Kamika Ekadashi 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है. कामिका एकादशी का पूजन करने से पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है.
Kamika Ekadashi 2024 : हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामिका एकादशी का व्रत रखा जाता है. कामिका एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. मान्यताओं के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति पूरी विधिपूर्वक यह व्रत करता है तो उसे जीवन में आने वाली सभी कठिनाइयों और बाधाओं से मुक्ति मिलती है.
इस दिन किए पूजन से पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है. इस शुभ एकादशी के दिन किया गया किसी भी प्रकार का दान-पुण्य जीवन के कष्टों को दूर कर मोक्ष के द्वार खोलता है. इस दिन एकादशी की कथा भी सुननी चाहिए. कामिका एकादशी की कथा पौराणिक कथा के अनुसार, एक गांव में एक ठाकुर रहता था और वह बड़ा ही नेक दिल का था लेकिन उसका स्वभाव काफी क्रोधित था. वह छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित हो जाता है जिसके चलते हर रोज उसकी किसी न किसी से लड़ाई झगड़ा व मारपीट होती रहती थी. अपनी इसी स्वभाव के कारण एक दिन ठाकुर की लड़ाई एक ब्राह्मण से हो गई. ठाकुर अपने क्रोध पर नियंत्रण नहीं कर सका और उसने हाथापाई के दौरान एक ब्राह्मण की हत्या कर दी. इस कारण ठाकुर पर ब्रह्महत्या का दोष लग गया. ठाकुर को अपनी गलती का एहसास हुआ और इसका प्रायश्चित करने के लिए उसने ब्राह्मण के दाह संस्कार में शामिल होना चाहा लेकिन पंडितों ने उसे ब्राह्मण की क्रिया में शामिल होने से मना कर दिया. ब्राह्मणों ने ठाकुर से कहा कि तुम ब्राह्मण की हत्या के दोषी हो. इस कारण उसे धार्मिक और सामाजिक कार्यों से भी बहिष्कार कर दिया गया.Advertisementइन सभी कारणों से परेशान होकर ठाकुर ने ब्राह्मणों से पूछा कि कोई ऐसा उपाय बताएं जिससे वे इस दोष से मुक्ति पा लें. तब ब्राह्मणों ने ठाकुर को कामिका एकादशी व्रत के बारे में बताया. ठाकुर ने सावन माह की कामिका एकादशी का व्रत रखा और पूरे विधि-विधान से इसका पालन किया. एक दिन ठाकुर को नींद में भगवान श्री हरि विष्णु के दर्शन हुए. भगवान विष्णु ने ठाकुर से कहा कि उसे इस पाप से मुक्ति मिल गई है. इस घटना के बाद से ही कामिका एकादशी का व्रत रखा जाने लगा.कामिका एकादशी पूजन विधि प्रातःकाल उठकर स्नान आदि करें और पूजा से पहले भगवान विष्णु के व्रत का संकल्प लें. अपने घर के मंदिर की अच्छे से साफ-सफाई करें और वहां एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करें. इसके बाद पूजा की शुरुआत करें. इस पूजा में भगवान विष्णु को फल-फूल, तिल, दूध, पंचामृत, इत्यादि अवश्य चढ़ाएं. फिर भगवान के सामने देसी घी का दीपक जलाकर व्रत कथा पढ़ना शुरू करें.व्रत के दिन भगवान विष्णु के नाम का जप करें और भजन-कीर्तन करें. इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना बेहद फलदायी बताया गया है. पूजा के पश्चात भगवान को माखन मिश्री का भोग लगाएं और अंत में आरती के साथ पूजा का समापन करें. एकादशी के अगले दिन यानि द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें दान अवश्य दें इसके बाद ही भोजन करें. Live TV
कामिका एकादशी 2024 Kamika Ekadashi 2024 Shubh Muhurat Kamika Ekadashi 2024 Shubh Yog Kamika Ekadashi Pujan Vidhi Kamika Ekadashi Upay Kamika Ekadashi Katha कामिका एकादशी की कथा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Yogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी पर पढ़ें ये खास कथा, श्रीहरि करेंगे हर इच्छा पूरीYogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है. जो व्यक्ति योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करता है, उसे पाप से मुक्ति मिलती है.
Read more »
Kamika Ekadashi 2024 Date: सावन की पहली एकादशी कब है? योग निद्रा में हैं भगवान विष्णु, जानें तारीख, मुहूर्त...First sawan ekadashi 2024 date Kamika Ekadashi: सावन की पहली एकादशी का व्रत सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखते हैं.
Read more »
Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करें प्रिय फूल, सभी मुरादें होंगी पूरीएकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर कामिका एकादशी Kamika Ekadashi 2024 व्रत किया जाता है। धर्म शास्त्रों की मानें तो कामिका एकादशी व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और सभी तरह के पापों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आप विष्णु जी को इन फूलों को अर्पित करके उनकी विशेष कृपा प्राप्त कर सकते...
Read more »
Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी एकादशी पर करें विष्णु चालीसा का पाठ, आर्थिक मुश्किलें होंगी समाप्तकामिका एकादशी के दिन विष्णु जी के साथ धन की देवी की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि जो जातक इस दिन कठिन व्रत का पालन करते हैं और विधिवत श्री हरि की आराधना करते हैं उन्हें सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल कामिका एकादशी 31 जुलाई को मनाई...
Read more »
Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी व्रत इस कथा के बिना है अधूरा, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरीसावन माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मत है कि इस व्रत को करने से जातक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस व्रत की पूजा के दौरान कथा Kamika Ekadashi Vrat Katha का पाठ करना जरूर करना...
Read more »
Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी आज, भगवान विष्णु को अर्पित करें ये फूल, इस कथा के पाठ से होंगी मनोकामनाएं पूरीकामिका एकादशी का व्रत रखने के दिन एकादशी व्रत कथा जरूर पढ़ना और सुनना चाहिए. इसके बिना व्रत अधूरा माना जाता हैं. आइए कामिका एकादशी की व्रत कथा जानते हैं.
Read more »
