरवा चौथ पर दीपक जलाने की परंपरा बेहद शुभ मानी जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपक की रोशनी इस दिन सिर्फ जीवन में प्रकाश नहीं देती, बल्कि यह सकारात्मकता भी देती है. जब दीपक जलता है तो वह अंधकार और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है, जिससे घर का वातावरण पवित्र और शांत रहता है. इसलिए करवा चौथ की पूजा में दीया जलाना सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.करवा चौथ पर करवा का महत्वशास्त्रों के अनुसार, करवा चौथ में इस्तेमाल होने वाला मिट्टी का करवा बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. मान्यताओं के अनुसार, यह करवा प्रेम, समर्पण और समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है. पूजा के दौरान इसमें जल भरा जाता है और देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है. Advertisement करवा चौथ पर छन्नी का महत्वछन्नी करवा चौथ की सबसे विशेष चीज मानी जाती है. इस दिन जब चांद निकलता है तो महिलाएं इसी छलनी से पहले चांद का दीदार करती हैं और फिर अपने पति के दर्शन करती हैं. ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत में छन्नी से इस प्रयोग से पति और पत्नी के बीच अटूट प्रेम का धागा बंध जाता है. करवा चौथ की पूजन विधिकरवा चौथ के दिन महिलाएं सबसे पहले उठकर सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करें. उसके बाद, स्नानादि करके महिलाएं सास द्वारा दी गए नए वस्त्र पहनें. फिर, दोपहर में सही मुहूर्त देखकर माता चौथ और माता गौरी की पूजा करें, और सूर्यदेव को अर्घ्य दें. उसके बाद, रात में चंद्रमा की पूजा करने के बाद व्रत का पारण करें.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Karwa Chauth 2025 Shubh Muhurt Karwa Chauth 2025 Pujan Vidhi Karwa Chauth 2025 Upay Karwa Chauth 2025 Kitne Baje Niklega Chand Karwa Chauth Par Kab Niklega Chand Moon Rise Time On Karwa Chauth 2025 करवा चौथ 2025 तिथि करवा चौथ 2025 शुभ मुहूर्त करवा चौथ 2025 पूजन विधि करवा चौथ 2025 उपाय करवा चौथ 2025 कितने बजे निकलेगा चांद करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद करवा चौथ 2025 पर चंद्रमा निकलने का समय
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Karwa Chauth 2025: नई बहु को करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या दें, पहली बार बनी हैं सास तो जान लें!Karwa Chauth 2025 Sargi List 2025: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ व्रत विशेष महत्व रखता है. हर साल
Read more »
Karwa Chauth 2025: इंगेजमेंट या गोद भराई के बाद करवा चौथ का व्रत रखना सही या गलत, क्या है कुंवारी लड़कियों के लिए नियम!Karwa Chauth 2025 Niyam Hindi: करवा चौथ व्रत का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है. इस पर्व पर सुहागिन
Read more »
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर बनेगा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मतKarwa Chauth 2025: करवा चौथ पर सभी ग्रहों की विशेष स्थिति का निर्माण होने जा रहा है. इन सभी ग्रहों के कारण कई राशियों का अच्छा समय शुरू होने वाला है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा.
Read more »
10 अक्टूबर को करवा चौथ, 1:14 घंटे का पूजा मुहूर्त, जानें सरगी, अर्घ्य समयKarwa Chauth Muhurat 2025: 10 अक्टूबर को करवा चौथ, केवल 1:14 घंटे का पूजा मुहूर्त, जानें सरगी और चंद्र अर्घ्य का शुभ समय
Read more »
दिल्ली के इन मंदिरों में पतिदेव के साथ करें दर्शन, रिश्तों में आएगी मिठासKarwa chauth 2025: करवा चौथ पर दिल्ली के इन मंदिरों में पतिदेव के साथ महिलाएं करें दर्शन, रिश्तों में आएगी मिठास
Read more »
VIDEO: Karwa Chauth 2025 पर ये गलतियां बिल्कुल न करें, इन नियमों से पूजा बनाएं सफलKarwa Chauth 2025: करवा चौथ 10 अक्टूबर को अगर आप भी रख रही हैं तो कुछ गलतियां भूलकर भी न करें. वरना Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
