Kamika Ekadashi 2024 Date: सावन की पहली एकादशी कब है? योग निद्रा में हैं भगवान विष्णु, जानें तारीख, मुहूर्त...

First Sawan Ekadashi 2024 News

Kamika Ekadashi 2024 Date: सावन की पहली एकादशी कब है? योग निद्रा में हैं भगवान विष्णु, जानें तारीख, मुहूर्त...
First Sawan Ekadashi 2024 DateKamika Ekadashi 2024Kamika Ekadashi 2024 Date
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 51%

First sawan ekadashi 2024 date Kamika Ekadashi: सावन की पहली एकादशी का व्रत सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी ति​थि को रखते हैं.

सावन की पहली एकादशी का व्रत सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी ति​थि को रखते हैं. इस एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जानते हैं. यह चातुर्मास की दूसरी एकादशी होती है, जिसमें भगवान विष्णु योग निद्रा में होते हैं.

हालांकि श्रीहरि के योग निद्रा में होने से पूजा में कोई बदलाव नहीं होता है. आप जिस प्रकार से एकादशी व्रत चातुर्मास के पहले रखते थे, वैसे ही कामिका एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं कि सावन की पहली एकादशी कब है? कामिका एकादशी किस तारीख को है? कामिका एकादशी के दिन कौन से योग बन रहे हैं, पूजा का मुहूर्त और पारण समय क्या है? सावन की पहली एकादशी 2024 वैदिक पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 30 जुलाई को शाम 4 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होगी. इस तिथि का समापन 31 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर होगा. उदयाति​थि के आधार पर सावन की पहली एकादशी 31 जुलाई दिन बुधवार को है. ये भी पढ़ें: कब है हरियाली अमावस्या? 4 शुभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें मुहूर्त, क्यों रहता है पूरे साल इंतजार कामिका एकादशी 2024 पूजा मुहूर्त कामिका एकादशी वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त प्रात:काल 04:18 ए एम से प्रात: 05:00 ए एम तक है. यह समय स्नान के लिए उत्तम माना जाता है. व्रत वाले दिन सूर्योदय 05:42 ए एम पर होगा. उसके बाद से आप कामिका एकादशी की पूजा कर सकते हैं क्योंकि पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग में कामिका एकादशी 2024 इस साल की कामिका एकादशी सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ रही है. पूरे दिन यह शुभ योग बना रहेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग में आप जो भी कार्य करते हैं, उसके शुभ फल प्राप्त होते हैं. ऐसी धार्मि​क मान्यता है. उस दिन ध्रुव योग प्रात:काल से लेकर दोपहर 02:14 पी एम तक है. व्रत वाले दिन रोहिणी नक्षत्र सुबह 10:12 ए एम तक है, उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र प्रारंभ है. कामिका एकादशी 2024 पारण समय जो लोग 31 जुलाई को कामिका एकादशी का व्रत रखेंगे, वे पारण 1 अगस्त गुरुवार के दिन करेंगे. पारण का समय सुबह 5 बजकर 43 मिनट से सुबह 8 बजकर 24 मिनट के बीच है. इस समय में आप कभी भी पारण करके व्रत को पूरा कर सकते हैं. 1 अगस्त को द्वादशी तिथि का समापन दोपहर में 3 बजकर 28 मिनट पर होगा. ये भी पढ़ें: शुक्र का सिंह में होगा प्रवेश, 7 राशि के जातकों पर सं​कट के बादल, धन हानि, गृह क्लेश, सुख में आएगी कमी! कामिका एकादशी का महत्व भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया कि जो व्यक्ति कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करता है. उसके सभी दुख और पाप मिट जाते हैं. उसे जीवन के अंत में मोक्ष मिलता है. जो व्यक्ति केवल कामिका एकादशी की व्रत कथा को सुनता है, उसे वाजपेय यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है. इस व्रत में विष्णु पूजा करने से उतना ही फल मिलता है, जितना काशी या पुष्कर में स्नान करने से मिलता है. जो इस व्रत को करता है, वह कुयोनि में नहीं जाता है. यदि आप इस व्रत की पूजा के समय विष्णु जी को तुलसी के पत्ते अर्पित करते हैं तो आपके सारे पाप मिट जाएंगे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

First Sawan Ekadashi 2024 Date Kamika Ekadashi 2024 Kamika Ekadashi 2024 Date Kamika Ekadashi 2024 Muhurat Kamika Ekadashi 2024 Parana Samay Kamika Ekadashi Importance Kamika Ekadashi 2024 Sarvartha Siddhi Yoga सावन की पहली एकादशी कब है सावन की पहली एकादशी 2024 कामिका एकादशी 2024 पूजा मुहूर्त कामिका एकादशी 2024 सर्वार्थ सिद्धि योग में कामिका एकादशी 2024 कामिका एकादशी का महत्व

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

July 2024 Ekadashi Vrat List: कब-कब मनाया जाएगा आषाढ़ मास की एकादशी, इस व्रत से मिलेंगे अनेकों लाभJuly 2024 Ekadashi Vrat List: कब-कब मनाया जाएगा आषाढ़ मास की एकादशी, इस व्रत से मिलेंगे अनेकों लाभJuly 2024 Ekadashi Vrat List: आइए जानते हैं कि आषाढ़ (जुलाई) महीने में एकादशी का व्रत कब-कब रखा जाएगा.
Read more »

Shravana Putrada Ekadashi 2024: कब मनाई जाएगी श्रावण पुत्रदा एकादशी, नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योगShravana Putrada Ekadashi 2024: कब मनाई जाएगी श्रावण पुत्रदा एकादशी, नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योगश्रावण पुत्रदा एकादशी पर्व Shravana Putrada Ekadashi 2024 का विशेष महत्व है। पुत्र प्राप्ति की इच्छा वाले दंपति श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत करते हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से जातक को मृत्यु उपरांत उच्च लोक की प्राप्ति होती है। इस शुभ तिथि पर साधक स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से जगत के पालनहार भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा करते...
Read more »

कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा और किस तारीख को होगा जलाभिषेक, जानें यहां पूरी डिटेलकब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा और किस तारीख को होगा जलाभिषेक, जानें यहां पूरी डिटेलSawan 2024 : इस साल यह पवित्र यात्रा सावन की किस तारीख से शुरू हो रही है और कांवड़ जलाभिषेक कब किया जाएगा, इसकी सारी जानकारी आगे आर्टिकल में दे रहे हैं.
Read more »

Kamika Ekadashi 2024 : कामिका एकादशी व्रत कब है, जानें सही तारीख, महत्व और पूजा के नियमKamika Ekadashi 2024 : कामिका एकादशी व्रत कब है, जानें सही तारीख, महत्व और पूजा के नियमKamika Ekadashi 2024 : कामिका एकादशी का व्रत सावन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस एकादशी का महत्व बाकी एकादशी की तुलना में सबसे अधिक होता है। इस एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलता है। आइए जानते हैं कामिका एकादशी का व्रत 30 या 31 जुलाई कब रखा...
Read more »

Kamika Ekadashi 2024: कब है सावन की पहली एकादशी, जानिए तारीख और महत्व के बारे में यहांKamika Ekadashi 2024: कब है सावन की पहली एकादशी, जानिए तारीख और महत्व के बारे में यहांआषाढ़ की देवशयनी एकादशी को प्रभु श्री हरि के योग निद्रा में जाने के बाद सावन में कृष्ण पक्ष पर आने वाली पहली एकादशी को कामिका एकादशी कहलाती है.
Read more »

कब है सावन की पहली कामिका एकादशी, पंडित से जानें कब रखा जाएगा व्रत और महत्वकब है सावन की पहली कामिका एकादशी, पंडित से जानें कब रखा जाएगा व्रत और महत्वएकादशी व्रत हर महीने में दो बार आता है एक शुक्ल पक्ष और दूसरा कृष्ण पक्ष. पंडित नन्द किशोर शर्मा ने बताया वैसे तो सभी एकादशी की अधिक महत्व होता है. लेकिन, सावन के महीने में आने वाली एकादशी का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. सावन में आने वाली एकादशी का नाम कामिका एकादशी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:28:01