Kalashtami 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देंगे धन-वैभव और खुशहाली का आशीर्वाद, जानें पूजन विधि और विशेष उपाय

Kalashtami 2026 Date News

Kalashtami 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देंगे धन-वैभव और खुशहाली का आशीर्वाद, जानें पूजन विधि और विशेष उपाय
Kal Bhairav Puja UjjainKalashtami Upay HindiAnand Bhardwaj Jyotish Tips
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 63%

Kalashtami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की कालाष्टमी 9 फरवरी 2026 को पड़ रही है. इस दिन कालभैरव की पूजा से जीवन से तमाम कष्ट और संकट दूर होते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कालाष्टमी शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और विशेष उपाय.

Kalashtami 2026: सनातन परंपरा में प्रत्येक तिथि का अपना आध्यात्मिक महत्व है, लेकिन कालाष्टमी की तिथि तंत्र-मंत्र और बाधा निवारण के लिए अत्यंत फलदायी मानी जाती है. हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाई जाने वाली कालाष्टमी, भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव को समर्पित है.

मान्यता है कि काल भैरव की शरण में जाने वाला भक्त नकारात्मक शक्तियों, अकाल मृत्यु के भय और जीवन के समस्त संकटों से सुरक्षित हो जाता है. इसके अलावा कालाष्टमी पर लोग सुख-समृद्धि का आशीर्वाद पाने के लिए कई प्रकार के उपाय भी कहते हैं. कहा जाता है कि कालाष्टमी पर किए जाने वाले विशेष उपाय जीवन में नकारात्मक शक्तियों को दूर कर देते हैं. साथ ही कालभैरव की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होने लगता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कालाष्टमी कब है, पूजन के लिए शुभ मुहूर्त और सही विधि क्या है और इस दिन कौन से उपाय करने पर कालभैरव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है. कालाष्टमी 2026 शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन मास की कालाष्टमी 09 फरवरी को मनाई जाएगी. अष्टमी तिथि की शुरुआत सुबह 5 बजकर 01 मिनट से होगी. जबकि यह तिति 10 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक मान्य रहेगी. परंपरानुसार, काल भैरव की पूजा मुख्य रूप से निशा काल में की जाती है, इसलिए व्रत और पूजन का 09 फरवरी को ही किया जाना उचित होगा. संकटों से मुक्ति के लिए अचूक उपाय- प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय व्यक्ति के जीवन से दरिद्रता और अशांति को दूर कर सकते हैं. अगर जीवन में अनजाना डर बना रहता है, तो कालाष्टमी पर भैरव जी के चरणों में एक काला धागा रखें. कुछ समय प्रार्थना के बाद इसे दाहिने पैर में बांध लें. स्वास्थ्य और ग्रह शांति के लिए- असाध्य रोगों या मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी किसी काले कुत्ते को खिलाएं. कुत्ता भगवान भैरव का वाहन माना जाता है, इसलिए उनकी सेवा से महादेव के इस रूप की विशेष कृपा मिलती है. धन लाभ के लिए मंत्र जाप- सुख-समृद्धि की कामना के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाकर “ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ॐ” इस मंत्र का अधिक से अधिक बार जाप करें. यह कालभैरव का बेहद शक्तिशाली मंत्र है, इसलिए इसके जाप से आर्थिक अच्छी होगी. सुख-समृद्धि के लिए- अगर घर में क्लेश रहता है या सुख-समृद्धि का वास नहीं होता है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए कालाष्टमी से दिन सुबह स्नान के बाद भगवान शिव के सामने बैठकर शिव चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से लाभ नजर आएगा. यह भी पढ़ें: मंगल-शनि का द्विद्वादश दृष्टि योग 5 राशि वालों के लिए मंगलकारी, चौतरफा लाभ के हैं जबरदस्त योग ये काल भैरव मंदिर है चमत्कारी मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन में कालाष्टमी का उत्सव बेहद खास होता है. शिप्रा तट पर स्थित काल भैरव मंदिर अपनी एक प्राचीन और रहस्यमयी परंपरा के लिए विश्व प्रसिद्ध है. कहते हैं कि यहां भगवान काल भैरव को मदिरा का भोग लगाया जाता है. भक्तों की आंखों के सामने ही मदिरा का पात्र खाली हो जाना आज भी शोध और श्रद्धा का विषय बना हुआ है. कालाष्टमी के अवसर पर यहां महाकाल की नगरी में भैरव बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाता है और भव्य आरती का आयोजन होता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Kal Bhairav Puja Ujjain Kalashtami Upay Hindi Anand Bhardwaj Jyotish Tips Kal Bhairav Temple Ujjain Dhan Prapti Upay Hindu Festival Kalashtami

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Chandra Grahan On Holi 2026: होली पर 20 मिनट का चंद्र ग्रहण, नोट करें सूतक काल, भूलकर भी न करें ये कामChandra Grahan On Holi 2026: होली पर 20 मिनट का चंद्र ग्रहण, नोट करें सूतक काल, भूलकर भी न करें ये कामChandra Grahan On Holi 2026:वर्ष 2026 में होली के पावन पर्व पर ग्रहण का साया रहेगा, जिससे पूजा और दहन के समय में बदलाव आएगा.
Read more »

WI vs SCO Highlights: हेटमायर की विस्फोटक फिफ्टी, शेफर्ड की कातिलाना बॉलिंग, वेस्टइंडीज ने जीता टी20 विश्व कप का पहला मैचWI vs SCO Highlights: हेटमायर की विस्फोटक फिफ्टी, शेफर्ड की कातिलाना बॉलिंग, वेस्टइंडीज ने जीता टी20 विश्व कप का पहला मैचT20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने पहले मुकाबले को जीत लिया है। शिमरोन हेटमायर ने विस्फोटक फिफ्टी के बाद रोमारियो शेफर्ड ने हैट्रिक विकेट चटकाया।
Read more »

वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड के नाम टी20 विश्व कप 2026 की पहली हैट्रिक, स्कॉटलैंड के इन 3 बल्लेबाजों का किया शिकारवेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड के नाम टी20 विश्व कप 2026 की पहली हैट्रिक, स्कॉटलैंड के इन 3 बल्लेबाजों का किया शिकारटी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने हैट्रिक ले ली। ये टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली हैट्रिक है।
Read more »

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पीएसएल 2026: गुरबाज ने पीएसएल से नाम वापस लियाटी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पीएसएल 2026: गुरबाज ने पीएसएल से नाम वापस लियाअफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद शुरू होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों के कारण अफगान सरकार ने खिलाड़ियों को एनओसी देने से इनकार कर दिया था। गुरबाज ने कहा कि वह अफगानिस्तान में अपने फाउंडेशन के काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
Read more »

AFG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11AFG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11AFG vs NZ T20 World Cup 2026 Live Score Today Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी कि 08 फरवरी को कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
Read more »

PSEB Admit Card 2026 OUT: छात्रों का इंतजार खत्म, पंजाब बोर्ड ने जारी किए 10वीं के एडमिट कार्ड, pseb.ac.in से करें डाउनलोडPSEB Admit Card 2026 OUT: छात्रों का इंतजार खत्म, पंजाब बोर्ड ने जारी किए 10वीं के एडमिट कार्ड, pseb.ac.in से करें डाउनलोडPSEB 10th Admit Card 2026 OUT: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी कर दिए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:22:17