केएमपी एक्सप्रेसवे पर 31 मार्च की आधी रात से टोल दरें बढ़ गई हैं, जिससे यात्रा महंगी हो गई है। औसतन 2.
हरीश भौरिया, खरखौदा । केएमपी पर सफर करना एक बार फिर महंगा हो गया है। हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना एवं विकास निगम की ओर से टोल दरों में बढ़ोतरी करते हुए नई दरें 31 मार्च की आधी रात से लागू कर दी गई हैं। इस बार टोल दरों में औसतन करीब 2.
8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले वर्ष 2025 में यह बढ़ोतरी 3.40 प्रतिशत रही थी, जबकि उससे पूर्व के वर्षों में यह और अधिक रही है। ऐसे में लगातार बढ़ती टोल दरों का सीधा असर वाहन चालकों की जेब पर पड़ रहा है। 10 पैसे से 74 पैसे तक की बढ़ोतरी दर्ज 135.6 किलोमीटर लंबे कुंडली-मानेसर-पलवल जिसे वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के नाम से भी जाना जाता है, पर कुल 12 टोल प्लाजा संचालित हैं। नई दरें लागू होने के बाद सभी प्लाजा पर संशोधित रेट के अनुसार टोल वसूली शुरू कर दी गई है। नई टोल दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से प्रभावी कर दी गई हैं, प्रति किलोमीटर दरों में 10 पैसे से 74 पैसे तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अलग-अलग श्रेणियों में करीब 1.5 से 12 प्रतिशत तक है। एक लाख वाहन चालकों की जेब पर असर केएमपी एक्सप्रेसवे से प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा वाहनों का आवागमन होता है। टोल दरों में हुई बढ़ोतरी का प्रभाव निजी वाहनों के साथ-साथ माल ढुलाई से जुड़े व्यावसायिक वाहनों पर भी पड़ेगा। इससे परिवहन लागत बढ़ने की संभावना है। एचएसआइआइडीसी द्वारा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा को हाई-टेक बनाया गया है। अधिकांश लेन फास्टैग आधारित हैं और केवल नकद भुगतान करने वाले वाहनों के लिए ही सीमित स्टाफ तैनात किया गया है। प्रति किलोमीटर टोल दरों में बढ़ोतरी वाहन श्रेणीपुरानी दर नई दर एलसीवी/मिनी बस 2.97 3.05 दो एक्सल ट्रक/बस 6.23 6.39 तीन एक्सल वाहन 6.80 6.97 चार से छह एक्सेल 9.77 10.02 सात या अधिक एक्सेल 11.80 12.20 कार, जीप, वैन 1.84 1.89 आधी रात से केएमपी एक्सप्रेसवे पर नई टोल दरें लागू कर दी गई हैं। संशोधित दरों के अनुसार ही अब टोल वसूला जाएगा। -प्रवीन बेनीवाल, प्रबंधक, केएमपी एक्सप्रेसवे एनएचएआई ने भी हाईवे पर बढ़ाए टोल रेट राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण की तरफ से भी अपने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल रेट बढ़ाते हुए नई दरें जारी कर दी हैं, नए रेट 31 मार्च की रात से ही प्रभावी कर दिए गए हैं, ऐसे में वाहन चालकों को अब नई दर के मुताबिक ही टोल देना होगा। बात अगर उत्तर प्रदेश के मेरठ से वाया सोनीपत, झज्जर होते हुए लोहारु तक जाने वाले एनएच 334बी की करें तो यह 236 किलोमीटर लंबा है। जिस पर पड़ने वाले टोल अब महंगे हो गए हैं। झरोठी टोल प्लाजा छोटे निजी वाहनों से लेकर छोटे वाणिज्यिक वाहनों की दरों में कोई इजाफा नहीं हुआ है जबकि उनके मासिक पास में 75 रुपये से लेकर 105 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, टू-एक्सल वाहन पर पांच रुपये से लेकर ओवर साइज वाहन पर दस से 20 रुपये तक का अतिरिक्त भार पड़ेगा। वहीं मासिक पास में 210 से 435 रुपये तक अतिरिक्त चुकाने होंगे। भिगान टोल से गुजरना आज से हुआ और महंगा गन्नौर : एनएच-44 पर वाहन चलाने वालों को भी अपनी जेब ढ़ीली करनी होगी, भिगान टोल पर अब भारी वाहन को सिंगल यात्रा करने पर 15 से लेकर 20 रुपए अतिरिक्त टोल टैक्स देना होगा, जबकि कार, जीप व वैन की एकतरफा यात्रा में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अप-डाउन पर 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। मासिक पास की दरों में बढ़ोतरी हुई है, पहले जहां निजी कार के मासिक पास के लिए 3975 रुपए देने पड़ते थे, अब 4075 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके अलावा 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के लोगों की कार व छोटे वाहनों के पास के लिए 350 के स्थान पर 360 रुपये देने होंगे। यह भी पढ़ें- सोनीपत रोड की बदलेगी सूरत, नालों से मिलेगी मुक्ति; चौड़े होंगे फुटपाथ यह भी पढ़ें- सोनीपत सिविल अस्पताल में आईं दो नई कंट्रास्ट बाथ मशीनें, जल्द शुरू होगा आधुनिक इलाज यह भी पढ़ें- सोनीपत में टूटा रजिस्ट्री का रिकार्ड, दो दिन में हुई करीब 1200 रजिस्ट्रियां; 1 अप्रैल से सर्कल रेट में होगी बढ़ोतरी
Toll Hike Haryana Toll Rates Western Peripheral Expressway NHAI Toll Increase Bhigan Toll Sonipat News Vehicle Toll Charges Commercial Vehicle Toll Road Travel Cost Sonipat News Sonipat Latest News Sonipat News In Hindi Sonipat Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
KMP Expressway: मानेसर से पलवल का सफर होगा आसान, 48 करोड़ की लागत से 53 किमी भाग हाेगा दुरुस्तकेएमपी एक्सप्रेसवे के मानेसर-पलवल खंड की मरम्मत अगले सप्ताह शुरू होगी। 48 करोड़ रुपये की लागत से 53 किलोमीटर सड़क को ठीक किया जाएगा। अवैध कटों को बंद किया जाएगा और रेलिंग की मरम्मत की जाएगी। सड़क की खराब हालत और गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। मरम्मत के बाद सुरक्षा के लिए पीली पट्टियां लगाई...
Read more »
UP News, Noida Expressway, underpasses built Noida Expressway,Greater Noida News: यह अंडरपास सेक्टर 151, 153, 154, 155, 156, 157, 158, 159 और 162 समेत नौ औद्योगिक सेक्टरों और आसपास के नौ गांवों को जोड़ेगा. राज्य। उत्तर प्रदेश
Read more »
गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 56 गांवों से होगी जमीन खरीद, रूट के बारे में जान लीजिएGanga Expressway Yamuna Expressway Connectivity News: नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी की योजना पर काम शुरू हुआ है। 74 किलोमीटर यह रूट 56 गांवों से होकर गुजरेगा।
Read more »
10 प्रोजेक्ट्स से चमकेगा यूपी: गंगा और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे से टाइम बचेगा, काशी में इंटरनेशनल क्रिकेट-म...Uttar Pradesh New Year 2026 Special Story; UP Upcoming (Development) Mega Projects List Details; Follow Ganga Expressway, Noida Airport, Kanpur Lucknow Expressway, Prayagraj Bridge Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा, 31 मार्च से बढ़ेंगी टोल दरें, जानिए कितनी होगी जेब ढीलीMeerut Delhi Expressway toll hike: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 31 मार्च से टोल दरों में 5 से 45 रुपये तक की बढ़ोतरी लागू होगी, जिससे यात्रियों और व्यापारियों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।
Read more »
Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर फिर लगा लंबा जाम, किलोमीटर लंबी कतारें, क्या है वजह?मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत के साथ ही इस प्रमुख हाईवे पर यातायात ठप हो गया और कई जगहों पर गाड़ियों की लंबी
Read more »
