Virat Kohli: विराट कोहली ने पहले ही मैच में 30 गेदों पर अर्द्धशतक जड़कर बाक टीमों को ट्रेलर दिखा दिया कि बचे 13 मैचों में वह क्या करने जा रहे हैं
Virat Kohli 's mega record: पिछले दिनों चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को ईडन गार्डन में बहुत ही शानदार सुर लगाते हुए सभी टीमों को बता दिया कि वह बचे हुए करीब 13 मैचों में कैसी बल्लेबाजी करने जा रहे हैं.
कोहली ने वैभव अरोड़ा के फेंके पारी के तीसरे ओवर में ही दो प्रचंड छक्के जड़कर बहुत ही 'ऊंचा सुर'लगाया. और इसके बाद वह आगे इसी अंदाज में खेले. विराट ने 30 गेंदों पर अर्द्धशतक पूरा किया और फिल सॉल्ट के आउट होने से पहले ही उनके साथ मिलकर पावर-प्ले के छह ओवरों में 80 रन जोड़कर जीत का आधार तय तो किया ही, तो साथ ही कोहली ने बड़ी उपलब्धि भी हासिल की. चलिए आपको इन दो बड़ी गलतियों से परिचय कराते हैं. आखिरी में कोहली की पारी रहाणे के अंदाज पर भारी पड़ी. और विराट 36 गेंदों पर4 चौकों और 3 छक्कों से नाबाद 59 रनों से आरसीबी को जीत दिलाकर लौटे.यह भी पढ़ें:IPL 2025: "वह विराट कोहली पर..." रॉबिन उथप्पा ने बताया रजत पाटीदार को कप्तानी में मिलेंगे ये चैलेंजेयह उपलब्धि बड़ी हैकोहली ने पारी के 11वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर जैसे ही सिंगल लिया, वैसे ही उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में वह कारनामा कर दिखाया, जो आईपीएल के पिछले करीब 17 साल के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका. इस सिंगल्स के साथ ही कोहली ने केकेआर के खिलाफ एक हजार रन पूरे कर लिए. कोहली से पहले यह कारनामा नाइटराइडर्स के खिलाफ सिर्फ रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर ही ऐसा कर सके हैं, लेकिन असल बात कुछ और है. बड़ा रिकॉर्ड कुछ और ही है. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});कौन तोड़ेगा यह विराट रिकॉर्ड?बात यह है कि यह चौथी टीम है, जिसके खिलाफ कोहली ने एक हजार रन पूरे किए गए. और वह ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. कोलकाता के अलावा अलावा कोहली चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ भी हजार रन बना चुके हैं. और वह दिन भी ज्यादा दूर नहीं है, जब इस ग्रुप में पांचवीं टीम का नाम भी शामिल होगा.
Virat Kohli Royal Challengers Bengaluru IPL 2025 Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs PAK, ICC Champions Trophy 2025: किंग कोहली का 51वां शतक, अय्यर और गिल भी चमके, भारत ने पाकिस्तान से लिया 2017 की हार का बदलाIndia vs Pakistan: विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी के इस महामुकाबले में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया.
Read more »
Rachin Ravindra: रचिन रवींद्र ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनेRachin Ravindra: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के 25 साल के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने इतिहास रच दिचा है. रवींद्र ने ऐसा कारनामा किया है जो उनसे पहले दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका है. Champions Trophy , Cricket News in Hindi
Read more »
KKR ने अजिंक्य रहाणे को बनाया कप्तान, वेंकटेश अय्यर उपकप्तानकोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2025 के लिए अजिंक्य रहाणे को कप्तान और वेंकटेश अय्यर को उपकप्तान बनाया है। मेगा ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया।
Read more »
Kane Williamson: केन विलियमसन ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बनेKane Williamson: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी के दौरान इतिहास रचा. खेल समाचार
Read more »
विराट कोहली का दोस्त IPL में करेगा अंपायरिंग, U-19 वर्ल्ड कप का टॉप स्कोरर, पंजाब किंग्स के खेला, अब बनाएगा...विराट कोहली के पुराने दोस्त तन्मय श्रीवास्तव आईपीएल में अंपायरिंग करते नजर आएंगे. तन्मय आईपीएल में खेलने और अंपायरिंग करने वाले पहले व्यक्ति बनेंगे.
Read more »
IPL 2025: सपनों की XI में ऐसे काम करता है सब्स्टीट्यूट नियम, नहीं रखा इस नए नियम का ध्यान तो हो जाएगी गड़बड़IPL 2025, KKR vs RCB: आईपीएल के मैच से पहले ही करोड़ों फैंस अपने-अपने ख्वाबों की टीम चुन रहे हैं, लेकिन नया नियम नहीं पढ़ा तो सब गड़बड़ हो जाएगा
Read more »
