Kalki 2898AD Cast Fees, Budget & Collection: प्रभास की कल्कि 2898एडी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो शुरू हो चुका है, जिसके चलते फिल्म की कास्ट फीस, बजट और वीकेंड कलेक्शन की डिटेल जान लें.
सालार और बाहुबली जैसी फिल्में देने वाले प्रभास की कल्कि 2898एडी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो आज यानी 27 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जैसा कि आप जानते हैं कि फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.
इसी के चलते फैंस के बीच फिल्म से उम्मीद काफी बढ़ी हुई है. वहीं फिल्म के बिग बजट होने के बाद तो उम्मीद दोगुनी है. लेकिन फिल्म इस पर खरी उतरेगी या नहीं इस पर देखना तो बनता है. इसी के चलते हम आपके लिए लेकर आए हैं कल्कि 2898एडी की पूरी रिपोर्ट, जिसमें बजट और फीस से लेकर वीकेंड पर एडवांस बुकिंग के मामले में कितनी कमाई कर सकती है. इसकी डिटेल है. फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है, जिसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं. जबकि कल्कि 2898 एडी में कमल हासन और दिशा पटानी भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. इसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिल चुकी है. कल्कि 2898 एडी का बजट 600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो कि सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है. वहीं फीस की बात करें तो प्रभास जो 150 करोड़ की फीस लेते हैं उन्होंने अपनी फीस घटाकर 80 करोड़ इस फिल्म के लिए कर दी है. जबकि तेलुगू डेब्यू करने जा रही दीपिका पादुकोण ने 20 करोड़ फिल्म के लिए चार्ज किए हैं. अश्वत्थामा के किरदार के लिए अमिताभ बच्चन ने 20 करोड़ फीस ली है और विलेन के रोल के लिए कमल हासन को 20 करोड़ रुपए मिले हैं.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});बॉक्स ऑफिस की बात करें तो एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट को देखें तो कल्कि 2898एडी भारत में 120 करोड़ की ग्रॉस कमाई अपने नाम पहले दिन कर सकती है. वहीं नेट कलेक्शन 90 से 100 करोड़ के बीच का रह सकता है. क्योंकि भारत में 2 मिलियन से ज्यादा की टिकट ओपनिंग डे के लिए बिक चुकी हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो एडवांस सेल्स बिजनेस अकेले भारत में ही 60 करोड़ से ऊपर होने की उम्मीद है. इसके चलते पहले उम्मीद की जा रही है कि 500 करोड़ का आंकड़ा पहले ही वीकेंड पर पार कर सकती हैं. अगर ऐसा होता है तो यह रिकॉर्ड ब्रेकिंग होने वाला है.
Kalki 2898 AD Budget Kalki 2898 AD Cast Fees Kalki 2898 AD Weekend Collection Kalki 2898 AD First Weekend Collection
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कैसा लगा आपको कल्कि2898 AD का ट्रेलर, सोशल मीडिया यूजर्स ने तो दे दी है अपनी रायनाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898एडी का ट्रेलर आ गया है, जिसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन का अनदेखा अवतार फैंस का दिल जीत रहा है.
Read more »
मां बनीं दीपिका, भगवान विष्णु के 10वें अवतार को दिया जन्म, लगातार तीसरी बार निभाया किरदारकल्कि 2898 एडी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का लुक फैंस का दिल जीत रहा है.
Read more »
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल में कौन है ज्यादा अमीर? जानिए दोनों की नेटवर्थ में कितना है डिफरेंसलंबे वक्त से जहीर को डेट कर रही सोनाक्षी और जहीर की नेटवर्थ कितनी है और दोनों में से कौन कितना अमीर है.
Read more »
81 साल के अमिताभ बच्चन ने की प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण की मदद लेकिन लेनी पड़ी पहले प्रभास से परमिशन, अब सामने आया वीडियोकल्कि 2898एडी इवेंट का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें अमिताभ बच्चन को प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण की मदद करने से पहले प्रभास से परमिशन लेते हुए देखा जा सकता है.
Read more »
Kalki 2898 AD Box Office Prediction: 100 करोड़ से खाता खोलेगी प्रभास की फिल्म? पढ़ें- क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?दीपिका पादुकोण Deepika Padukone और प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज से एक दिन की दूरी पर है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना है। वहीं अमिताभ बच्चन और कमल हासन का क्रेज भी कम नहीं है। भारी भरकम बजट पर बनी ये मूवी पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन कर सकती है इसे लेकर फिल्म कारोबारी ने जागरण डॉट कॉम से बात...
Read more »
थिएटर में एक फैमिली से सिर्फ एक ही आदमी देख पाएगा Kalki 2898 AD, ऐसा क्या हो गया जो अब मार्केट में तेज हुई ये चर्चाप्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन की फिल्म कल्कि 27 जून को रिलीज हो रही है और इस फिल्म की टिकट की कीमत आसमान छू रही है.
Read more »
