दीपिका पादुकोण Deepika Padukone और प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज से एक दिन की दूरी पर है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना है। वहीं अमिताभ बच्चन और कमल हासन का क्रेज भी कम नहीं है। भारी भरकम बजट पर बनी ये मूवी पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन कर सकती है इसे लेकर फिल्म कारोबारी ने जागरण डॉट कॉम से बात...
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kalki 2898 AD Box Office Prediction : डायरेक्टर नाग अश्विन की मल्टीस्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर प्रभास, दीपिका पादुकोण और बाकी स्टार्स के फैंस ने इस साई-फाई मूवी को देखने में दिलचस्पी दिखाई है। 'कल्कि 2898 एडी' की हिंदू माइथोलॉजी और साइंस फिक्शन का कॉम्बिनेशन है। इसकी कहानी भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि पर आधारित है, जिसे मॉर्डन अवतार में दिखाया गया है। कलयुग में धर्म स्थापना के लिए कल्कि अवतार है। इसी को फिल्म में दिखाया गया है, जहां बुराई पर अच्छाई की जीत होगी और अधर्म का विनाश होगा। 'कल्कि 2898 एडी' के विजुअल इफेक्ट्स ने खींचा ध्यान प्रभास, दीपिका पादुकोण , अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसी दमदार स्टार कास्ट वाली कल्कि 2898 एडी फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स ने लोगों का ध्यान खींचा है। 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म को एक और बात जो खास बनाती है, वह है तमिल सिनेमा के जाने माने कंपोजर संतोष नारायणन का बैकग्राउंड म्यूजिक। क्या कहते हैं फिल्म कारोबारी? 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर काफी बज है। न सिर्फ सोशल मीडिया पर, बल्कि बुक माय शो के आंकड़े भी इस मूवी की ग्रैंड ओपनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं। अगर एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखें, तो फिल्म के एक मिलियन से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं और अभी फिल्म को रिलीज होने में एक दिन का समय बाकी है। इन मजबूत फैक्टर्स के साथ रिलीज होने वाली 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर फिल्म कारोबारी राज बंसल ने अच्छी ओपनिंग की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD: पहले दिन के लिए बिक गईं फिल्म की 3 लाख से ज्यादा टिकटें, एडवांस बुकिंग में कर डाली इतनी कमाई पहले दिन फिल्म होगी 100 करोड़ के पार? जागरण डॉट कॉम से बातचीत में राज बंसल को साउथ में 'कल्कि 2898 एडी' से काफी उम्मीदें हैं। प्रभास और कमल हासन को लेकर वहां जिस तरह का क्रेज है, उसे देखते हुए उन्होंने अनुमान लगाया है कि पहले दिन फिल्म के लिए 100 करोड़ कमाना आसान बात होगी। राज बंसल ने कहा कि केवल हिंदी भाषा में ये मूवी 20 से 22 करोड़ तक की ओपनिंग ले सकती है। लेकिन पहले दिन के कुल आंकड़ों के 100 करोड़ के काफी करीब होने की संभावना है। कल्कि फिल्म को लेकर अतुल मोहन ने भी अच्छी ओपनिंग की संभावना जताई है। उनका अनुमान है कि फिल्म कुल भाषाओं में 70 करोड़ के आसपास से खाता खोल सकती है। तेलंगाना में शुरुआती 8 दिनों के लिए 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म के टिकट प्राइस बढ़ा दिए गए हैं। अगर सैकनिल्क की रिपोर्ट को देखा जाए, तो फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी है। ये फैक्टर्स भी खींचते हैं ध्यान राज बंसल ने कहा कि ट्रेलर देख लगता है कि फिल्म का प्रेजेंटेशन अच्छा होगा। दीपिका और अमिताभ बच्चन की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी फैन फॉलोइंग है। जबकि, कमल हासन और प्रभास साउथ रीजन में बड़ा नाम हैं। अगर गौर किया जाए, तो बड़ी स्टार कास्ट में हर एक पर्सनालिटी को अच्छे से टारगेट किया गया है। फिल्म में अट्रैक्टिव वीएफएक्स जोड़ा गया है। प्रभास की हाईएस्ट ओपनिंग फिल्मों पर एक नजर बाहुबली: द बिगनिंग- 50 करोड़ बाहुबली: द कन्क्लूजन- 121 करोड़ सालार- पार्ट 1- 90 करोड़ आदिपुरुष- 86.
75 करोड़ साहो- 89 करोड़ यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD: दीपिका-प्रभास की फिल्म का पहला शो इतने बजे से होगा शुरू, टिकट प्राइस देख हैरान हुए फैंस
Kalki 2898 Ad Box Office Box Office Prediction Prabhas Deepika Padukone Amitabh Bachchan Kamal Hassan Disha Patani Disha Paatni Entertainment News Entertainment News In Hindi Kalki 2898 Ad 100 Crore
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bujji and Bhairava: रिलीज से पहले ही छाई बुज्जी संग प्रभास की बॉन्डिंग, Kalki 2898 AD सीरीज का ट्रेलर Outप्रभास स्टारर कल्कि 2898 AD Kalki 2898 AD के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए कमर कस ली। फिल्म का जोर- शोर से प्रमोशन चल रहा है। इस बीच अब एक कदम आगे जाते हुए कल्कि 2898 AD के मेकर्स फिल्म की एनिमेटेड सीरीज लेकर आए हैं। जिसमें प्रभास और उनकी हाइटेक कार बुज्जी के बीच बॉन्डिंग दिखाई...
Read more »
Prabhas Meets Big B: कमल हासन को नमस्ते करने के बाद प्रभास ने छुए बिग बी के पैर, अमिताभ बच्चन बोले, ऐसा..साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास की मेगा बजट फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं।
Read more »
மாஸாக வெளியாகியுள்ள கல்கி 2898 AD படத்தின் ட்ரைலர்! இந்த விஷயங்களை கவனிச்சீங்களா?Kalki 2898 AD: பிரபாஸ், அமிதாப் பச்சன் நடிப்பில் உருவாகி இருக்கும் கல்கி 2898 AD படத்தின் ட்ரைலர் அனைத்து மொழிகளிலும் தற்போது வெளியாகி உள்ளது.
Read more »
'Kalki 2898 AD' का भैरव एंथम रिलीज, प्रभास ने दिलजीत संग पगड़ी बांधकर दिखाया स्वैग'भैरव एंथम' में जहां दिलजीत का ट्रेडमार्क स्वैग भर-भर के नजर आ रहा है, वहीं प्रभास पहली बार पंजाबी अंदाज में पगड़ी पहने दिख रहे हैं. दोनों स्टार्स का कुल जमा स्वैग 'भैरव एंथम' को बहुत स्टाइलिश और जानदार बना रहा है. गाने में प्रभास का पंजाबी स्टाइल भी देखने लायक है.
Read more »
Kalki 2898 AD: आरआरआर और बाहुबली को धूट चटाने के लिए तैयार कल्कि 2898 एडी, इतने करोड़ की ओपनिंग करेगी प्रभास की फिल्मKalki 2898 AD Box Office Collection: अमिताभ बच्चन और प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी की हर दिन बंपर एडवांस बुकिंग देखने को मिल रही है. अभी फिल्म को रिलीज होने में एक दिन बाकी है.
Read more »
Kalki 2898 AD: प्रभास स्टारर फिल्म की जोर-शोर से चल रही एडवांस बुकिंग, सबसे महंगे टिकट की क्या है कीमत?Kalki 2898 AD: प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी स्टारर मच अवेडिट साई फाई फिल्म कल्कि 2898 एडी 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग जोरों-शोरों से चल रही है.
Read more »
