KartarpurCorridor: भारत-पाक अधिकारियों की बैठक शुरू, इन पांच बड़े प्रस्तावों पर फंसा है पेंच India Pakistan
जेएनएन, गुरदासपुर। पिछली बैठक में पाकिस्तान ने भारत के कई प्रस्तावों पर अड़ंगा लगा दिया था। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच पिछली बैठकों में कई अहम मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई थी। पाकिस्तान न केवल श्रद्धालुओं की संख्या सिर्फ 500 रखना चाहता है बल्कि उसने इसे मजहबी रंग भी दे दिया है। पाकिस्तान का कहना है कि केवल सभी भारतीय नहीं बल्कि केवल सिख ही श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर पाएंगे। पड़ोसी मुल्क ने विशेष वीजा और वीजा फीस का पैंतरा भी फेंका है। आइए जानते हैं उपरोक्त सहित किन पांच मुद्दों पर भारत और पाकिस्तान के अधिकारी आज की बैठक में माथापच्ची करेंगे। भारत चाहता है कि प्रतिदिन 5000 यात्री श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करें। उत्सव के दिनों जैसे बैसाखी, गुरुपूर्णिमा पर यात्रियों की संख्या 15000 तक रहे। पाकिस्तान ने प्रतिदिन सिर्फ 500 श्रद्धलुओं को दर्शन करने की अनुमति देने की बात कही है। भारत की मांग है कि सभी भारतीय नागरिक और ह्रष्टढ्ढ कार्डधारक दर्शन करने जाएं पर पाकिस्तान ने कहा कि केवल सिख ही ऐसा कर सकते हैं। भारत ने पाकिस्तान से कहा कि एक परिवार या फिर एक ग्रुप चाहे जितनी संख्या का हो उसको करतारपुर के दर्शन करने की अनुमति दी जाए। पाकिस्तान केवल 15 श्रद्धालुओं के समूह को ही अनुमति देने पर अड़ा है। भारत कहता है कि कोई व्यक्ति चाहे गाड़ी से जाए या फिर पैदल। यह उसकी इच्छा के अनुसार होना चाहिए। इस पर पाकिस्तान का कहना है कि बॉर्डर के पार पैदल जाने की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालु सिर्फ गाड़ी से ही जा सकता है। श्री करतारपुर साहिब को महाराजा रणजीत सिंह और कुछ श्रद्धालुओं ने मिलकर 100 एकड़ जमीन दान दी थी। पाकिस्तान इस भूमि का इस्तेमाल अपने लिए कर रहा है। भारत का कहना है कि 100 एकड़ जमीन करतारपुर साहिब ट्रस्ट में रखा जाए। पाकिस्तान ने इसे भी नकार दिया है।बता दें, दोनों देशों के बीच कॉरिडोर को लेकर सहमति बन गई थी, लेकिन कुछ मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई। इस बीच, भारत की तऱफ गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के सीधे दर्शनों के लिए कॉरिडोर का निर्माण कार्य के शिलान्यास के 112 दिन बाद गत दिवस डेरा बाबा नानक के गांव पखोके टाहली साहिब से काम शुरू हो गया। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लोगों को कॉरिडोर से 500 मीटर पहले ही बेरिकेट्स लगा दिए हैं।.
जेएनएन, गुरदासपुर। पिछली बैठक में पाकिस्तान ने भारत के कई प्रस्तावों पर अड़ंगा लगा दिया था। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच पिछली बैठकों में कई अहम मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई थी। पाकिस्तान न केवल श्रद्धालुओं की संख्या सिर्फ 500 रखना चाहता है बल्कि उसने इसे मजहबी रंग भी दे दिया है। पाकिस्तान का कहना है कि केवल सभी भारतीय नहीं बल्कि केवल सिख ही श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर पाएंगे। पड़ोसी मुल्क ने विशेष वीजा और वीजा फीस का पैंतरा भी फेंका है। आइए जानते हैं उपरोक्त सहित किन पांच मुद्दों पर भारत और पाकिस्तान के अधिकारी आज की बैठक में माथापच्ची करेंगे। भारत चाहता है कि प्रतिदिन 5000 यात्री श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करें। उत्सव के दिनों जैसे बैसाखी, गुरुपूर्णिमा पर यात्रियों की संख्या 15000 तक रहे। पाकिस्तान ने प्रतिदिन सिर्फ 500 श्रद्धलुओं को दर्शन करने की अनुमति देने की बात कही है। भारत की मांग है कि सभी भारतीय नागरिक और ह्रष्टढ्ढ कार्डधारक दर्शन करने जाएं पर पाकिस्तान ने कहा कि केवल सिख ही ऐसा कर सकते हैं। भारत ने पाकिस्तान से कहा कि एक परिवार या फिर एक ग्रुप चाहे जितनी संख्या का हो उसको करतारपुर के दर्शन करने की अनुमति दी जाए। पाकिस्तान केवल 15 श्रद्धालुओं के समूह को ही अनुमति देने पर अड़ा है। भारत कहता है कि कोई व्यक्ति चाहे गाड़ी से जाए या फिर पैदल। यह उसकी इच्छा के अनुसार होना चाहिए। इस पर पाकिस्तान का कहना है कि बॉर्डर के पार पैदल जाने की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालु सिर्फ गाड़ी से ही जा सकता है। श्री करतारपुर साहिब को महाराजा रणजीत सिंह और कुछ श्रद्धालुओं ने मिलकर 100 एकड़ जमीन दान दी थी। पाकिस्तान इस भूमि का इस्तेमाल अपने लिए कर रहा है। भारत का कहना है कि 100 एकड़ जमीन करतारपुर साहिब ट्रस्ट में रखा जाए। पाकिस्तान ने इसे भी नकार दिया है।बता दें, दोनों देशों के बीच कॉरिडोर को लेकर सहमति बन गई थी, लेकिन कुछ मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई। इस बीच, भारत की तऱफ गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के सीधे दर्शनों के लिए कॉरिडोर का निर्माण कार्य के शिलान्यास के 112 दिन बाद गत दिवस डेरा बाबा नानक के गांव पखोके टाहली साहिब से काम शुरू हो गया। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लोगों को कॉरिडोर से 500 मीटर पहले ही बेरिकेट्स लगा दिए हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल, हो सकती है 100 से अधिक उम्मीदवारों की घोषणादिल्ली में होने वाली बैठक में पीएम मोदी अमित शाह सहित बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य जिसमे सुषमा स्वराज राजनाथ सिंह अरुण जेटली नितिन गडकरी शिवराज सिंह चौहान आदि शामिल होंगे।
Read more »
बिहारः 'हम' पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक जारी, मांझी ले सकते हैं अहम फैसलाजीतनराम मांझी की पार्टी हम ने संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है.
Read more »
भाजपा चुनाव समिति की बैठक शुरू, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है पार्टीloksabha election 2019, BJP first list of candidates news and update | बैठक में बिहार, उत्तराखंड, असम, अरुणाचल समेत कई राज्यों के उम्मीदवारों के नाम पर हो सकती है चर्चा कांग्रेस तीन सूची जारी कर चुकी है, इसमें 54 सीटों पर नाम तय हुए
Read more »
LIVE: UP समेत कई प्रदेशों की BJP कोर ग्रुप की बैठक आजलोकसभा चुनाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी, प्रत्याशियों की लिस्ट
Read more »
कश्मीर: आर्मी की सबसे महत्वपूर्ण छावनी में जमीन की बंदरबाट, दो पूर्व अधिकारियों पर केस दर्जबादामी बाग छावनी कश्मीर घाटी में सबसे महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों में से एक है। यहां भारतीय सेना के 15 कॉर्प्स का मुख्यालय भी है। यह मुख्यालय चिनार कॉर्प्स के रूप में भी खासा मशहूर है।
Read more »
गंगा सफाई के लिए बनी मंत्रालय स्तर की सर्वोच्च समिति की नहीं हो रही बैठककैग और भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति समेत कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा गंगा सफाई को लेकर चिंता जताने के बाद भी गंगा पर बनी समितियों की बैठक न करना नरेंद्र मोदी सरकार के गंगा सफाई के दावे पर सवालिया निशान खड़ा करता है.
Read more »
GST काउंसिल की बैठक आज, चुनाव की वजह से नहीं लिए जाएंगे नए फैसलेजीएसटी काउंसिल की आज की बैठक में चुनाव आचार संहिता की वजह से कोई नए फैसले नहीं लिए जाएंगे.
Read more »
