Kantara Chapter 1 Box Office Day 29: 'थामा' और एक दीवाने की दीवानियत जहां कमाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो वहीं इन दोनों फिल्मों के बीच ऋषभ शेट्टी की पैन इंडिया रिलीज फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है। अमेजन प्राइम वीडियो पर आने के बाद भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है और मूवी ने एक और इतिहास लिखा...
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kantara Chapter 1 Collection Till Date: अक्सर जब फिल्में ओटीटी पर रिलीज होती हैं, तो उनकी कमाई में भारी गिरावट आ जाती है, लेकिन ऋषभ शेट्टी की मूवी के साथ ऐसा नहीं हुआ है। पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाली माइथोलॉजिकल फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में एक महीना पूरा करने वाली है। पहले दिन से कमाई के नए-नए रिकॉर्ड बनाने वाली साउथ मूवी बॉक्स ऑफिस पर अभी भी आयुष्मान खुराना की 'थामा' और हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत' के लिए खतरा बनी हुई है। ओटीटी रिलीज के बावजूद भी इस मूवी का क्रेज फैंस के बीच कम नहीं हुआ है और 29वें दिन फिल्म ने इंडिया में एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है। कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर लिखा नया इतिहास होम्बले फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ऋषभ शेट्टी और गुलशन देवैया स्टारर फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को इंडिया में पांच भाषाओं तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया था। खास बात ये है कि फिल्म इन सभी भाषाओं में फिल्म का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। साउथ में फिल्म का कलेक्शन भले ही लाखों में आ गिरा है, लेकिन हिंदी में अब भी कांतारा चैप्टर 1 करोड़ों में खेल रही है। यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 OTT: कांतारा के मेकर्स ने किया घाटे का सौदा, 1000 करोड़ की कमाई पर लग सकता है चूना सैकनलिक.
कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांतारा चैप्टर 1 ने 29 दिनों में कन्नड़ में टोटल 193.62 करोड़, तेलुगु में 89.68 करोड़, हिंदी में 211.5 करोड़, तमिल में 61.93 करोड़ और मलयालम में 44.95 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 29वें दिन फिल्म ने सिर्फ हिंदी में ही 1.25 करोड़ के आसपास का सिंगल डे कलेक्शन किया है। छावा का रिकॉर्ड तोड़कर बनी 2025 की नंबर 1 फिल्म ऋषभ शेट्टी की फिल्म अब तक सैयारा से लेकर एक था टाइगर, सुल्तान, सहित कई बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ते हुए लगातार रिकॉर्ड बना रही थी। अब इस मूवी ने 2025 की सबसे बड़ी फिल्म 'छावा' को भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी है। छावा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 600.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब कांतारा चैप्टर 1 ने 29वें दिन उस कलेक्शन को क्रॉस करते हुए 601.68 करोड़ कमाकर एक नया रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर कायम कर दिया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने वाली कांतारा चैप्टर 1 ग्लोबली भी काफी अच्छा कमा रही है। मूवी का टोटल कलेक्शन वर्ल्डवाइड 824.75 करोड़ तक का हुआ है। सिर्फ विदेशों में फिल्म ने 110.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर राज करने आ रही कांतारा चैप्टर 1, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
Rishab Shetty Kantara Movie Kantara Chapter 1 Worldwide Collection Kantara Chapter 1 29 Day Collection Kantara Chapter 1 Hindi Box Office Kantara Chapter 1 Total Gross Kantara Chapter 1 Record Breaking Kantara Chapter 1 Surpasses Chhava
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Kantara 2 OTT Release: ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी 'कांतारा चैप्टर 1', ऋषभ शेट्टी ने शेयर कीं फोटोज जताया आभ...ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' इस वीकेंड पर ओटीटी पर भी रिलीज हो रही है. फिल्म अभी तक कई सिनेमाघरों में लगी हुई है. फिर भी मेकर्स ने इसके ओटीटी रिलीज का अनाउंस किया है. इसके साथ ही ऋषभ शेट्टी ने फिल्ममेकिंग के दौरान की तस्वीरें शेयर कीं और आभार जताया.
Read more »
Thalavara Ott Release: കരിയറിലെ വ്യത്യസ്തമാർന്ന കഥാപാത്രം; അർജുൻ അശോകന്റെ തലവര ഒടിടിയിലെത്തിഅഖിൽ അനിൽകുമാർ സംവിധാനം ചെയ്ത ചിത്രത്തിൽ വളരെ വ്യത്യസ്തമായൊരു കഥാപാത്രത്തെയാണ് അർജുൻ അശോകൻ അവകരിപ്പിച്ചത്.
Read more »
फ्लॉप फिल्म ने OTT पर मचाया धमाल: चंद घंटों में हिट, नंबर 1 पर ट्रेंड2 घंटे 37 मिनट की तमिल पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'भद्रकाली' सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद OTT पर हिट, दर्शकों को पसंद आई विजय एंटोनी की फिल्म। फिल्म में राजनीति, भ्रष्टाचार और एक्शन का मिश्रण है।
Read more »
मुंबई में 20 बच्चों का किडनैप! 3 साल पहले यामी गौतम की फिल्म में यही दिखायामुंबई में 20 बच्चों का किडनैप! 3 साल पहले यामी गौतम-डिंपल कपाड़िया की फिल्म में यही दिखाया था, OTT पर आप भी देखिए
Read more »
खुशखबरी! 'Kantara Chapter 1' के मेकर्स का दर्शकों को तोहफा, कन्नड़ राज्योत्सव पर घटाई टिकटों की कीमतेंकन्नड़ राज्योत्सव के मौके पर 'कांतारा चैप्टर वन' की टीम एक खास तोहफा दे रही है. 31 अक्टूबर से इस फिल्म के टिकट के दाम कम किए जा रहे हैं. मल्टीप्लेक्स और सिंगल थिएटर्स में इस फिल्म के टिकट का प्राइज घट जाएगा.
Read more »
Todays Ott Releases: 2025ൽ ബോക്സ് ഓഫീസ് തൂക്കിയ ചിത്രങ്ങൾ; ഇനി ഒടിടി ഭരിക്കാൻ ലോകയും കാന്താരയും2025ലെ രണ്ട് വമ്പൻ ഹിറ്റുകളാണ് ഇന്ന് ഒടിടിയിൽ സ്ട്രീമിങ് തുടങ്ങിയിരിക്കുന്നത്.
Read more »
